दो बाइकों की तेज टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल,तीनो को किया रेफर श्रावस्ती के जमुनहा–बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी तुलसी पुत्र अशरफी (26) और खुशबू पुत्री पंचू (28) निवासी बदला गांव किसी कार्य से मल्हीपुर आए हुए थे। कार्य समाप्त कर दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटना के मजरा नई बस्ती निवासी राजू पुत्र हारून (20) की बाइक से जमुनहा–बहराइच मार्ग पर स्थित शिकारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 8816 के ईएमटी रमेश चंद्र शुक्ला और पायलट सुजीत तिवारी ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी मल्हीपुर में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
दो बाइकों की तेज टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल,तीनो को किया रेफर श्रावस्ती के जमुनहा–बहराइच मार्ग पर शिकारी गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार थाना हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम पंचायत रानीसीर के मजरा बेगमपुर निवासी तुलसी पुत्र अशरफी (26) और खुशबू पुत्री पंचू (28) निवासी बदला गांव किसी कार्य से मल्हीपुर आए हुए थे। कार्य समाप्त कर दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान थाना मल्हीपुर क्षेत्र के
ग्राम पंचायत पटना के मजरा नई बस्ती निवासी राजू पुत्र हारून (20) की बाइक से जमुनहा–बहराइच मार्ग पर स्थित शिकारी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक सहित तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 8816 के ईएमटी रमेश चंद्र शुक्ला और पायलट सुजीत तिवारी ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सीएचसी मल्हीपुर में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया।
- आज दिनांक 13 मार्च 2026 को प्रातः लगभग 07:55 बजे श्री गोबर्धन पुजारी, उप कमांडेंट अपने एस्कॉर्ट आरक्षी देवेंद्र सिंह बसेडा एवं आरक्षी चालक गजेन्द्र सिंह के साथ सरकारी वाहन से सीमा चौकी रानियापुर से वाहिनी मुख्यालय भिनगा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चिल्हारिया- भिनगा रोड़ पर गुलरा फटवा गांव के पास एक कार को ट्रक डम्पर द्वारा टक्कर मार दी गई, जिससे कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को देखते ही उप कमांडेंट गोबर्धन पुजारी एवं उनकी टीम ने तुरंत पुलिस एवं एम्बुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया तथा सभी घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई। घटना की सूचना तुरंत अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही उन्होंने घायलों की सहायता के लिए वाहिनी से त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को अस्पताल भेजा। क्यूआरटी टीम ने वहां पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। दुर्घटना में घायल व्यक्तियों में ग्राम सिरसिया निवासी 1.मनीष कुमार सोनी (उम्र 33 वर्ष) 2. सूर्यभान सोनी (उम्र 32 वर्ष) 3. ओजेश (उम्र 18 वर्ष) 4. अतुल सोनी (उम्र 17 वर्ष) शामिल हैं। वहीं संतोष कुमार सोनी (उम्र 31 वर्ष) की इस दुर्घटना में दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई। एसएसबी अधिकारियों एवं जवानों द्वारा समय पर की गई इस मानवीय सहायता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की गई। सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहता है।4
- बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजड़े में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक जंगली बिल्ली कैद हो गई। ग्रामीणों ने पहले इसे तेंदुए का शावक समझकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच के बाद बताया कि पिंजड़े में तेंदुए का शावक नहीं बल्कि जंगली बिल्ली फंसी है। डिप्टी रेंजर अमित कुमार वर्मा ने बताया कि पिंजड़े में रखे मांस को खाने के चक्कर में जंगली बिल्ली अंदर चली गई थी, जिससे वह कैद हो गई। टीम द्वारा उसे सुरक्षित रूप से रिहा किया जा रहा है। गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही हैं। 5 मार्च को गांव निवासी आफरीन पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वहीं 7 मार्च को छविनाथ यादव के पालतू कुत्ते को उठा ले गया। इसके बाद बुधवार को गौडिया गांव में एक गाय को भी तेंदुए ने निवाला बना लिया था। गुरुवार को एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजड़े में कैद भी हुआ था, लेकिन इलाके में अभी और तेंदुओं के होने की आशंका जताई जा रही है। इसी को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार इलाके में सक्रिय है और निगरानी बढ़ा दी गई है।4
- हज़रत हाफ़िज़ अज़ीज़ रज़ा नूरी साहब (हुजूर मुफ्ति ए नानपारा साहब के भांजे) की नमाजे जनाजा बाद नमाजे जोहर राजा मस्जिद में अदा की गई। #Innalillahiwainnailaihirajiun #innalillahiwainnalillahirajiun #انا__للّٰہ___وانا__الیہ__راجعون #nanpara #bahraich @highlight #Ramadan #Eid #followers #nonfollower #loqnews_new #official_qadri_news_ #live_official_qadri_news_ #nanpara #bahraich #ramzan20261
- ओवैसी के लिए एक मौलाना ने गाया ताबड़तोड़ नज़्म1
- आज दिनांक 12-03-2026 को नानपारा टैक्स बार एसोसिशन के अधिवक्ताओं और उपायुक्त राज्यकार विभागीय अधिकारियों खंड नानपारा की संयुक्त बैठक उपायुक्त राज्यकार कार्यालय नानपारा में सम्पन्न हुई जिसमें उपायुक्त राज्यकार खंड नानपारा - ऋषिकेश यादव ,सहायक आयुक्त राज्यकार अमित अग्रवाल ,राज्यकर अधिकारी - राजीव सिंह व नानपारा टैक्स बार एसोसिशन की तरफ से वरिष्ट संरक्षक / संस्थापक सदस्य प्रेम नाथ मिश्रा ,अध्यक्ष - अभिषेक मिश्रा , महासचिव सौरभ मद्धेशिया (एडवोकेट) , उपाध्यक्ष - अभय श्रीवास्तव ,संयुक्त सचिव - धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष - आशीष मद्धेशिया ,ऑडिटर - ईशान श्रीवास्तव , वरिष्ठ अधिवक्ता- सुशील कुमार श्रीवास्तव (सदस्य) - विकास कुमार गुप्ता व शुभंकित श्रीवास्तव उपस्थित रहे । जिसमें नई नानपारा टैक्स बार एसोसिशन की नई कार्यकारणी वर्ष 2026-28 की विभागीय अधिकारियों से प्रथम साक्षात्कार किया गया,एवं विभागीय आदेशों के संशोधन पर चर्चा ,धारा 61 में मासिक निर्धारण हेतु चर्चा तथा अन्य टैक्स कानूनी विषयों पर चर्चा हुई ।1
- उन्नाव में पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े मारी गोली..गोलीकांड का LIVE वीडियो आया सामने..घर लौट रहे युवक को रास्ते में मारी गोली..घायल युवक CHC से जिला अस्पताल रेफर..अचलगंज क्षेत्र के घसिलपुरवा की घटना..1
- Post by सकील अहमद1
- Post by OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️1