logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति जहरीला पदार्थ खा लिया, परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल। कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी।

3 hrs ago
user_Times Update
Times Update
Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

हाटा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति जहरीला पदार्थ खा लिया, परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल। कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की बुकिंग में तकनीकी समस्या और आपूर्ति में अनियमितता के कारण लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है और लोग सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी टोल-फ्री नंबर और मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सिलेंडर बुक कराने में काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही, जबकि कुछ मामलों में नंबर गलत बताने लगा है। इसके कारण लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेने को मजबूर हैं। दूसरी ओर गैस की संभावित कमी की चर्चाओं और हाल में कीमत बढ़ने की खबरों के बाद लोगों में पहले से सिलेंडर लेने की होड़ भी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया है। हालांकि जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई स्थायी कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार होली के अवकाश और बढ़ती मांग के कारण कुछ दिनों तक सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।
    1
    कुशीनगर। जनपद में इन दिनों घरेलू रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गैस सिलेंडर की बुकिंग में तकनीकी समस्या और आपूर्ति में अनियमितता के कारण लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है और लोग सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। 
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के लिए जारी टोल-फ्री नंबर और मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं, जिससे सिलेंडर बुक कराने में काफी दिक्कत हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार कॉल करने के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही, जबकि कुछ मामलों में नंबर गलत बताने लगा है। इसके कारण लोग सीधे गैस एजेंसी पहुंचकर जानकारी लेने को मजबूर हैं। 
दूसरी ओर गैस की संभावित कमी की चर्चाओं और हाल में कीमत बढ़ने की खबरों के बाद लोगों में पहले से सिलेंडर लेने की होड़ भी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया है। 
हालांकि जिला पूर्ति विभाग का कहना है कि जिले में एलपीजी की कोई स्थायी कमी नहीं है। अधिकारियों के अनुसार होली के अवकाश और बढ़ती मांग के कारण कुछ दिनों तक सप्लाई प्रभावित हुई थी, जिसे अब सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस बुक करें।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
    1
    महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अब केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है. वह अपने प्रेमी फरमान के साथ थाने पहुंचीं. जानकारी के अनुसार दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संबंध में हैं और उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी.
बताया जा रहा है कि अलग-अलग धर्म से होने की वजह से मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले इस रिश्ते का विरोध कर रहे हैं. मोनालिसा का आरोप है कि परिवार की ओर से उन पर काफी दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां भी मिल रही थीं, जिसके कारण उन्हें घर छोड़ना पड़ा.पुलिस पूछताछ में जब उनसे यह सवाल किया गया कि वे इतनी दूर केरल क्यों आए हैं, तो दोनों ने बताया कि उन्हें लगा कि यहां वे सामाजिक और धार्मिक दबाव से दूर सुरक्षित तरीके से रह पाएंगे. पुलिस ने मोनालिसा के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें वह बालिग पाई गईं. इसके बाद पुलिस ने उनके पिता को भी थाने बुलाया. कानूनी रूप से बालिग होने के कारण पुलिस ने मोनालिसा को अपने फैसले के अनुसार फरमान के साथ जाने की अनुमति दे दी. साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सूचित किया गया ताकि इस जोड़े की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Dhruv Muskan
    1
    Post by Dhruv Muskan
    user_Dhruv Muskan
    Dhruv Muskan
    Singer तमकुही राज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *देवरिया मूसहर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल* ​DM @DivyaMittal_IAS के निर्देश पर पत्थरदेवा ब्लॉक में विशेष अभियान: ✅ 153 जन्म प्रमाण पत्र जारी ✅ 53 नए आधार कार्ड बने ✅ 64 आवासीय पट्टे स्वीकृत ✅ 21 को CM आवास का लाभ ​अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा प्रशासन।
    1
    *देवरिया मूसहर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की बड़ी पहल*
​DM @DivyaMittal_IAS के निर्देश पर पत्थरदेवा ब्लॉक में विशेष अभियान:
✅ 153 जन्म प्रमाण पत्र जारी
✅ 53 नए आधार कार्ड बने
✅ 64 आवासीय पट्टे स्वीकृत
✅ 21 को CM आवास का लाभ
​अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँच रहा प्रशासन।
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 13वां दिन है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि इस जंग में अमेरिका बढ़त हासिल कर चुका है, लेकिन मिशन पूरा होने तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। इधर Pentagon के मुताबिक युद्ध के शुरुआती छह दिनों में अमेरिका करीब 11.3 अरब डॉलर खर्च कर चुका है, जिसमें लगभग 5 अरब डॉलर हथियार और गोला-बारूद पर खर्च हुए। वहीं ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं—ईरान के अधिकारों की मान्यता, युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई और भविष्य में हमले न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी। इस युद्ध का असर वैश्विक बाजार पर भी दिख रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude Oil की कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।
    1
    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का आज 13वां दिन है और हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि इस जंग में अमेरिका बढ़त हासिल कर चुका है, लेकिन मिशन पूरा होने तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। इधर Pentagon के मुताबिक युद्ध के शुरुआती छह दिनों में अमेरिका करीब 11.3 अरब डॉलर खर्च कर चुका है, जिसमें लगभग 5 अरब डॉलर हथियार और गोला-बारूद पर खर्च हुए। वहीं ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने युद्ध खत्म करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं—ईरान के अधिकारों की मान्यता, युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई और भविष्य में हमले न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी। इस युद्ध का असर वैश्विक बाजार पर भी दिख रहा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude Oil की कीमत 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी।
    1
    कुशीनगर में सड़क हादसे में टेम्पू चालक की मौत:
तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, चालक की तलाश जारी।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। यह आयोजन समाजसेवी डॉ. नईमुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। सभी रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने बताया कि रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे जहन्नम से निजात का अशरा कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करने की अहमियत बताई गई। इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा अल्लाह से सभी की इबादत और दुआ कबूल करने की प्रार्थना की।
    1
    कुशीनगर के जटहां बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां लूकपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में पवित्र माह रमजान के अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
यह आयोजन समाजसेवी डॉ. नईमुद्दीन अंसारी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। सभी रोजेदारों ने खजूर के साथ रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
मस्जिद के इमाम हाफिज सफीद कादरी ने बताया कि रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो चुका है, जिसे जहन्नम से निजात का अशरा कहा जाता है। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत, तौबा और दुआ करने की अहमियत बताई गई।
इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की तथा अल्लाह से सभी की इबादत और दुआ कबूल करने की प्रार्थना की।
    user_Pramod Rauniyar
    Pramod Rauniyar
    Credit reporting agency पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कुशीनगर भ्रष्टाचार के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। तरयासुजान थाने में तैनात रहे एसआई आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एसआई आलोक कुमार सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। ऑडियोसामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब तरयासुजान थाने में उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    1
    कुशीनगर भ्रष्टाचार के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। तरयासुजान थाने में तैनात रहे एसआई आलोक कुमार सिंह के खिलाफ उसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बताया जा रहा है कि एसआई आलोक कुमार सिंह पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में रिश्वत मांगने का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला गंभीर हो गया। ऑडियोसामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई आलोक कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद अब तरयासुजान थाने में उनके खिलाफ आधिकारिक रूप से एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस विभाग की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.