logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शामली(थानाभवन)। पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद शामली जनपद के थाना थानाभवन पुलिस ने पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 7 मई 2026 को थाना क्षेत्र के मौहल्ला रोगनग्रान निवासी विजय सैनी की पत्नी बबीता पर उसके पूर्व पति शिवकुमार उर्फ शशि कुमार पुत्र प्रीतमचन्द्र निवासी ग्राम पिण्ड मुरादपुर थाना शाहपुर कंड़ी जनपद पठानकोट (पंजाब) ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया था। बताया गया कि पति-पत्नी के विवाद के चलते आरोपी ने बबीता पर जानलेवा हमला किया और बाद में स्वयं को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। मामले में थाना थानाभवन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक शामली एन पी सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर ने पुलिस टीम के साथ आरोपी शिवकुमार उर्फ शशि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर एवं हेड कांस्टेबल अंकुर निर्वाल शामिल रहे।

5 hrs ago
user_Pankaj Upadhyay
Pankaj Upadhyay
Journalist शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोरोनावायरस के बीच अब एक और नए वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस खतरे से बचने के लिए लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। मुजफ्फरनगर सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।
    1
    कोरोनावायरस के बीच अब एक और नए वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस खतरे से बचने के लिए लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। मुजफ्फरनगर सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।
    user_Mohammad Farmaan Siddiqui
    Mohammad Farmaan Siddiqui
    Plumber बुढाना, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे: मां के सम्मान मे सजा मंच, बच्चों की प्रस्तुति देख माताए भावुक बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित मदर्स डे समारोह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही रहा, बल्कि मां और बच्चों के अटूट रिश्ते का भावनात्मक उत्सव बन गया। नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताओं और भावुक संदेशों के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्तियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई माताओं की आंखे नम हो गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर तालियों, मुस्कानो और भावनाओ से गूंजता रहा। दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मां की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली पहली गुरु होती है। शुरुआत से ही समारोह में उत्साह और अपनापन दिखाई दिया। बच्चों की प्रस्तुतियो ने बांधा समां नर्सरी से लेकर बड़ी कक्षाओं तक के बच्चों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतिया दीं। किसी ने मां के त्याग को कविता में पिरोया तो किसी ने गीतों के माध्यम से मां के प्रेम को अभिव्यक्त किया। बच्चों के मासूम शब्द और अभिनय देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे। कई बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष संदेश भी पढ़े, जिन्हें सुनकर माहौल भावनात्मक हो गया। मंच पर उतरा मां-बेटे का अनमोल रिश्ता कार्यक्रम में प्रस्तुत नृत्य और गीतों मे मां-बच्चे के रिश्ते की झलक साफ दिखाई दी। बच्चों ने बताया कि मां हर परिस्थिति में अपने बच्चों का सहारा बनती है। प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया गया कि मां का प्यार निस्वार्थ और अनमोल होता है। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई। माताओं ने भी दिखाया उत्साह विद्यालय प्रशासन की ओर से माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डांस और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताए आयोजित की गईं। माताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। बच्चों ने अपनी माताओं का उत्साह बढ़ाया और पूरा परिसर पारिवारिक माहौल मे बदल गया। विजेता माताओं को सम्मानित भी किया गया।
    1
    बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल में

मदर्स डे: मां के सम्मान मे सजा मंच, बच्चों की
प्रस्तुति देख माताए भावुक
बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित मदर्स डे समारोह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही  रहा, बल्कि मां और बच्चों के अटूट रिश्ते का भावनात्मक उत्सव बन गया। नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताओं और भावुक संदेशों के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्तियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई माताओं की आंखे नम हो गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर तालियों, मुस्कानो और भावनाओ  से गूंजता रहा।
दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मां की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली पहली गुरु होती है। शुरुआत से ही समारोह में उत्साह और अपनापन दिखाई दिया।
बच्चों की प्रस्तुतियो  ने बांधा समां
नर्सरी से लेकर बड़ी कक्षाओं तक के बच्चों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतिया  दीं। किसी ने मां के त्याग को कविता में पिरोया तो किसी ने गीतों के माध्यम से मां के प्रेम को अभिव्यक्त किया। बच्चों के मासूम शब्द और अभिनय देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे। कई बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष संदेश भी पढ़े, जिन्हें सुनकर माहौल भावनात्मक हो गया।
मंच पर उतरा मां-बेटे का अनमोल रिश्ता
कार्यक्रम में प्रस्तुत नृत्य और गीतों मे  मां-बच्चे के रिश्ते की झलक साफ दिखाई दी। बच्चों ने बताया कि मां हर परिस्थिति में अपने बच्चों का सहारा बनती है। प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया गया कि मां का प्यार निस्वार्थ और अनमोल होता है। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई।
माताओं ने भी दिखाया उत्साह
विद्यालय प्रशासन की ओर से माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डांस और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताए  आयोजित की गईं। माताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। बच्चों ने अपनी माताओं का उत्साह बढ़ाया और पूरा परिसर पारिवारिक माहौल मे  बदल गया। विजेता माताओं को सम्मानित भी किया गया।
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    Local News Reporter बड़ौत, बागपत, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक जागरूकता रैली, सीएमएस आभा आत्रेय ने दिया सुरक्षा का संदेश मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान अस्पताल परिसर में जागरूकता संदेशों वाले बैनर के साथ रैली निकाली गई। जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस आभाआत्रय ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर सेफ्टी वीक के तहत लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी के मानकों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते बचाव किया जा सके। सीएमएस आभाआत्रय ने बताया कि अस्पताल स्टाफ को भी समय-समय पर फायर सेफ्टी संबंधी प्रशिक्षण और जागरूकता दी जाती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाएं और संबंधित विभाग को सूचना दें। जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक जागरूकता रैली, सीएमएस आभा आत्रेय ने दिया सुरक्षा का संदेश मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान अस्पताल परिसर में जागरूकता संदेशों वाले बैनर के साथ रैली निकाली गई। जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस आभाआत्रय ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर सेफ्टी वीक के तहत लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी के मानकों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते बचाव किया जा सके। सीएमएस आभाआत्रय ने बताया कि अस्पताल स्टाफ को भी समय-समय पर फायर सेफ्टी संबंधी प्रशिक्षण और जागरूकता दी जाती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाएं और संबंधित विभाग को सूचना दें।
    3
    जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक जागरूकता रैली, सीएमएस आभा आत्रेय ने दिया सुरक्षा का संदेश
मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान अस्पताल परिसर में जागरूकता संदेशों वाले बैनर के साथ रैली निकाली गई।
जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस आभाआत्रय ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर सेफ्टी वीक के तहत लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, सतर्कता और सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी के मानकों का पालन बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते बचाव किया जा सके।
सीएमएस आभाआत्रय ने बताया कि अस्पताल स्टाफ को भी समय-समय पर फायर सेफ्टी संबंधी प्रशिक्षण और जागरूकता दी जाती है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना के दौरान त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाएं और संबंधित विभाग को सूचना दें।

    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक AC सर्विस सेंटर में देर रात भीषण आग लग गई। AC गैस सिलेंडरों और कंप्रेसरों में हुए धमाकों से आग तेजी से फैली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
    1
    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक AC सर्विस सेंटर में देर रात भीषण आग लग गई। AC गैस सिलेंडरों और कंप्रेसरों में हुए धमाकों से आग तेजी से फैली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मानव कल्याण मंच ने देवबंद में 87 ज़रूरतमंदों के लिए निःशुल्क चश्मा वितरण और नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इस पहल से कई लोगों के जीवन में रोशनी आई, जिसकी मुख्य अतिथि सुमन सिंघल ने भी सराहना की।
    1
    मानव कल्याण मंच ने देवबंद में 87 ज़रूरतमंदों के लिए निःशुल्क चश्मा वितरण और नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इस पहल से कई लोगों के जीवन में रोशनी आई, जिसकी मुख्य अतिथि सुमन सिंघल ने भी सराहना की।
    user_Sonu
    Sonu
    Tv10news chanal चीफ एडिटर मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by मा●सुशील बमनिया
    1
    Post by मा●सुशील बमनिया
    user_मा●सुशील बमनिया
    मा●सुशील बमनिया
    Teacher मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शामली नगर पालिका की बोर्ड बैठक में महिला सभासदों की जगह उनके पति और प्रतिनिधियों के बैठने पर बड़ा हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर सभासदों और पालिका अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पहले भी जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की जा चुकी है, क्योंकि इससे गोपनीयता और विकास कार्यों पर चर्चा प्रभावित होती है।
    1
    शामली नगर पालिका की बोर्ड बैठक में महिला सभासदों की जगह उनके पति और प्रतिनिधियों के बैठने पर बड़ा हंगामा हुआ। इस मुद्दे पर सभासदों और पालिका अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हुई, जिससे बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया। पहले भी जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की जा चुकी है, क्योंकि इससे गोपनीयता और विकास कार्यों पर चर्चा प्रभावित होती है।
    user_News. 24
    News. 24
    Reporter शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर के बुढाना में लापता 5 वर्षीय मासूम का शव परासौली रजवाहे से बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
    1
    मुजफ्फरनगर के बुढाना में लापता 5 वर्षीय मासूम का शव परासौली रजवाहे से बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मंगलमय शनि दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शनिदेव आप सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।
    1
    मंगलमय शनि दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शनिदेव आप सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।
    user_Anand News
    Anand News
    Astrologer मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.