logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र जसवंतनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च इटावा जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

3 hrs ago
user_Ashraf Ansari
Ashraf Ansari
Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

अम्बेडकर जयंती के मद्देनज़र जसवंतनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च इटावा जनपद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना जसवंतनगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और

भीड़भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष जसवंतनगर कमल भाटी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *(RY) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!* UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा। बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    1
    *(RY) जलती चिता की राख से भरा हुक्का......!!*
UP : हापुड़ में एक अम्मा की चिता जल रही थी, 3 युवक पहुंचे, जलती चिता से उपला निकाला और हुक्का भरा।
बाकायदा इसकी Reel बनाई और सोशल मीडिया पर डाली।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मैनपुरी/सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह व सीओ ट्रैफिक स्नेहलता ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,बार बार अतिक्रमण करने वालों को प्रभावी कार्यवाही की चेतावनी,थाना कोतवाली के ईसन नदी पुल पर चलाया गया अभियान...।
    2
    मैनपुरी/सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह व सीओ ट्रैफिक स्नेहलता ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान,बार बार अतिक्रमण करने वालों को प्रभावी कार्यवाही की चेतावनी,थाना कोतवाली के ईसन नदी पुल पर चलाया गया अभियान...।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    11 hrs ago
  • हरियाणा के गुरुग्राम में दो गाड़ी मालिक एक दूसरे को टक्कर मारते देखें
    1
    हरियाणा के गुरुग्राम में दो  गाड़ी मालिक एक दूसरे को टक्कर मारते देखें
    user_Shivam Yadav
    Shivam Yadav
    Takha, Etawah•
    4 hrs ago
  • किशनी। रविवार को दोपहर 3 बजे सपा सांसद डिम्पल यादव ने किशनी क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया।सांसद ने क्षेत्र में कई मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।सांसद ने मनिगांव में महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष रेखा यादव के पति चन्द्रशेखर यादव के निधन पर शोक प्रकट किया।उन्होंने मृतक के पुत्र गगन यादव को ढांढस बंधाया। सांसद डिम्पल यादव ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने कहाकि एसडआईआर में मैनपुरी जनपद में लाखों वोट काटे गए हैं।डीएम से इसकी सूची मंगवाई गयी है जिसको संगठन के द्वारा चेक कराएंगे।इसके बाद जो रिपोर्ट निकलकर आएगी तब बताएंगे।पंचायत चुनाव देरी से होने के सवाल पर उन्होंने कहाकि चुनाव इसी समय होने थे लेकिन सरकार नहीं चाहती कि चुनाव हो क्योंकि सरकार को डर है कि वो हारने वाली है।ईरान इजराइल युद्ध पर उन्होंने कहाकि भारत की विदेश नीति ने भारत को बर्बाद करने का काम किया है।सरकार ने विदेशियों के लिये कृषि बाजार खोल दिया है जिससे विदेशी सामान भारत मे आकर बिकेगा।डेयरी प्रोडक्ट,सोयाबीन ऑयल और मक्के के दाने आएंगे जिससे भारत के किसानों को नुकसान पहुंचेगा।सरकार अमेरिका के सामने नतमस्तक हुई है।देश को रूस से सस्ता पेट्रोल डीजल मिलता था लेकिन अमेरिका के कहने पर रूस से पेट्रोल डीजल लेना बंद कर दिया जिसका भार जनता पर आएगा।भारत की विदेश नीति पूरी तरह फेल हुई है।भारत का नाम ऊंचा था जिसको भाजपा ने धूमिल करने का काम किया है।इस मौके पर विधायक ब्रजेश कठेरिया,सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य,पूर्व विधायक संध्या कठेरिया,चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव,इंजी.रामपाल सिंह यादव,मुकुल यादव,धर्मेंद्र यादव,योगेश कठेरिया,सतेंद्र यादव हीरो भैया,नरेंद्र यादव,डॉ.शिवम यादव,अमित कठेरिया,सुमन दिवाकर,उपदेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    किशनी। रविवार को दोपहर 3 बजे  सपा सांसद डिम्पल यादव ने किशनी क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया।सांसद ने क्षेत्र में कई मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।सांसद ने मनिगांव में महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष रेखा यादव के पति चन्द्रशेखर यादव के निधन पर शोक प्रकट किया।उन्होंने मृतक के पुत्र गगन यादव को ढांढस बंधाया।
सांसद डिम्पल यादव ने मीडिया से बातचीत में भाजपा पर जोरदार हमला बोला।उन्होंने कहाकि एसडआईआर में मैनपुरी जनपद में लाखों वोट काटे गए हैं।डीएम से इसकी सूची मंगवाई गयी है जिसको संगठन के द्वारा चेक कराएंगे।इसके बाद जो रिपोर्ट निकलकर आएगी तब बताएंगे।पंचायत चुनाव देरी से होने के सवाल पर उन्होंने कहाकि चुनाव इसी समय होने थे लेकिन सरकार नहीं चाहती कि चुनाव हो क्योंकि सरकार को डर है कि वो हारने वाली है।ईरान इजराइल युद्ध पर उन्होंने कहाकि भारत की विदेश नीति ने भारत को बर्बाद करने का काम किया है।सरकार ने विदेशियों के लिये कृषि बाजार खोल दिया है जिससे विदेशी सामान भारत मे आकर बिकेगा।डेयरी प्रोडक्ट,सोयाबीन ऑयल और मक्के के दाने आएंगे जिससे भारत के किसानों को नुकसान पहुंचेगा।सरकार अमेरिका के सामने नतमस्तक हुई है।देश को रूस से सस्ता पेट्रोल डीजल मिलता था लेकिन अमेरिका के कहने पर रूस से पेट्रोल डीजल लेना बंद कर दिया जिसका भार जनता पर आएगा।भारत की विदेश नीति पूरी तरह फेल हुई है।भारत का नाम ऊंचा था जिसको भाजपा ने धूमिल करने का काम किया है।इस मौके पर विधायक ब्रजेश कठेरिया,सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य,पूर्व विधायक संध्या कठेरिया,चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव,इंजी.रामपाल सिंह यादव,मुकुल यादव,धर्मेंद्र यादव,योगेश कठेरिया,सतेंद्र यादव हीरो भैया,नरेंद्र यादव,डॉ.शिवम यादव,अमित कठेरिया,सुमन दिवाकर,उपदेश यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Rachit pandey journalist
    Rachit pandey journalist
    Media company किशनी, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भिंड में दबंगों का आतंक। दबंगों ने लगाई दुकानों में आग। 2 दुकानों में लगाई आग। सामान उधार न देने से नाराज दबंगो ने दुकानों को किया आग के हवाले। पान,बीड़ी एवं कोल्डड्रिंक की थी दोनों दुकानें। दुकानों में रखा समाना जलकर हुआ खाक। देर रात दुकान पर आकर दबंगों ने उधार माँगा था सामान,दुकानदार के मना करने से नाराज होकर दुकानों को किया आग के हवाले। गौहद बस स्टैंड का मामला। गौहद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    1
    भिंड में दबंगों का आतंक।
दबंगों ने लगाई दुकानों में आग।
2 दुकानों में लगाई आग।
सामान उधार न देने से नाराज दबंगो ने दुकानों को किया आग के हवाले।
पान,बीड़ी एवं कोल्डड्रिंक की थी दोनों दुकानें।
दुकानों में रखा समाना जलकर हुआ खाक।
देर रात दुकान पर आकर दबंगों ने उधार माँगा था सामान,दुकानदार के मना करने से नाराज होकर दुकानों को किया आग के हवाले।
गौहद बस स्टैंड का मामला।
गौहद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *(RY) UP: हापुड़ में बायो गैस प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला.....!!* कचरे में लगी आग से प्लांट में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते प्लांट का शेड जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाफिजपुर क्षेत्र में JMS कॉलेज के पास स्थित प्लांट।
    1
    *(RY) UP: हापुड़ में बायो गैस प्लांट में आग, बड़ा हादसा टला.....!!*
कचरे में लगी आग से प्लांट में अफरातफरी मच गई।
देखते ही देखते प्लांट का शेड जलकर राख हो गया।
पुलिस और दमकल की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।
फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हाफिजपुर क्षेत्र में JMS कॉलेज के पास स्थित प्लांट।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मैनपुरी-करहल थाना क्षेत्र में कई जगह भीषण आग, गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख । मैनपुरी मैनपुरी/करहल मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कर्करा, मानिकपुर, तखरऊ सहित कई स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। * स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू * स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
    1
    मैनपुरी-करहल थाना क्षेत्र में कई जगह भीषण आग, गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख ।
मैनपुरी
मैनपुरी/करहल
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कर्करा, मानिकपुर, तखरऊ सहित कई स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
आग ने देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
* स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू *
स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    12 hrs ago
  • पंचनद इंटर कॉलेज सेंगनपुर के पास भीगेपुर-जूहीखा मार्ग पर लोडर में भरकर बेचे जा रहे सिलेंडर। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया DAC नंबर आने के बाद भी दोबारा मैसेज आता है कि सिलेंडर ले लिया गया। बिना डिलीवरी दिए ही रिकॉर्ड में सिलेंडर दिखाकर उपभोक्ताओं को किया जा रहा परेशान। बाजार से ज्यादा कीमत पर गैस बेचने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश। लंबे समय से महंगे दामों में सिलेंडर बेचने की शिकायतें, फिर भी कार्रवाई नहीं। वायरल वीडियो के बाद प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
    1
    पंचनद इंटर कॉलेज सेंगनपुर के पास भीगेपुर-जूहीखा मार्ग पर लोडर में भरकर बेचे जा रहे सिलेंडर।
उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया DAC नंबर आने के बाद भी दोबारा मैसेज आता है कि सिलेंडर ले लिया गया।
बिना डिलीवरी दिए ही रिकॉर्ड में सिलेंडर दिखाकर उपभोक्ताओं को किया जा रहा परेशान।
बाजार से ज्यादा कीमत पर गैस बेचने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश।
लंबे समय से महंगे दामों में सिलेंडर बेचने की शिकायतें, फिर भी कार्रवाई नहीं।
वायरल वीडियो के बाद प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.