उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा में आठवीं कक्षा पास करने वाली छात्रा से शिक्षकों ने सीएलसी टीसी देने के नाम पर मटन पुलाव सहित लालजी व्यंजन की मांगी पार्टी ग्रामीण में आक्रोश आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा में मंगलवार को लगभग 1 बजे हंगामा मच गया जब आठवीं कक्षा पास करने वाली एक छात्रा साबरी खातून, से सीएलसी/टीसी देने के नाम पर शिक्षकों द्वारा पार्टी मांगने का मामला सामने आया। आरोप है कि छात्रा पर दबाव बनाकर मटन, मछली, पुलाव और अन्य लजीज व्यंजनों का इंतजाम कराया गया, जिसके बाद विद्यालय परिसर में शिक्षकों ने भोज किया। घटना की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया। बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की गतिविधियां बेहद शर्मनाक हैं और इससे व्यवस्था की साख पर सवाल उठता है। उन्होंने गरीब परिवारों के बच्चों से इस प्रकार की मांग को पूरी तरह अनुचित बताया। वहीं संबंधित छात्रा ने भी बताया कि शिक्षकों द्वारा टीसी/सीएलसी देने के नाम पर पार्टी की मांग की गई थी, जिसके कारण उसने घर से भोजन बनवाकर स्कूल में उपलब्ध कराया। हालांकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। सूचना मिलते ही बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार एवं थाना अध्यक्ष नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज है।

- ख़राब हुआ EVM - घंटो बंद था वोटिंग.. लोगो मे आक्रोश आवाज़ उठाने पर ये हाल।1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- Post by Patrakar Masuk Rahi1
- Post by Usha devi1
- SP MD DAUD ALAM DAUD ALAM NAGAR POKHARIA PURNEA BIHAR INDIA WORLD1
- जलालगढ़ प्रखंड में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन। जलालगढ़ प्रखंड के एकंबा पंचायत स्थित विसंथा गांव में 28 और 29 अप्रैल को दो दिवसीय भव्य सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सदगुरु कबीर साहेब की असीम अनुकंपा से संपन्न हो रहा है। सत्संग के इस विशेष अवसर पर स्वामी पलटू दास जी महाराज (चौसा, मधेपुरा) और संत श्री शैलेंद्र साहब (जमुई) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। साथ ही आयोजन में प्रसिद्ध गायक, गायिका और अन्य साधुगण भी भाग ले रहे हैं, जिन्होंने साधुगान के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन किया। यह आयोजन दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए एक अनमोल अवसर है, जहाँ वे साधुगान की संगति प्राप्त कर रहे हैं और संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक उन्नति की दिशा में मार्गदर्शन पा रहे हैं।1
- मोबाइल पर बात करते समय अचानक ब्रेक, पलटी ई-रिक्शा: दो यात्री गंभीर कटिहार। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी एक बार फिर भारी पड़ गई। कटिहार से मनिहारी जा रही एक ई-रिक्शा नारायणपुर के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में छह यात्रियों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा सामान्य गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक के मोबाइल पर कॉल आया और उसने चलते वाहन में ही फोन निकालकर बातचीत शुरू कर दी। बातचीत के दौरान उसका ध्यान सड़क से हट गया और उसने अचानक तेज ब्रेक लगा दी। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कुमेदपुर निवासी रफीगुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके चचेरे भाई सिकंदर को भी चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं और वे सुरक्षित हैं। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना के तुरंत बाद चालक ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उसी ई-रिक्शा से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। घायल सिकंदर ने बताया कि चालक मोबाइल पर बातचीत में व्यस्त था, जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण कम हो गया और अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने भी चालक की लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की आवश्यकता को रेखांकित किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्ती और जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।3
- Post by Mukesh Kumar1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1