फतेहाबाद में चोरी का खुलासा, आटा चक्की से बरामद हुए सोने-चांदी के जेवर फतेहाबाद : थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर तरुण धीमान ने बताया कि कस्बा फतेहाबाद की पुरानी गल्ला मंडी निवासी अनुज गुप्ता ने थाना फतेहाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि रविवार रात अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस की टीम गठित कर पतारसी और सुरागरसी की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सूरज गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी पुरानी गल्ला मंडी, फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर उसकी आटा चक्की से चोरी का पूरा सामान बरामद किया गया, जिसमें 2 कंगन, 2 अंगूठी, 1 चेन, 2 कान के कुंडल सोने के तथा 5 सिक्के चांदी के शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को बरामद माल सहित न्यायालय में पेश कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा मजबूत हुआ है।

- Post by Gyadeen Verma1
- आगरा में काशगज मैं छोटू घर मै मार पीट हुईं हैं1
- Post by देवेंद्र सिंह पत्रकार1
- “ज़रा सोचिए… आपका बिजली रिचार्ज खत्म हो जाए और फिर भी घर की लाइट, पंखा और बच्चों की पढ़ाई बिना रुके चलती रहे—अब उत्तर प्रदेश में यही हकीकत बनने जा रही है! अपनी राय जरूर बताएं और जुड़े रहें MTF NEWS के साथ!”1
- सौंख मथुरा गोवर्धन तहसील के थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला भूरिया निवासी थानसिंह की पत्नी पूनम उम्र लगभग 34 निवासी गांव जटवार जिला अलीगढ़ की रहने वाली है जो दिनांक 17 अप्रैल 2026 को दिन में करीब 12 बजे बाजार गए पति को बिना बताए घर से चली गई है और 2 बच्चे एक लड़का 4 वर्ष मानव ओर लड़की लक्ष्मी उम्र 6 बर्ष को भी ले गई हैं तथा सभी जेवर और लगभग 50 हजार रुपए जो भूसा बेचकर ओर कमा कर इकट्ठा किए थे उन्हें भी ले गई है जब मैने फोन किया तो स्विच ऑफ़ आया है जो अब तक बंद है पीड़ित पति द्वारा थाना मगोर्रा पहुंचा और पुलिस को सारी घटना बता रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तो पुलिस द्वारा 24 घंटे तक इंतजार करने की सलाह दी गई जब 24 घंटे बाद भी पत्नी नहीं मिली तो पीड़ित आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को 2 बजे थाना मगोर्रा पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा पत्नी को ढूढने की गुहार लगाई वही देवर योगेश जो जन सेवा केंद्र पर किसान आईं डी बनवाने गया जब घर लौटा तो भाभी पूनम नहीं मिली तो भाई को सूचना देकर बताया कि भाभी घर पर नहीं है तो दोनों भाई ढूढने निकले और फोन किया मगर फोन स्विच ऑफ़ आया तहरीर मिलने पुलिस द्वारा जल्द से जल्द ढूंढने में मदद का आश्वासन दिया1
- *शिकोहाबाद: नगला सुंदर में 80 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध मौत, सिर में प्रहार से गई जान* *शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, 20 अप्रैल 2026।* थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नगला सुंदर गांव में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 80 वर्षीय वृद्ध सुघर सिंह की मौत हो गई। सिर पर गंभीर प्रहार के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारीगण मय फील्ड यूनिट टीम के मौके पर पहुंचे और साक्ष्य संकलन की कार्यवाही शुरू की। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी सिरसागंज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।1
- आगरा में पुलिस कार्रवाई बनी मौत की वजह! परशुराम चौक मामले में दलित समाज के चार युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप। पुलिस दबिश के बाद मां की संदिग्ध मौत, परिवार का आरोप – मेंटल टॉर्चर से गई जान एक आरोपी युवक के घर छापेमारी के दौरान परिवार पर दबाव बनाने का आरोप, सदमे में मां की मौत। गिरफ्तारी और दबिश पर उठे सवाल, दलित समाज में भारी आक्रोश घटना के बाद इलाके में तनाव, पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग तेज।1
- Post by Gyadeen Verma1