Shuru
Apke Nagar Ki App…
संभल बहजोई बबराला होते हुए बदायूं दगमा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आंदोलन में लाठियां खाईं, वाटर कैनन झेले और आंसू गैस के गोले सहे, उन्हें पता है कि उन पर किसने कार्रवाई कराई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सांसद खुद मुश्किल में थे, जिनकी बात आखिरकार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सुननी पड़ी, तभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। अखिलेश ने कहा कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर हो गई है। उन्होंने नाम बदलने की राजनीति, कानून व्यवस्था, शिक्षा, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, गंगा एक्सप्रेस-वे और आगामी चुनावों को लेकर भी भाजपा सरकार पर तीखे सवाल उठाए।
Eslam Ali
संभल बहजोई बबराला होते हुए बदायूं दगमा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आंदोलन में लाठियां खाईं, वाटर कैनन झेले और आंसू गैस के गोले सहे, उन्हें पता है कि उन पर किसने कार्रवाई कराई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सांसद खुद मुश्किल में थे, जिनकी बात आखिरकार प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को सुननी पड़ी, तभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ। अखिलेश ने कहा कि सरकार अब जनता की आवाज सुनने को मजबूर हो गई है। उन्होंने नाम बदलने की राजनीति, कानून व्यवस्था, शिक्षा, राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, गंगा एक्सप्रेस-वे और आगामी चुनावों को लेकर भी भाजपा सरकार पर तीखे सवाल उठाए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में शासन ने बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग पर की कार्रवाई। जनपद संभल की सदर तहसील क्षेत्र में शासन ने बिना लेआउट के हो रही प्लाटिंग पर की कार्रवाई। संभल में अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत लेआउट के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। संभल तहसील के घुंघावली गांव में करीब 35 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर बाउंड्री वॉल और निर्माणाधीन ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना लेआउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन के अनुसार, घुंघावली गांव में मोहम्मद रहबर, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद कमर और मोहम्मद खुर्शीद द्वारा गाटा संख्या 146 और 148 की करीब 35 बीघा भूमि पर बिना लेआउट स्वीकृति के प्लॉटिंग की जा रही थी। मौके पर पहुंची विनियमित क्षेत्र की टीम ने संबंधित लोगों से आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद शाम करीब पांच बजे बुलडोजर की मदद से अवैध बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही फैक्ट्री संचालन की तैयारी के लिए किए जा रहे निर्माण को भी गिरा दिया गया। कार्रवाई शाम चार बजे शुरू हुई और करीब साढ़े छह बजे तक चली। इस विषय में जानकारी देते हुए एसडीएम संभल विकास चंद्र ने बताया कि विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग की सूचना मिलने पर प्रवर्तन कार्रवाई की गई है। बिना लेआउट स्वीकृत कराए प्लॉटिंग करने और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे जिले में अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में संभल तहसील क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि पर प्लॉटिंग शुरू करने से पहले नियमानुसार लेआउट स्वीकृत कराना अनिवार्य है।4
- मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण1
- सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन की हाईटेक रणनीति, 3000 CCTV कैमरों की निगरानी में होगी कांवड़ यात्रा1
- सहसवान की थाना मु जरिया में पेट्रोल Hp गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B L वर्मा के जूते चाटती है1
- शादी के 5 साल बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित ने लगाई फांसी उत्तर प्रदेश के बदायूं से इस वक्त की एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है, जहाँ शादी के महज 5 साल बाद एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।" "पूरा मामला थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव ज्योरा पारवाला का है। जानकारी के मुताबिक, कस्बा कुंवरगांव के वार्ड नंबर 6 के रहने वाले जसपाल ने अपनी 23 वर्षीय बेटी राधा की शादी ज्योरा पारवाला निवासी प्रेमपाल के साथ की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर राधा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पिता का कहना है कि मृतका का पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।" [ससुराल पक्ष का पक्ष व पुलिस कार्रवाई] "दूसरी ओर, ससुराल पक्ष ने इन तमाम आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने शादी के बाद कभी किसी तरह के दहेज की मांग नहीं की और राधा ने संदिग्ध परिस्थितियों में यह कदम उठाया है। फिलहाल, पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है1