logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने आगामी 20 जुलाई को संसद चलने का अपना समर्थन दिया है।

3 hrs ago
user_Gordhan ram
Gordhan ram
भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने आगामी 20 जुलाई को संसद चलने का अपना समर्थन दिया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • महिला कांग्रेस ने तुरंत आरक्षण की मांग को लेकर सरकार को खुलेआम ललकारा है। "हमें आरक्षण अभी दो" के आह्वान के साथ महिला कांग्रेस ने संसद का घेराव करने का ऐलान किया है, जिसके लिए दिल्ली कूच की पूरी रणनीति तैयार की जा रही है। राजस्थान के नागौर से इस आंदोलन की अगुवाई वहां की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी करेंगी।
    1
    महिला कांग्रेस ने तुरंत आरक्षण की मांग को लेकर सरकार को खुलेआम ललकारा है। "हमें आरक्षण अभी दो" के आह्वान के साथ महिला कांग्रेस ने संसद का घेराव करने का ऐलान किया है, जिसके लिए दिल्ली कूच की पूरी रणनीति तैयार की जा रही है। राजस्थान के नागौर से इस आंदोलन की अगुवाई वहां की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा सोलंकी करेंगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली के सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र में नगर कार्यकारिणी के गठन के लिए एक बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र की गतिविधियों, दिव्यांगजन सेवा के विस्तार और आगामी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम के प्रांत सचिव सुरेश चन्द्र मेवाड़ ने कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इसके साथ ही, झाला राम देवासी ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा में उनकी सम्मानजनक सहभागिता पर विशेष बल दिया। बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मुरली मनोहर को अध्यक्ष, राजू शर्मा को उपाध्यक्ष, काजल शर्मा को महिला उपाध्यक्ष, राजेश जांगिड़ को सचिव और मांगीलाल तंवर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रकाश सीरवी और शारदा को टोली सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं भामाशाह प्रकाश सीरवी द्वारा केन्द्र को रंगीन प्रिंटर भेंट किया गया, जिसके लिए संस्था ने उनका सम्मान किया। वहीं, बींजा राम ने केन्द्र के लिए आवश्यक फर्नीचर और सूरत के प्रवासी बंधु सुरेश मेवाड़ा ने लेमिनेशन मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। सक्षम द्वारा पाली के बांगड़ अस्पताल में संचालित दिव्यांग सेवा केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को ऑनलाइन व ई-मित्र सेवाएँ, सरकारी योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन, दस्तावेज़ी सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएँ पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर जोशी, डॉ. मांगीलाल, सुरेश जांगिड़, गायत्री मेवाड़ा, जालम सिंह, प्रकाश कुमार, रवि मेवाड़ा, नारायण, दिनेश, ईशा राखेचा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के हित में सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। यह जानकारी सक्षम के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह ने साझा की।
    1
    पाली के सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र में नगर कार्यकारिणी के गठन के लिए एक बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्र की गतिविधियों, दिव्यांगजन सेवा के विस्तार और आगामी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सक्षम के प्रांत सचिव सुरेश चन्द्र मेवाड़ ने कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण के साथ संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। इसके साथ ही, झाला राम देवासी ने अपने संबोधन में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज की मुख्यधारा में उनकी सम्मानजनक सहभागिता पर विशेष बल दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें मुरली मनोहर को अध्यक्ष, राजू शर्मा को उपाध्यक्ष, काजल शर्मा को महिला उपाध्यक्ष, राजेश जांगिड़ को सचिव और मांगीलाल तंवर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही प्रकाश सीरवी और शारदा को टोली सदस्य के रूप में दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं भामाशाह प्रकाश सीरवी द्वारा केन्द्र को रंगीन प्रिंटर भेंट किया गया, जिसके लिए संस्था ने उनका सम्मान किया। वहीं, बींजा राम ने केन्द्र के लिए आवश्यक फर्नीचर और सूरत के प्रवासी बंधु सुरेश मेवाड़ा ने लेमिनेशन मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

सक्षम द्वारा पाली के बांगड़ अस्पताल में संचालित दिव्यांग सेवा केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों को ऑनलाइन व ई-मित्र सेवाएँ, सरकारी योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शन, दस्तावेज़ी सहायता और अन्य आवश्यक सुविधाएँ पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोहर जोशी, डॉ. मांगीलाल, सुरेश जांगिड़, गायत्री मेवाड़ा, जालम सिंह, प्रकाश कुमार, रवि मेवाड़ा, नारायण, दिनेश, ईशा राखेचा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में सभी पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के हित में सेवा कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया। यह जानकारी सक्षम के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह ने साझा की।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ब्यावर जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत अमरपुरा के धुलेट के नीचे एक खेत में बनी झोपड़ी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में संतोष मेघवाल के खेत पर मजदूरी करने वाले एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। आग की इस घटना में झोपड़ी में रखे ₹2.73 लाख के सब्जी के बिल, सोने की कंठी, चांदी के कीमती जेवरात, साल भर के लिए रखा गेहूं और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे के वक्त रोज की तरह परिवार की एक बच्ची झोपड़ी के भीतर सो रही थी। आधी रात को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई और जब धुएं व तेज गर्मी के कारण बच्ची की नींद खुली, तो उसने शोर मचाना शुरू किया। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और खेत पर काम कर रहे बिरदाराम कीर व लक्ष्मण राम कीर तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत अमरपुरा के प्रशासक ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि संकट में घिरा यह परिवार दोबारा अपना सामान्य जीवन शुरू कर सके।
    2
    ब्यावर जिला मुख्यालय के निकट ग्राम पंचायत अमरपुरा के धुलेट के नीचे एक खेत में बनी झोपड़ी में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में संतोष मेघवाल के खेत पर मजदूरी करने वाले एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर स्वाहा हो गई। आग की इस घटना में झोपड़ी में रखे ₹2.73 लाख के सब्जी के बिल, सोने की कंठी, चांदी के कीमती जेवरात, साल भर के लिए रखा गेहूं और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।

हादसे के वक्त रोज की तरह परिवार की एक बच्ची झोपड़ी के भीतर सो रही थी। आधी रात को अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई और जब धुएं व तेज गर्मी के कारण बच्ची की नींद खुली, तो उसने शोर मचाना शुरू किया। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग और खेत पर काम कर रहे बिरदाराम कीर व लक्ष्मण राम कीर तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने पानी डालकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

इस हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत अमरपुरा के प्रशासक ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि संकट में घिरा यह परिवार दोबारा अपना सामान्य जीवन शुरू कर सके।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    3 hrs ago
  • आषाढ़ सुदी चांदनी दूज के अवसर पर बाबा के भक्तों ने मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन किए। ब्यावर जिले में स्थित प्रसिद्ध बिराटिया बाबा रामदेव जी मंदिर, जिसे 'छोटे रुणिचा' के नाम से जाना जाता है, में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
    1
    आषाढ़ सुदी चांदनी दूज के अवसर पर बाबा के भक्तों ने मंदिर पहुंचकर उनके दर्शन किए। ब्यावर जिले में स्थित प्रसिद्ध बिराटिया बाबा रामदेव जी मंदिर, जिसे 'छोटे रुणिचा' के नाम से जाना जाता है, में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
    user_Rakesh
    Rakesh
    Farmer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के भिवाड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आशियाना टाउन सोसायटी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दिल्ली और पश्चिम बंगाल के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मोहित गुप्ता, राहुल सिंह और कोलकाता निवासी जैम्स अनिल मंडल के रूप में हुई है, जो इस सोसायटी में फर्जी पहचान के साथ रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो-एन कार (DL 3CDC 3191) बरामद की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वीपीएन (VPN) के जरिए अपनी लोकेशन विदेश की दिखाते थे। ये आरोपी अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के लोगों को निशाना बनाते थे और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलकर खुद को अमेरिका के न्याय विभाग व अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताते थे। आरोपी फर्जी अरेस्ट वारंट, सेटलमेंट नोटिस और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठते थे, जिसे क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से प्राप्त कर भारतीय मुद्रा में बदला जाता था। इस गिरोह ने आशियाना टाउन के दो फ्लैटों की दीवार तोड़कर एक बड़ा ऑपरेशन सेंटर बना रखा था, जहां हाई-स्पीड इंटरनेट, राउटर, यूपीएस, हेडफोन और कई लैपटॉप के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में करीब 1 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 96 लाख रुपये) की साइबर ठगी के साक्ष्य मिले हैं। इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीणा और वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी सचिन शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66C व 66D के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भिवाड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या सिम कार्ड की जानकारी साझा न करें क्योंकि पुलिस कभी भी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को गिरफ्तार नहीं करती। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
    1
    राजस्थान के भिवाड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आशियाना टाउन सोसायटी में चल रहे अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर दिल्ली और पश्चिम बंगाल के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी मोहित गुप्ता, राहुल सिंह और कोलकाता निवासी जैम्स अनिल मंडल के रूप में हुई है, जो इस सोसायटी में फर्जी पहचान के साथ रह रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 7 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो-एन कार (DL 3CDC 3191) बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वीपीएन (VPN) के जरिए अपनी लोकेशन विदेश की दिखाते थे। ये आरोपी अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के लोगों को निशाना बनाते थे और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलकर खुद को अमेरिका के न्याय विभाग व अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताते थे। आरोपी फर्जी अरेस्ट वारंट, सेटलमेंट नोटिस और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों से पैसे ऐंठते थे, जिसे क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से प्राप्त कर भारतीय मुद्रा में बदला जाता था। इस गिरोह ने आशियाना टाउन के दो फ्लैटों की दीवार तोड़कर एक बड़ा ऑपरेशन सेंटर बना रखा था, जहां हाई-स्पीड इंटरनेट, राउटर, यूपीएस, हेडफोन और कई लैपटॉप के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में करीब 1 लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 96 लाख रुपये) की साइबर ठगी के साक्ष्य मिले हैं।

इस पूरी कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमन लाल मीणा और वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी के सुपरविजन में थाना प्रभारी सचिन शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66C व 66D के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भिवाड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या सिम कार्ड की जानकारी साझा न करें क्योंकि पुलिस कभी भी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी को गिरफ्तार नहीं करती। साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    8 hrs ago
  • अजमेर के पीसांगन उपखण्ड क्षेत्र की कालेसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी नरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के पारदर्शी मूल्यांकन और वित्तीय अनुशासन को सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) जनसुनवाई सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायत के आय-व्यय के साथ-साथ धरातल पर हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इस अंकेक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला संसाधन व्यक्ति (DRP) अविनाश खांडेकर और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) दलजीत सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा नियमानुसार मस्टरोल, स्वीकृत राशि और मौके पर हुए कार्यों की फाइलों का गहनता से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही पीईईओ (PEEO) अनूप सिंह जोधा और ग्राम संसाधन व्यक्तियों (GRP) की तकनीकी टीम ने सामाजिक अंकेक्षण के वैधानिक प्रावधानों के तहत तैयार की गई भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट सबके सामने साझा की।
    4
    अजमेर के पीसांगन उपखण्ड क्षेत्र की कालेसरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी नरेगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के पारदर्शी मूल्यांकन और वित्तीय अनुशासन को सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) जनसुनवाई सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंचायत के आय-व्यय के साथ-साथ धरातल पर हुए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

इस अंकेक्षण प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला संसाधन व्यक्ति (DRP) अविनाश खांडेकर और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (BRP) दलजीत सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों द्वारा नियमानुसार मस्टरोल, स्वीकृत राशि और मौके पर हुए कार्यों की फाइलों का गहनता से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही पीईईओ (PEEO) अनूप सिंह जोधा और ग्राम संसाधन व्यक्तियों (GRP) की तकनीकी टीम ने सामाजिक अंकेक्षण के वैधानिक प्रावधानों के तहत तैयार की गई भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट सबके सामने साझा की।
    user_PRADEEP CHOUDHARY
    PRADEEP CHOUDHARY
    पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • अनशन पर बैठे व्यक्ति ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन इतनी खराब भी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उनसे अनशन तोड़ने के लिए कहने के बजाय 20 जुलाई को संसद के लिए आयोजित होने वाले शांतिपूर्ण मार्च में उनके साथ शामिल हों।
    1
    अनशन पर बैठे व्यक्ति ने अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन इतनी खराब भी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे उनसे अनशन तोड़ने के लिए कहने के बजाय 20 जुलाई को संसद के लिए आयोजित होने वाले शांतिपूर्ण मार्च में उनके साथ शामिल हों।
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • पाली के सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत पाली जिला नगर कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर नई टीम का गठन किया गया है। इस दौरान सक्षम सेवा केन्द्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस विशेष अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस नवगठित पाली नगर कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें मुरली मनोहर जी को अध्यक्ष, राजू शर्मा जी को उपाध्यक्ष, काजल शर्मा को महिला उपाध्यक्ष, राजेश जांगिड़ को सचिव और मांगीलाल जी तंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रकाश जी सीरवी और शारदा जी को टोली सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस गरिमामयी और सफल कार्यक्रम को संपन्न कराने में झाला राम जी देवासी, सुरेश जी मेवाड़ा, मनोहर जी जोशी, डॉ. मांगीलाल जी, सुरेश जी जांगिड़, श्रीमती गायत्री मेवाड़ा, जालम सिंह जी राजपुरोहित, मुरली मनोहर जी, राजेश जी, काजल शर्मा जी, मांगीलाल जी तंवर, राजेश जी जांगिड़, राजू शर्मा जी, प्रकाश कुमार जी, रवि जी मेवाड़ा, नारायण जी, दिनेश जी और ईशा राखेचा आदि ने अपना सराहनीय सहयोग दिया।
    4
    पाली के सक्षम दिव्यांग सेवा केन्द्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत पाली जिला नगर कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर नई टीम का गठन किया गया है। इस दौरान सक्षम सेवा केन्द्र से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस विशेष अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस नवगठित पाली नगर कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें मुरली मनोहर जी को अध्यक्ष, राजू शर्मा जी को उपाध्यक्ष, काजल शर्मा को महिला उपाध्यक्ष, राजेश जांगिड़ को सचिव और मांगीलाल जी तंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही प्रकाश जी सीरवी और शारदा जी को टोली सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस गरिमामयी और सफल कार्यक्रम को संपन्न कराने में झाला राम जी देवासी, सुरेश जी मेवाड़ा, मनोहर जी जोशी, डॉ. मांगीलाल जी, सुरेश जी जांगिड़, श्रीमती गायत्री मेवाड़ा, जालम सिंह जी राजपुरोहित, मुरली मनोहर जी, राजेश जी, काजल शर्मा जी, मांगीलाल जी तंवर, राजेश जी जांगिड़, राजू शर्मा जी, प्रकाश कुमार जी, रवि जी मेवाड़ा, नारायण जी, दिनेश जी और ईशा राखेचा आदि ने अपना सराहनीय सहयोग दिया।
    user_दीपान्शु चौहान
    दीपान्शु चौहान
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली के सोजत रोड नगर पालिका से जुड़े पट्टा प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बड़ी कार्रवाई जारी है। सोजत रोड निवासी परिवादी अजय टांक पुत्र संजय टांक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे पट्टा जारी करने की एवज में ₹51,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इस रिश्वत राशि में से ₹25,000 पूर्व ग्राम पंचायत कार्मिक और वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत परमानंद शर्मा द्वारा कथित रूप से ले लिए गए। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई एसीबी की टीम ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवावर सिंह सोडा के नेतृत्व में सोजत रोड पुलिस थाने में नगर पालिका के सभी संबंधित कार्मिकों से पूछताछ की जा रही है।
    2
    पाली के सोजत रोड नगर पालिका से जुड़े पट्टा प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बड़ी कार्रवाई जारी है। सोजत रोड निवासी परिवादी अजय टांक पुत्र संजय टांक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे पट्टा जारी करने की एवज में ₹51,000 की रिश्वत मांगी गई थी।

इस रिश्वत राशि में से ₹25,000 पूर्व ग्राम पंचायत कार्मिक और वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय में कार्यरत परमानंद शर्मा द्वारा कथित रूप से ले लिए गए। शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई एसीबी की टीम ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

वर्तमान में एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवावर सिंह सोडा के नेतृत्व में सोजत रोड पुलिस थाने में नगर पालिका के सभी संबंधित कार्मिकों से पूछताछ की जा रही है।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.