बेटी का अपहरण का आरोप… थाने से भी नहीं मिला इंसाफ तो न्याय के लिए पहुंचे एसपी के पास। कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक मां ने अपनी 25 वर्षीय बेटी के अपहरण का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां दिलों खातून के मुताबिक, 6 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सैयद आलम उर्फ पिंकू, गब्बर और उनके साथ 6-7 अन्य लोग हथियार के बल पर घर में घुस आए। आरोप है कि गब्बर ने पिस्तौल दिखाकर परिवार को डराया, जबकि पिंकू ने जबरदस्ती उनकी बेटी को पकड़कर चारपहिया वाहन में बैठाया और मौके से फरार हो गया। महिला का दावा है कि जाते-जाते आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी दी। साथ ही, किसी भी तरह की शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की बात कही गई। पीड़िता की मां ने यह भी बताया कि घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत उनके मोबाइल में मौजूद हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब पीड़ित परिवार शिकायत लेकर आजमनगर थाना पहुंचा, तो वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने न केवल उन्हें डांटकर भगा दिया, बल्कि खुद को आरोपियों से जुड़ा बताते हुए मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। थक हारकर पीड़ित परिवार कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही एसपी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया है।
बेटी का अपहरण का आरोप… थाने से भी नहीं मिला इंसाफ तो न्याय के लिए पहुंचे एसपी के पास। कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां एक मां ने अपनी 25 वर्षीय बेटी के अपहरण का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की मां दिलों खातून के मुताबिक, 6 अप्रैल की रात करीब 10 बजे सैयद आलम उर्फ पिंकू, गब्बर और उनके साथ 6-7 अन्य लोग हथियार के बल पर घर में घुस आए। आरोप है कि गब्बर ने पिस्तौल दिखाकर परिवार को डराया, जबकि पिंकू ने जबरदस्ती उनकी बेटी को पकड़कर चारपहिया वाहन में बैठाया और मौके से फरार हो गया। महिला का दावा है कि जाते-जाते आरोपियों ने बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसे देह व्यापार में धकेलने की धमकी दी।
साथ ही, किसी भी तरह की शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की बात कही गई। पीड़िता की मां ने यह भी बताया कि घटना से जुड़े कुछ अहम सबूत उनके मोबाइल में मौजूद हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब पीड़ित परिवार शिकायत लेकर आजमनगर थाना पहुंचा, तो वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना अध्यक्ष ने न केवल उन्हें डांटकर भगा दिया, बल्कि खुद को आरोपियों से जुड़ा बताते हुए मामला दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया। थक हारकर पीड़ित परिवार कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वही एसपी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया है।
- कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के केहुनियाँ गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी इंदल कुमार रविदास उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्ग जनार्दन रविदास की बीते बुधवार की रात्रि से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले को लेकर लापता इंदल के बड़ा भाई बादल रविदास ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से अपने छोटे भाई इंदल कुमार रविदास की बरामद करने की मांग किया है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बसनी बहियार से लापता इंदल का बाइक एवं गमछा बरामद किया है। वही दूसरी ओर F.S.L की टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाया है। मामले की जानकारी पाकर सदर डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर लापता इंदल के परिजनों एवं उनके दोस्त से पूछताछ किया है। लापता इंदल के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर पुलिस को अपने भाई इंदल का प्रेम प्रसंग का मामला केहुनियां केवट टोला निवासी जीतू केवट की धर्मपत्नी संजना देवी के बारे में बताया है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रेमिका संजना देवी गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। इंदल की लापता होने से इंदल पत्नी सोनी देवी माँ मासोमात मीरा देवी, भाई सहित अन्य परिजनों सदमे में है। घटना के संबंध में प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि लापता इंदल कुमार रविदास के बड़े भाई बादल रविदास के द्वारा लापता होने को लेकर लिखित आवेदन दिया गया हैं।पुलिस उक्त मामले जांच कर रही मामला प्रेम प्रसंग के एंगल से जोड़ कर देखा जा रहा है जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।2
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- फारबिसगंज में डबल मर्डर के बाद प्रशासन ने संभाला मोर्चा1
- Post by Md sonu2
- Post by Aßíf ælæm1
- बिहार मैं हर काम अब आसान हो गया हैं आज अररिया जिला के फारबिसगंज मैं एक 42 वर्षीय अली हसन का चाकू से बीच सड़क पर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया1
- आजमनगर थाना क्षेत्र के बरहट खाजानगर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया बृहस्पतिवार को लगभग 2:00 बजे खाजानगर गांव निवासी अमीरूल अंसारी के 3 वर्षीय मासूम पुत्र आमिर अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के पास खेल रहा था, इसी दौरान वह अनजाने में घर के निकट स्थित तालाब के पास पहुंच गया और पानी में गिर गया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई और बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया इसके बाद आनन-फानन में आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बच्चों को ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। बच्चे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं दूसरी घटना आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत अंतर्गत हाटबरोल गांव में सतीश सिंह की 6 वर्षीय पुत्री रिमझिम कुमारी की भी तालाब में डूबने से मौत हो गई घटना के बाद परिवारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी वही घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जबकि अंचल अधिकारी सहित राजस्व अधिकारी अलका आर्य भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पंचायत के मुखिया सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा देने की जिला पदाधिकारी कटिहार से मांग की है1
- कटिहार के एनएच-31 पर घेराबंदी कर कुरसेला पुलिस ने पकड़ा आरोपी, बाइक भी जब्त कटिहार, प्रतिनिधि: जिले के कुरसेला थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनएच-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप घेराबंदी कर एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 146 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से भारी मात्रा में कोडीन सिरप लेकर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध को रोककर तलाशी ली, जहां से उक्त बरामदगी हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समेली थाना क्षेत्र के चकला मौला नगर निवासी बहादुर शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से उसकी बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1