प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ में 5 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारः पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उनके घरों से पकड़ा, दर्ज हैं कई मामले प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामगढ़ पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलाके की निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच के दौरान इन अभियुक्तों को उनके घरों से पकड़ा। ये सभी कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के संबंध में वांछित थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गिरीशचंद्र तिवारी पुत्र द्वारिका प्रसाद तिवारी और कमलेश कुमार तिवारी पुत्र द्वारिका प्रसाद तिवारी शामिल हैं। ये दोनों सराय सुभदा, थाना संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। इन पर क्रिमिनल केस नंबर 465/2021, मुअसं 140/2007 के तहत धारा 147, 148, 149, 504, 506, 427 भादवि के आरोप हैं। तीसरा अभियुक्त दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद पटेल है, जो सराय भवानी सिंह, थाना संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ का निवासी है। उस पर क्रिमिनल केस नंबर 1388/2021, मुअसं 02/1992 के तहत धारा 323, 325, 504 भादवि के आरोप हैं। चौथे और पांचवें अभियुक्त नन्हेलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद और भाईलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद हैं। ये दोनों लाला का पुरवा, थाना संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। इन पर क्रिमिनल केस नंबर 424/2021, मुअसं 00/2021 के तहत धारा 147, 323, 149, 452, 504, 506, 427 भादवि के आरोप दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर के साथ कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल रामनरेश जाट और कांस्टेबल आशुतोष उपाध्याय की टीम शामिल थी।
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ में 5 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तारः पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर उनके घरों से पकड़ा, दर्ज हैं कई मामले प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामगढ़ पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इलाके की निगरानी और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की जांच के दौरान इन अभियुक्तों को उनके घरों से पकड़ा। ये सभी कोर्ट से जारी गिरफ्तारी वारंट के संबंध में वांछित थे। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गिरीशचंद्र तिवारी पुत्र द्वारिका प्रसाद तिवारी और कमलेश कुमार तिवारी पुत्र द्वारिका प्रसाद तिवारी शामिल हैं। ये दोनों सराय सुभदा, थाना संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। इन पर क्रिमिनल केस नंबर 465/2021, मुअसं 140/2007 के तहत धारा 147, 148, 149, 504, 506, 427 भादवि के आरोप हैं। तीसरा अभियुक्त दूधनाथ पुत्र स्वर्गीय लालता प्रसाद पटेल है, जो सराय भवानी सिंह, थाना संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ का निवासी है। उस पर क्रिमिनल केस नंबर 1388/2021, मुअसं 02/1992 के तहत धारा 323, 325, 504 भादवि के आरोप हैं। चौथे और पांचवें अभियुक्त नन्हेलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद और भाईलाल पुत्र दुर्गा प्रसाद हैं। ये दोनों लाला का पुरवा, थाना संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। इन पर क्रिमिनल केस नंबर 424/2021, मुअसं 00/2021 के तहत धारा 147, 323, 149, 452, 504, 506, 427 भादवि के आरोप दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक अंशु सिंह सेंगर के साथ कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल रामनरेश जाट और कांस्टेबल आशुतोष उपाध्याय की टीम शामिल थी।
- हरितालिका तीज पर सैकड़ों महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजाः प्रतापगढ़ में प्राचीन शिव मंदिर में पार्थिव पूजन कर पति की लंबी उम्र मांगी प्रतापगढ़ जिले में सोमवार को हरितालिका तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने मंदिरों में पहुंचने लगीं। पारंपरिक कपड़ों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पट्टी नगर के मेला ग्राउंड में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हरितालिका तीज पर खास पूजा हुई। यहां सैकड़ों महिलाओं ने भगवान शिव का पार्थिव पूजन किया। उन्होंने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र, फूल और फल जैसी पूजा सामग्री चढ़ाई। आचार्य गिरीश शुक्ला ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से पूजा करवाई। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों और घंटियों की आवाज से गूंज उठा। महिलाओं ने मिलकर हरितालिका तीज की कथा सुनी और शिव-पार्वती से दांपत्य जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। धार्मिक मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था के चलते महिलाएं इस दिन कठिन व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। इस पूजा में उर्मिला मोदनवाल, पूजा गुप्ता, रीना सोनी, गुड़िया सोनी, उषा जायसवाल, नेहा जायसवाल, सीमा जायसवाल, किरण जायसवाल, पूनम पांडे, रीता जायसवाल और संगीता जायसवाल समेत कई महिलाएं शामिल हुईं। मंदिर की व्यवस्थाएं व्यवस्थापक जगदीश मोदनवाल की देखरेख में की गईं। इसी तरह बाबा बेलखरनाथ धाम, मां बेल्हा देवी धाम और घुइसरनाथ धाम समेत जिले के दूसरे मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिखी। सुरक्षा के लिए खास मंदिरों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। सुबह से शाम तक पूजा चलती रही और पूरा जिला शिवमय नजर आया।4
- 24 घंटे बाद भी बुजुर्ग इंद्रपाल को नहीं मिला न्याय, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल1
- #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। #कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार अफसर अली को रोककर दबंगों ने मारपीट की। आरोप है कि रुपये और शराब नहीं देने पर युवक को थप्पड़ों से पीटा और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित ने रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है #Kaushambi #KaushambiNews #कौशाम्बी #Karari #करारी #Jamdaua #मारपीट #ViralVideo #ViralNews #CrimeNews #UPPolice #PoliceAction #BreakingNews #HindiNews #UttarPradesh #KaushambiPolice1
- कौशाम्बी में बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत। बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने पीटा, एसपी से शिकायत कौशाम्बी में बाइक से ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक को रोककर थप्पड़ बरसाए और शराब नहीं पिलाने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित युवक अफसर अली का आरोप है कि वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और शराब नहीं पिलाने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक से की है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में कार की डिग्गी से मिले युवक रवि यादव के शव के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ममेरी बहन से शादी की बात को लेकर शराब पीने के दौरान रवि और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ईंट से हमला कर रवि यादव की हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर मौके से भागने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित आलाकत्ल ईंट और मृतक का सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- व्यापारी को घेरकर मारपीट और 45 हजार रुपये लूटने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार कौशाम्बी👉👉👉 करारी थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को रास्ते में रोककर मारपीट करने और जेब में रखे 45 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र दिया है।मंझनपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी अफसर अली पुत्र एहसान अली ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह भैंस आदि का व्यापार कर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि 13 सितंबर 2026 की शाम करीब पांच बजे वह अपने ससुराल हिसामपुर से बहादुरपुर स्थित घर जा रहा था। जैसे ही वह डीआईओएस विद्यालय के पहले जुमदुआ चौराहे के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने उसे मोटरसाइकिल से घसीटकर पटक दिया और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने घटना का वीडियो अपने पास मौजूद होने का दावा किया है।शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि घटना की लिखित तहरीर करारी थाने में देने के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- कौशाम्बी: करारी में शराब के पैसे न देने पर युवक से मारपीट, एसपी से न्याय की गुहार कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र में दबंगों का कहर।शराब और पैसे न देने पर बाइक सवार युवक अफ़सर अली को सड़क पर बेरहमी से पीटा, रुपये भी छीने। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर लगाया सुनवाई न करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार। मामले में पुलिस की कार्रवाई का इंतजार..!!1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशाम्बी बाइक सवार युवक को रोककर दबंगों ने जमकर पीटा, वीडियो वायरल रुपये और शराब नहीं पिलाने पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने रुपये छीनने का भी लगाया आरोप कौशाम्बी के करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ के पास बाइक सवार युवक को रोककर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक को रोककर उसके साथ जमकर मारपीट की और बाइक से घसीटकर सड़क पर पटक दिया। पीड़ित अफसर अली के मुताबिक, वह अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान जमदुआ के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि रुपये और शराब पिलाने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने मारपीट के साथ ही रुपये छीनने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। #Kaushambi #Karari #BreakingNews #KaushambiNews #ViralVideo मारपीट उत्तरप्रदेश Police ViralNews1