आजमगढ़ में रिश्वतखोर दरोगा गिरफ्तार: मकान निर्माण शुरू कराने के नाम पर मांगे थे 15 हजार रुपये, सीओ की कार्रवाई में भेजा गया जेल आजमगढ़। जिले में पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मकान निर्माण कार्य शुरू कराने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने वाले दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) के निर्देश में हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहा था, जिसे विपक्षियों के दबाव में रुकवा दिया गया था। पीड़ित ने निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने के लिए थाने पहुंचकर मदद मांगी। आरोप है कि मामले में कार्रवाई करने और निर्माण कार्य शुरू कराने के एवज में तैनात दरोगा परमात्मा यादव ने 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। दरोगा की मांग से परेशान पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत संबंधित क्षेत्राधिकारी (सीओ) से कर दी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निजामाबाद थाना पुलिस ने आरोपी उपनिरीक्षक परमात्मा यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की। सीओ के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। घटना ने एक बार फिर पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, मामले में त्वरित कार्रवाई कर पुलिस अधिकारियों ने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- इटावा पुलिस द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार :- कब्जे से 01 राइफल 315 बोर (लाइसेंसी राइफल), 01 अवैध देशी पिस्टल 32 बोर, 01 जिंदा कारतूस 32 बोर किये गये बरामद। पंजीकृत अभियोगः - 1. मु0अ0सं0 71/2026 धारा 109(1)/351(3) बीएनएस व 3/25/27/30 आर्म्स एक्ट थाना चौबिया जनपद इटावा। गिरफ्तार अभियुक्तगणः- 1. सुदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी पोस्ट गढ़िया जिनकौरा थाना बेवर जनपद मैनपुरी उम्र करीब 32 वर्ष । 2. आदेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम नगला केहरी पोस्ट गढ़िया जिनकौरा थाना बेवर जनपद मैनपुरी उम्र करीब 40 वर्ष ।1
- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस का एक निंदनीय कार्य सामने आया है जहाँ पुलिसकर्मी एक महिला को बेरहमी से पीटते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे राज्य में पुलिस के रवैये पर सवाल उठ रहे हैं। उच्चाधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- एटा के दरवपुर गांव में 43 वर्षीय अरविंद का शव अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है कि यह आत्महत्या है या कोई और कारण।1
- इटावा के पिलुआ थाना क्षेत्र के दरवपुर गाँव में 43 वर्षीय अरविंद का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी फैल गई है और परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या या हत्या के सभी पहलुओं से जाँच शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैभव वाजपेई को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।1
- *भरथना/इटावा। ट्रेन से लापता हुई कानपुर की प्रज्ञा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रही थी, 4 दिन बाद भी सुराग नहीं*1
- जसवंतनगर के जौनई हाईवे पर अचानक पशु सामने आने से एक बाइक पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में औरैया और हमीरपुर के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।4
- उत्तर प्रदेश के एटा मेडिकल कॉलेज में दांत के इलाज के दौरान एक डॉक्टर पर 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है, लेकिन मेडिकल प्रशासन पर मामले को दबाने का भी आरोप है। इस घटना से कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।1