फर्जी लूट का खेल: वर्दी में छिपे लुटेरों का काला सच उजागर 🔴खाकी पर दाग: गांजा तस्करी के काले खेल में पुलिसकर्मी शामिल 🔵 युगान्धर टाइम्स व्यूरो कुशीनगर। सुरक्षा का भरोसा देने वाली खाकी जब खुद साजिश रचने लगे, तो कानून-व्यवस्था का चेहरा कितना भयावह हो सकता है इसकी बानगी रामकोला थाना क्षेत्र में देखने को मिली। यहां खाकी की वर्दी में छिपे ‘गिरोह’ ने ऐसा खेल खेला कि सच सामने आते ही पुलिस महकमे की नींव हिल गई। इनके मातहतों द्वारा लाखों रुपये की लूट की जो कहानी गढ़ी गई, वह दरअसल खाकी के भीतर पल रहे लालच और अपराध की पटकथा थी। बेशक! जब कानून के रखवाले ही कानून को चकमा देकर जघन्य अपराध को अंजाम देने लगे तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। रामकोला थाने के सिपाहियों के सामने आये अपराधिक कारनामे यह साबित करता है कि खाकी का दामन अंदर से कितना दागदार हो चुका है। लाखों रुपये की कथित लूट की जो कहानी तस्करो ने गढ़ी थी, वह दरअसल खुद पुलिसकर्मियों की साजिश निकली। पर्दा उठा तो सामने आया गांजा तस्करी का संगठित खेल। 🔴 खुलासे मे खाकी का घिनौना चेहरा हुआ बेनकाब खुलासा हुआ कि यह कोई लूट की घटना नहीं, बल्कि गांजा तस्करी से कमाए गए काले धन को हड़पने का सुनियोजित षड्यंत्र था और इस षड्यंत्र के किरदार खाकी वर्दी के पीछे छिपे पुलिसकर्मी थे।जांच में सामने आया कि सिपाही सूरज गिरी इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड था। उसने तस्करों के साथ मिलकर अवैध धंधे की ऐसी ‘साझेदारी’ बना रखी थी, जहां गांजा तस्करी से आने वाला पैसा सीधे उसके खाते में पहुंचता था। रकम बढ़ी तो नीयत बिगड़ गयी और फिर रची गई फर्जी लूट की कहानी, ताकि पैसा भी हड़प लिया जाए और मामला भी दब जाए। 🔴 सिपाही सुरज गिरी के साझेदार तीन सिपाही चौंकाने वाली बात यह है कि इस गंदे खेल में सिपाही सूरज गिरी अकेला नहीं है। उसके साथ तीन और खाकीधारी सिपाही विनोद गुप्ता, सिपाही जितेन्द्र पाल व सिपाही नितेश यादव भी साझेदार और हिस्सेदार है। यानी कानून की रक्षा का जिम्मा संभालने वाले ही कानून के साथ खेल रहे थे। इस कांड ने यह साफ कर दिया है कि कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मियों ने वर्दी को ‘ढाल’ नहीं, बल्कि ‘हथियार’ बना लिया है जिसके सहारे वह बेखौफ अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस बार भी कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सिमटकर रह जाएगी, या फिर इन वर्दीधारी गुनहगारों पर ऐसा प्रहार होगा जो आने वाले समय के लिए नजीर बनेगा? 🔴 इन पर दर्ज हुआ मुकदमा सख्त धाराओं में कसा शिकंजा रामकोला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही सूरज गिरी, सिपाही विनोद गुप्ता, सिपाही जितेन्द्र पाल समेत सुन्दर लाल निषाद, सुरेश यादव उर्फ सुनील यादव, मनोज बिंद, रणजीत यादव उर्फ राहुल, पंकज, रत्नेश राय, दीपु भारती व धीरज के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (NDPS Act) की धारा 8, 20(बी), 27(ए) व 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन धाराओं के तहत आरोपियों पर न सिर्फ संगठित तस्करी, बल्कि अवैध कमाई और आपराधिक साजिश का गंभीर आरोप तय हुआ है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ना तय माना जा रहा है। 🔴एसपी की सख्ती से घिरे खाकीधारी, अब बचना मुश्किल गांजा तस्करी और फर्जी लूट कांड में बेनकाब हुए खाकीधारियों के गंदे खेल को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने गंभीरता से लेते हुए साफ संकेत दे दिया हैं कि इस बार दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 🔴 जीरो टॉलरेंस का संदेश एसपी केशव कुमार के रुख से यह साफ हो गया है कि पुलिस विभाग की छवि खराब करने वाले कर्मियों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जा रही है। जांच में दोषी पाए गए सिपाहियों के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय मानी जा रही है। 🔴 बचाव के रास्ते बंद सूत्रों के मुताबिक, मामले में शामिल सिपाहियों के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए जा चुके हैं। ऐसे में अब उनके लिए बच निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ जेल की राह भी तय मानी जा रही है। 🔴 संदेश साफ खाकी में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं एसपी केशव कुमार की सख्ती ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। यह कार्रवाई न सिर्फ दोषियों पर भारी पड़ेगी, बल्कि पूरे महकमे को एक कड़ा संदेश भी देगी।

- राजकुमार चौहान के हत्या के विरोध में निकला कैंडल मार्च, लोगों ने लगाया सरकार पर पक्षपात का आरोप, एंकर,,, चौहान समाज से उभरते हुए राजनेता जिला गोरखपुर के बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान के गोली मारकर हत्या के विरोध में आज जनपद कुशीनगर के चौहान समाज के लोगों ने बड़े पैमाने पर कैंडल मार्च निकाला तथा अपना विरोध दर्ज कराया। कैंडल मार्च में शामिल लोगों का कहना था कि यह सरकार पक्षपात पूर्ण रवैया से काम कर रही है, जिसके कारण हत्या आरोपी आज भी खुले में घूम रहा है और उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज चौहान समाज के संतोष चौहान, ग्रामप्रधान सुविंद चौहान, दिनेश चौहान, सभासद उपेंद्र चौहान , पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार चौहान आदि नेताओं के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।बायो हम आपको बता दे कि यह कैंडल मार्च जुलूस तरेया रोड स्थित दुदही ब्रह्मस्थान से होते हुए संपूर्ण नगर भ्रमण के बाद ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर समाप्त हुआ , जहां चौहान समाज के नेताओं ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, चौहान समाज के लोगों का कहना था कि मृतक राजकुमार चौहान के पारिवारिक जनों को सरकार अहेतुक सहायता कम से कम 10 करोड़ उपलब्ध कराये और उस परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी में रखा जाए, अगर यह सब मांगे पूरी नहीं होती है तो हमारा समाज व्यापक पैमाने पर पूरे भारत में आंदोलन करने पर विवस हो जाएगा।3

- Post by Raju Kumar gavatam1
- रामकोला धर्मशमधा वार्ड नंबर. 12 में इस प्लांट के कारण लोगो को बहुत प्रॉब्लम हो रही है 👍1
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू1
- ₹49 के एग्जाम में पास करें और पाएं 1 साल की मुफ्त पढ़ाई – सचिन स्टडी सेंटर का खास ऑफर छात्रों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। *सचिन स्टडी सेंटर* ने एक खास पहल शुरू की है, जिसके तहत मात्र ₹49 में एक छोटा सा एग्जाम आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम में सफल होने वाले छात्रों को पूरे 1 साल तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। संस्थान का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। पहले भी कई छात्रों ने यहां से पढ़कर अच्छे परिणाम हासिल किए हैं, और अब यह नया ऑफर छात्रों के लिए सुनहरा मौका बन सकता है। संस्थान की ओर से छात्रों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और एक बार *सचिन स्टडी सेंटर* पर भरोसा करके देखें। यह पहल खास तौर पर उन छात्रों के लिए मददगार साबित हो सकती है जो अच्छी कोचिंग की तलाश में हैं लेकिन आर्थिक कारणों से पीछे रह जाते हैं।1
- श्री दुर्गा मंदिर प्रागण मे शाहब गंज उत्तरी में दिनांक 25. 03.2026 को नवरात्रि के शुभ अवसर पर विशाल जागरण का कार्यक्रम किया जा रहा है वही 27 मार्च को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है समिति के द्वारा भक्तजनों से आग्रह किया गया है कि जागरण वह विशाल भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करे व पुण्य के भागी बने इसी कर्म मे समिति द्वारा सभी भक्त जनो को विशेष रूप से आज के दिन जो विशाल जागरण मे समय से उपस्थित होने की अपील की गई आयोजक समिति निवेदक मनोज मद्धेशिया4
- यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन कुशीनगर के बैनर तले पडरौना में परिषदीय शिक्षकों ने पडरौना सुभाष चौक से आंबेडकर प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला। टेट से छूट की मांग कर रहे शिक्षकों ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।1
- खड्डा रेलवे स्टेशन रोड से कट जाता है वार्ड नंबर 4 और 51