Shuru
Apke Nagar Ki App…
दिल्ली के हैदरपुर में लंबा जाम, राहगीर परेशान दिल्ली के हैदरपुर फ्लाई ओवर के पास रोजाना कई कई घंटे लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रास्ते को पार करने में सामान्य हालत में महज 5 मिनट लगते हैं, वहां अब एक-ए घंटे तक फंसे रहना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि इमरजेंसी सेवाएं भी जाम में जकड़ जाती हैं और एंबुलेंस तक आगे नहीं बढ़ पाती।
Shilpa kumari
दिल्ली के हैदरपुर में लंबा जाम, राहगीर परेशान दिल्ली के हैदरपुर फ्लाई ओवर के पास रोजाना कई कई घंटे लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस रास्ते को पार करने में सामान्य हालत में महज 5 मिनट लगते हैं, वहां अब एक-ए घंटे तक फंसे रहना पड़ता है। हालात इतने खराब हैं कि इमरजेंसी सेवाएं भी जाम में जकड़ जाती हैं और एंबुलेंस तक आगे नहीं बढ़ पाती।
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली के शालीमार बाग थाना इलाके में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ हैदरपुर स्थित लोहिया कैंप के पास एक तेज रफ्तार टाटा-909 कैंटर ने 5 साल के मासूम बच्चे को बेरहमी से कुचल दिया।1
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ब्रह्मपुरी पुलिया के पास सरेराह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बनारसी दास के रूप में हुई है, जो घोड़ी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि वे अपनी घोड़ी में नाल लगवाने आए थे, तभी इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। सीलमपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने सड़क किनारे एक बुजुर्ग को अचेत हालत में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ लोगों ने बनारसी दास के साथ कहासुनी के बाद उनका गला दबा दिया। मृतक बनारसी दास, जिन्हें इलाके में लोग अशोक बैंड की घोड़ी वाले के नाम से जानते थे, आज अपनी घोड़ी में नाल ठुकवाने आए थे। लेकिन मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मौजूद लोगों ने भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर मामूली विवाद इतना खौफनाक कैसे हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।1
- Post by Praveen Kumar1
- भक्ति भी, प्रकृति भी: पुरा महादेव मेला बनेगा जीरो वेस्ट महोत्सव। फूल-माला से बनेगी अगरबत्ती, कचरे से बनाया जाएगा सजावट का सामान। आस्था के साथ पर्यावरण की जिम्मेदारी निभाएगा बागपत।1
- मंगोलपुरी में दिल दहलाने वाला हादसा दसवीं क्लास के छात्र के सर में मारा चाकू1
- न्यूज़: दिल्ली के रानी बाग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के गेट और वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद किया है। मामले की गुत्थी CCTV फुटेज के तेज़ी से विश्लेषण के जरिए कुछ ही घंटों में सुलझा ली गई। पुलिस की मुस्तैदी से इलाके में हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा हो सका। आगे की जांच जारी है।1
- राजधानी दिल्ली में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने सख्त कारवाई की है। दिल्ली के कुछ इलाकों में खालिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक स्लोगन लिखने के मामले में दिल्ली पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले को लेकर आज दिल्ली पुलिस ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की और स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।1
- बाहरी दिल्ली के बावाना इलाके में बदमाशों ने एक प्लास्टिक व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार तीन से चार बदमाशों ने व्यापारी को पहले दौड़ाया और फिर पीछा कर उस पर गोलियां बरसा दीं।1