फोरलेन पर जलभराव से लगा लंबा जाम, यातायात पुलिस ने संभाला मोर्चा शिवपुरी। शहर के फोरलेन स्थित भैया होटल के पास हाईवे पर भारी जलभराव होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क पर बड़ी मात्रा में पानी जमा होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने से छोटे-बड़े वाहनों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी धीमी गति से गुजरना पड़ा, जिसके चलते हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यातायात पुलिस जाम की सूचना मिलने के बाद यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने मौके पर वाहनों को व्यवस्थित कर जाम खुलवाने का प्रयास किया, जिससे धीरे-धीरे यातायात को सामान्य करने की कोशिश की गई। जलभराव के चलते हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस स्थान पर जलभराव की स्थिति बनने से यातायात प्रभावित होता है। लोगों ने संबंधित विभाग से पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

- भितरवार में जनपद सीईओ के नेतृत्व में कर्मचारियों और सचिवों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान भितरवार। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आज भितरवार नगर में देशभक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। जनपद पंचायत भितरवार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) एल. एन. पिप्पल के नेतृत्व में जनपद कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों, ग्राम पंचायतों के सचिवों, सहायक सचिवों और सरपंचों ने मिलकर भितरवार जनपद पंचायत कार्यालय से करेरा तिराहे से वापिश कार्यालय तक एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली और शपथ ली गयी । 9 से 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान जनपद सीईओ एल. एन. पिप्पल ने बताया कि राष्ट्रभक्ति की भावना को घर-घर पहुंचाने के लिए यह एक विशेष अभियान के रूप में शुरू किया गया है। यह विशेष तिरंगा अभियान 9 अगस्त से शुरू होकर आगामी 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान जनपद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी कई प्रकार के देशभक्ति और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देशभक्ति के नारों से गुंजा नगर जनपद पंचायत कार्यालय से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने हाथों में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे हुए थे। पूरी यात्रा के दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों से पूरा भितरवार नगर गुंजायमान हो उठा। प्रशासनिक अमले के साथ जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल इस तिरंगा यात्रा की खास बात यह रही कि इसमें प्रशासनिक अमले के साथ-साथ जमीनी स्तर के जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में जनपद कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित समस्त फील्ड स्टाफ, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक (सहायक सचिव) और क्षेत्र के सरपंच विशेष रूप से शामिल हुए। सीईओ ने दिया एकजुटता का संदेश यात्रा के दौरान जनपद सीईओ एल. एन. पिप्पल ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान और शान का प्रतीक है। इस 6 दिवसीय विशेष अभियान का उद्देश्य आम जनमानस में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास कराना है। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों, सचिवों और सरपंचों का आभार व्यक्त किया और आगे भी अभियान को सफल बनाने की अपील की। ।2
- करेरा के बांसगढ़ सरकारी स्कूल में गंदगी का राज! बच्चों के बीच पनप रहे कीड़े-मकौड़े, जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल जहां बच्चों की पढ़ाई और भोजन की व्यवस्था, वहीं पसरी गंदगी; वीडियो सामने आने के बाद तत्काल सफाई की मांग करेरा, शिवपुरी। ग्राम पंचायत बांसगढ़ स्थित शासकीय स्कूल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें स्कूल परिसर में गंदगी और अव्यवस्था दिखाई दे रही है। परिसर में गंदगी के बीच कीड़े-मकौड़े पनपने की स्थिति भी नजर आ रही है। इसी परिसर में बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके लिए भोजन तैयार किए जाने की बात सामने आई है। स्कूल जैसी जगह, जहां बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए, वहां इस तरह की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। यदि परिसर में लंबे समय तक सफाई नहीं होती है तो गंदगी और कीड़े-मकौड़ों के कारण बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों की मांग है कि संबंधित अधिकारी मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर स्कूल का निरीक्षण करें। परिसर की साफ-सफाई, कचरे का उचित निस्तारण और भोजन तैयार करने वाले स्थान की स्वच्छता सुनिश्चित कराई जाए। सवाल यह है कि बच्चों के लिए स्वच्छता और सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? अब देखना होगा कि वीडियो सामने आने के बाद संबंधित विभाग कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और स्कूल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाता है।1
- ग्राम सिरसौद पंचायत सिरसौद जिला शिवपुरी शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील क्षेत्र के सिरसौद गांव में 3-4 माह पूर्व निर्माण हुई सड़क, पहली ही बारिश में बही.. सरपंच संचिव ने लगाया सरकार को लाखों का चूना...!!.1
- जनहित में उठाई आवाज1
- डबरा मे जन सुनवाई के नाम पर महज औपचारिकता दिखी, महिला ने व्या किया दर्द डबरा तहसील जिला ग्वालियर मध्य्प्रदेश मे एस डी एम हैँ तहसीलदार हैँ, अधिकारियो की फौज है पर जन सुनवाई नहीं है, यहां जो दिखा उससे मोहन सरकार के दावे झूठे नजर आये1
- भांडेर की बिटिया राधा ने किया नाम रोशन कलेक्टर ने खिलाई मिठाई #fbreels #datia #datiacongresh #datiabyelection #datiacity भांडेर की बिटिया राधा ने किया नाम रोशन कलेक्टर ने खिलाई मिठाई #fbreels #datia #datiacongresh #datiabyelection #datiacity1
- बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार बैराड़ पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 80 लीटर कच्ची शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार1