भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जा रहे देवप्रयाग के मेधावी छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल से की मुलाकात.arunabh raturi JANSWAR NEWS लोक भवन, देहरादून:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जा रहे मेधावी छात्र-छात्राओं ने मुलाकात की। देवप्रयाग विधायक श्री विनोद कण्डारी के प्रयासों से भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा पर जा रहे इन विद्यार्थियों से राज्यपाल ने संवाद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ये विद्यार्थी यात्रा के दौरान ऋषिकेश, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और रुड़की का भ्रमण करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा केवल घूमने का अवसर नहीं है, बल्कि देश को करीब से जानने, समझने और नई चीजों को सीखने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से यात्रा के दौरान जिज्ञासा के साथ नई चीजों को देखने-समझने और अपने अनुभवों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किताबों में पढ़ी गई इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, तकनीक और लोकतंत्र की जानकारी को जब विद्यार्थी स्वयं देखकर और अनुभव करके समझते हैं, तो सीख और अधिक प्रभावी होती है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानें और उसे निखारने के लिए निरंतर प्रयास करें। जीवन में वे किसी भी क्षेत्र में जाएं, उस क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का प्रयास करें। हर वक्त कुछ नया सीखते रहें और बदलती दुनिया के साथ स्वयं को तैयार करें। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को सीखना भी जरूरी है। तकनीक का सही उपयोग ज्ञान और अवसरों के नए द्वार खोल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें। अपनी परिस्थितियों को अपनी सीमा न बनने दें। देवप्रयाग की पहाड़ियों से निकलकर भी कोई विद्यार्थी देश के श्रेष्ठ संस्थानों तक पहुंच सकता है। इसके लिए दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और स्वयं पर विश्वास जरूरी है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से भारत दर्शन शैक्षिक यात्रा को केवल पर्यटन तक सीमित न रखते हुए इसे सीखने और अपने दृष्टिकोण को व्यापक बनाने का अवसर बनाने को कहा। उन्होंने यात्रा के अनुभवों को लिखने और लौटकर अपने विद्यालय तथा साथियों के साथ साझा करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता तब और सार्थक होगी, जब उनके अनुभव और नई सोच दूसरे बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विधायक श्री विनोद कण्डारी, उपाध्यक्ष ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति श्री जोत सिंह बिष्ट सहित शैक्षिक भ्रमण पर जा रहे छात्र-छात्राएं और अध्यापक उपस्थित रहे।

- टिहरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम. Arunabh Raturi JANSWAR NEWS प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं जनसमस्याएं, लाभार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टिहरी, 17 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और आमजन ने सड़क, आवास योजना में पात्रता के आधार पर चिन्हित किए जाने, सफाई निरीक्षक भर्ती परीक्षा की प्रतीक्षा सूची जारी करने तथा भूस्खलन से हुई क्षति समेत विभिन्न समस्याएं प्रभारी मंत्री के समक्ष रखीं। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। विधायक किशोर उपाध्याय ने सेवा संकल्प अभियान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वार तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और प्रदेश के सैनिक देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में शहीद सैनिकों और उनके परिजनों के हित में किए गए विभिन्न प्रावधानों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और नकल विरोधी कानून सहित कई पहल की गई हैं। उन्होंने टिहरी के बिजली और पानी के क्षेत्र में योगदान को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और अन्य अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं और सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। प्रभारी मंत्री ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। विभिन्न नगर निकायों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रमाण-पत्र, फर्स्ट एड किट और स्वास्थ्य किट देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रियंका, नफीसा, शिवानी और शशि को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया गया। युवा कल्याण विभाग की ओर से डिजिटल युवा महोत्सव-2026 के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें ‘मेरा जनपद मेरी पहचान’, ‘सूर्य नमस्कार चैलेंज’, ‘पुशअप चैलेंज’, ‘माई उत्तराखंड माई प्राइड’, ‘स्किपिंग चैलेंज’, ‘यूथ फोटोग्राफी चैलेंज’, ‘फिटनेस फिनाले चैलेंज’ और ‘वन मिनट वन स्किल चैलेंज’ शामिल रहे। महोत्सव 28 अगस्त से शुरू होकर चार सप्ताह तक चला। सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। विभागीय स्टॉलों पर आमजन को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पंजीकरण और विभिन्न सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क ओपीडी, स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और रक्तदान की व्यवस्था की। समाज कल्याण विभाग ने पेंशन आवेदन, दिव्यांग प्रमाण-पत्र और सहायक उपकरण वितरण की सुविधा दी। राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रमाण-पत्र, आधार, आयुष्मान कार्ड और यूसीसी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई। कृषि एवं उद्यान विभाग ने किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं में पंजीकरण के साथ बीज, कृषि उपकरण और सहायक सामग्री वितरित की। ग्राम्य विकास विभाग ने योजनाओं का पंजीकरण, श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीकरण, बाल विकास विभाग ने किट वितरण तथा पशुपालन विभाग ने पशु चिकित्सा और औषधि वितरण की सेवाएं दीं। आयुर्वेदिक, यूनानी एवं होम्योपैथिक विभागों ने स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (दर्जाधारी) खेम सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष चंबा सोबनी धनौला, सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तराखंड सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रकाश, डीडीओ मो. असलम, सभासद विजय कठैत समेत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और आमजन मौजूद रहे।4
- शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत।।।।।।।। शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत जूनियर हाईस्कूल के पास रात में दो बार सीसीटीवी में कैद हुई गुलदार की गतिविधि शेरगढ़/डोईवाला। डोईवाला ब्लॉक की ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट के वार्ड नंबर छह शेरगढ़ में गुलदार की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जूनियर हाईस्कूल के पास रात के समय गुलदार की गतिविधि दो बार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। गुलदार के आबादी क्षेत्र के आसपास लगातार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान निशा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता मंगल सिंह के साथ ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी क्षेत्र के आसपास गुलदार की मौजूदगी से लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। ग्राम प्रधान निशा देवी ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय और आवागमन के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा अकेले सुनसान रास्तों पर जाने से बचें।1
- 260 किलोग्राम गौमांस तथा पांच जीवित गौवंशों के साथ मंगलौर निवासी 3 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। कोतवाली मंगलौर पर सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा मंगलौर के मुंडलाना रोड पर गोकशी हो रही है सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस बल के मौके पर भेजा गया। आरोपित द्वारा दविश देकर मौके से 03 निम्नलिखित आरोपितों को पकडा गया। जिसके कब्जे से लगभग 260 किलो गौमांस तथा 5 जीवित गोवंशीय पशु तथा गौकशी करने वाले उपकरण बरामद किये गये। आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर पर अभियोग पंजीकृत किया गया। *नाम पता आरोपित* 1-गुलजार पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला मिधगान मंगलौर। 2-सरजूल पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला टोली कोत0 मंगलौर। 3-शेर अली पुत्र फैयाज निवासी मोहल्ला इस्लामनगर मंगलौर हरिद्वार। *बरामद माल* 1- 260 किलो गोमांस 2-05 जीवित गोवंश 3- गोकशी करने वाले उपकरण *पुलिस टीम* 1-उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट 2-अपर उपनिरीक्षक श्यामबाबू 3-कांस्टेबल मनदीप 4-होमगार्ड राहुल1
- राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का जन्मदिन रुड़की कार्यालय पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रुड़की। राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी का जन्मदिन रुड़की स्थित कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।1
- प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सुनी जनसमस्याएं, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं1
- वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटियों को अलग अलग थाना क्षेत्रों से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार। NIU देहरादून NIU ✍️ वर्तमान में प्रचलित "आपरेशन प्रहार" के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मां0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटो की शत प्रतिशत तामीली हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा अभियान चलाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। *विवरण गिरफ्तार वारंटी* 1- मोहन थापा पुत्र स्वर्गीय श्री रविंद्र निवासी नई बस्ती क्लेमेंट टाउन देहरादून 2- लियाकत पुत्र अमीर हसन निवासी बड़ा भारू वाला थाना क्लेमेंट टाउन जनपद देहरादून 3- वीर सिंह जाट पुत्र मांगेराम निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून। 4- ललित कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, जनपद देहरादून। 5- ललित कुमार पुत्र रामू निवासी 263 शास्त्रीनगर खाला निकट प्राइमरी स्कूल उम्र - 40 वर्ष 6- श्रीमती आशा गुरुंग पत्नी श्री कृष्णा गुरुंग निवासी उमेदपुर ठाकुरपुर प्रेमनगर 7- श्रीमती सरोजनी कैन्तुरा पत्नी विक्रम सिंह कैन्तुरा निवासी स्मिथ नगर राघव विहार जनपद प्रेमनगर देहरादून 8- सविता पुत्री धनाई उम्र-35 वर्ष पत्नी अशोक निवासी 9- बी जनरल विंग प्रेमनगर देहरादून 9- रामपाल सिंह पुत्र श्री रामस्वरूप निवासी पूरण बस्ती भाग 2, संजय कॉलोनी, देहरादून 10- शादाब पुत्र जिन्दा हसन निवासी मक्का मस्जिद चौक मेहुवाला पटेलनगर देहरादून उम्र 31 वर्ष 11- उषा देवी पत्नी महेन्द्र सिंह निवासी चमनपुरी ब्रहमपुरी, पटेलनगर, उम्र- 58 वर्ष 12- अनिल पुत्र मनीराम निवासी सेलाकुई, देहरादून 13- अलीशाद पुत्र गफूर अहमद निवासी ग्राम कल्याणपुर, पो0ओ0 शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 42 वर्ष 14- अरशद पुत्र सईद अहमद निवासी सिंगल मंडी लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष 15- गौरव डबराल पुत्र सुरेंद्र प्रसाद डबराल निवासी 44 बिरगीर वाली, राजपुर, देहरादून 16- चन्द्र मोहन रावत पुत्र खुशहाल सिंह रावत निवासी मंदाकिनी विहार, लेन न0- 02 बालावाला, देहरादून, उम्र- 49 वर्ष 17- मनोज पुत्र स्व0 कुलदीप निवासी राजीव नगर तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष1
- ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण ऋषिकेश में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया पौधारोपण1
- अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग/चमोली अचानक से व्यक्ति को आया हार्ट अटैक। मेडिकल संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान कर्णप्रयाग सिमली रोड पर स्थित एक मेडिकल की दुकान में एक व्यक्ति को अचानक से अटैक आया गया। मेडिकल संचालक ने तुरंत व्यक्ति को सीपीआर दी। जिससे उसकी जान बच गई। व्यक्ति को बाद में अस्पताल ले गए। जहां व्यक्ति ठीक है।1