logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचनद धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन जिलों की पुलिस रही मुस्तैद महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इटावा, औरैया और जालौन जनपदों की सीमा पर स्थित पवित्र पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी के पवित्र महासंगम पंचनद धाम तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पांच पवित्र नदियों—यमुना, चंबल, सिंध, पहुज और कुंवारी—के संगम पर स्थित शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तीनों जनपदों का पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद रहा। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लाखों की संख्या में आने वाले कांवड़िए एवं श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कर सकें।

1 hr ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
eaee324e-dce6-4de5-b13f-fe04308a1de8

पंचनद धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, तीन जिलों की पुलिस रही मुस्तैद महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इटावा, औरैया और जालौन जनपदों की सीमा पर स्थित पवित्र पांच नदियों यमुना, चंबल, सिंध, पहूज और कुंवारी के पवित्र महासंगम पंचनद धाम तीर्थ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पांच पवित्र नदियों—यमुना, चंबल, सिंध, पहुज और कुंवारी—के संगम पर स्थित शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए तीनों जनपदों का पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद रहा। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और सुचारू व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि लाखों की संख्या में आने वाले कांवड़िए एवं श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से जलाभिषेक कर सकें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में शुक्रवार की देर रात्रि खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी घटनास्थल पर बिखरे सामान और परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अपराधियो की धरपकड़ शुरू कर दी थी। रविवार को मृतक अर्जुन सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गॉव अमावता तो वहा कोहराम मच गया तथा सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति जनसमूह के सभी के आखे नम हो गयी। कोतवाली अजीतमल पुलिस की मौजूदगी में शव यात्रा सिकरोड़ी घाट पर पहुची जहा परिजनो द्वारा दाहसंस्कार किया गया।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के गांव अमावता में शुक्रवार की देर रात्रि खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी घटनास्थल पर बिखरे सामान और परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अपराधियो की धरपकड़ शुरू कर दी थी। रविवार को मृतक अर्जुन सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद गॉव अमावता तो वहा कोहराम मच गया तथा सैकड़ो की संख्या में उपस्थिति जनसमूह के सभी के आखे नम हो गयी। कोतवाली अजीतमल पुलिस की मौजूदगी में शव यात्रा सिकरोड़ी घाट पर पहुची जहा परिजनो द्वारा दाहसंस्कार किया गया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अजीतमल स्थित अपने आवास पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर श्री गौतम ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। उन्होंने कांवड़ियों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे ग्राम असेवटा निवासी योगेश विरसिया को गले लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया तथा अगले वर्ष के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में सभासद राहुल तिवारी, अतुल सविता, अर्पित पोरवाल, मनीराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्वागत के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त।
    2
    औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने अजीतमल स्थित अपने आवास पर कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए उन्होंने कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर श्री गौतम ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और धार्मिक परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करती है। उन्होंने कांवड़ियों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे ग्राम असेवटा निवासी योगेश विरसिया को गले लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया तथा अगले वर्ष के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
कार्यक्रम में सभासद राहुल तिवारी, अतुल सविता, अर्पित पोरवाल, मनीराम वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। स्वागत के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भी इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में युवाओं ने बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।
    1
    महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में युवाओं ने बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना की।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • #Auraiya_Police *महाशिवरात्रि के पावन अवसर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली शिव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एवं ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    2
    #Auraiya_Police
*महाशिवरात्रि के पावन अवसर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा देवकली शिव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एवं ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधि/कर्म0 को सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर पंक्तिबद्ध तरीके से जलाभिषेक कराने तथा महिला, वृद्ध एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आपको एवं आपके संपूर्ण परिवार को अरविंद तिवारी मेरा औरैया, मेरा भारत MD NEWS बहुआयामी समाचार औरैया
    1
    महाशिवरात्रि पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई आपको एवं आपके संपूर्ण परिवार को 
अरविंद तिवारी 
मेरा औरैया, मेरा भारत 
MD NEWS 
बहुआयामी समाचार औरैया
    user_Arvind Tiwari
    Arvind Tiwari
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • औरैया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित प्राचीन देवकली महाकालेश्वर मंदिर देवकली मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लगभग 3-5 किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे बसे इस ऐतिहासिक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां 'बम-बम भोले और 'हर हर महादेव' के जयकारों से पूरा परिसर गुंजाय उठा। पुलिस प्रशासन के भी पुख्ता इंतजामत देखने को मिले।
    1
    औरैया महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित प्राचीन देवकली महाकालेश्वर मंदिर देवकली मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर से लगभग 3-5 किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे बसे इस ऐतिहासिक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां 'बम-बम भोले और 'हर हर महादेव' के जयकारों से पूरा परिसर गुंजाय उठा।  पुलिस प्रशासन के भी पुख्ता इंतजामत देखने को मिले।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद कानपुर देहात के ग्राम तुतुआपुर में एक महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी मीना देवी, पत्नी विनोद कुमार, रविवार को अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घर के पास रखे भूसे से चारा निकालने गई थीं। इसी दौरान गांव में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।
    1
    जनपद कानपुर देहात के ग्राम तुतुआपुर में एक महिला पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम निवासी मीना देवी, पत्नी विनोद कुमार, रविवार को अपने पशुओं को चारा डालने के लिए घर के पास रखे भूसे से चारा निकालने गई थीं। इसी दौरान गांव में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने अचानक उन पर हमला बोल दिया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के अवसर पर देवकली मंदिर एक युवाओं की टोली ने भोले बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने की कसम ली।
    1
    महाशिवरात्रि के अवसर पर देवकली मंदिर एक युवाओं की टोली ने भोले बाबा के सामने कान पकड़कर अपनी गलतियों की माफी मांगी और अच्छे मार्ग पर चलने की कसम ली।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ देवकली शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती स्वयं मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को सहजता से दर्शन करने के लिए पुलिस को निर्देशित व चेक करते हुए नजर आए।
    1
    औरैया में महाशिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर प्राचीन सिद्ध पीठ देवकली शिव मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती स्वयं मौके पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं को सहजता से दर्शन करने के लिए पुलिस को निर्देशित व चेक करते हुए नजर आए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.