logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला पदाधिकारी ने सामस विष्णुधाम में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर शेखपुरा - आज 31 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिले में चल रही विकास योजनाओं की धरातलीय हकीकत जानने के लिए काफी सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने 'टाल क्षेत्र विकास योजना' एवं 'प्रगति यात्रा' के अंतर्गत पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले सामस विष्णुधाम का औचक निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां संचालित विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की बारीकी से जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संजोना प्रशासन की प्राथमिकता है। ​जिला पदाधिकारी महोदय ने हो रहे निर्माण सामग्रियों की जांच की और कहा कि कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। टाल क्षेत्र विकास योजना के तहत विष्णुधाम को एक प्रमुख पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराएंगे। ​श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्यटन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पेयजल, प्रकाश और सुगम आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के साथ साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से ​कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग़, ​प्रखंड विकास पदाधिकारी, ​प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा ​अन्य संबंधित विभागीय कनीय अभियंता एवं कर्मी मौजूद थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि ​"सामस विष्णुधाम न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य की आस्था का केंद्र है। हमारा उद्देश्य है कि 'प्रगति यात्रा' के माध्यम से इन स्थलों का कायाकल्प हो ताकि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों। प्रगति यात्रा के दौरान जिला प्रशासन टाल क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है। सामस विष्णुधाम का विकास होने से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक पहचान और सुदृढ़ होगी। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews

3 hrs ago
user_कुमार सुबिद
कुमार सुबिद
पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
3 hrs ago
8d7fcded-5efc-4fcc-9ce6-53e4652121d6

जिला पदाधिकारी ने सामस विष्णुधाम में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर शेखपुरा - आज 31 मार्च, 2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा जिले में चल रही विकास योजनाओं की धरातलीय हकीकत जानने के लिए काफी सक्रिय हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने 'टाल क्षेत्र विकास योजना' एवं 'प्रगति यात्रा' के अंतर्गत पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले सामस विष्णुधाम का औचक निरीक्षण किया। ​निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने वहां संचालित विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की बारीकी से जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संजोना प्रशासन की प्राथमिकता है।

da355d23-388c-4b27-b231-e5584e6dbfd5

​जिला पदाधिकारी महोदय ने हो रहे निर्माण सामग्रियों की जांच की और कहा कि कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। टाल क्षेत्र विकास योजना के तहत विष्णुधाम को एक प्रमुख पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराएंगे। ​श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्यटन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पेयजल, प्रकाश और सुगम आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय के

a89d94ad-7a57-424d-9847-94a9f6601610

साथ साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से ​कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग़, ​प्रखंड विकास पदाधिकारी, ​प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा ​अन्य संबंधित विभागीय कनीय अभियंता एवं कर्मी मौजूद थे। जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि ​"सामस विष्णुधाम न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य की आस्था का केंद्र है। हमारा उद्देश्य है कि 'प्रगति यात्रा' के माध्यम से इन स्थलों का कायाकल्प हो ताकि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों। प्रगति यात्रा के दौरान जिला प्रशासन टाल क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है। सामस विष्णुधाम का विकास होने से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक पहचान और सुदृढ़ होगी। *डी॰पी॰आर॰ओ॰* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews

More news from बिहार and nearby areas
  • THE KING OF BIHAR ASHOK SAMRAT
    1
    THE KING OF BIHAR ASHOK SAMRAT
    user_SSDBIHARCOD108
    SSDBIHARCOD108
    News Anchor शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    1
    शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!
    1
    विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर बाढ़ में सजेगा विराट दंगल, अनंत सिंह के अखाड़े में देश-विदेश के पहलवानों संग रौशन रोहि की धमाकेदार एंट्री!
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • रामगढ़ चौक पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में अभियुक्त के साथ 15 मोबाइल किया बरामद। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में हुई मोबाइल स्नेचिंग के मामले में अभियुक्त के साथ प्रशासन ने 15 मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगम्बरपुर गांव निवासी जयराम यादव के पुत्र विपिन कुमार एवं एक नाबालिक को निरोध किया गया। साथ में चोरीके 15 मोबाइल एवं एक r15 रेसिंग मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि लखीसराय सिकंदरा पथ में झूलौना के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक r15 रेसिंग मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आया एवं पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस टीम के द्वारा उसे पकड़ लिया गया पूछताछ करने पर बताया कि मुख मार्ग पर चलने वाले लोगों का मोबाइल छीनकर रेसिंग बाइक का फायदा उठाकर भाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरा बगीचा निवासी प्रभात रंजन जो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कैंदी में रात्रि पर हरि के रूप में कार्यरत है उनका मोबाइल शर्ट के ऊपर से निकाल कर फरार हो गया था वहीं दूसरा कांड झूलौना गांव निवासी धनोरी मिस्त्री के पुत्र बहादुर मिस्त्री जो काम कर घर लौट रहा था ऊपरी पैकेट से मोबाइल छीनकर भाग गया था इन सभी मामलों को लेकर इस ययुक्त की लंबे समय से तलाश थी जिसे गिरफ्तार कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है
    1
    रामगढ़ चौक पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में अभियुक्त के साथ 15 मोबाइल किया बरामद। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में हुई मोबाइल स्नेचिंग के मामले में अभियुक्त के साथ प्रशासन ने 15 मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगम्बरपुर गांव निवासी जयराम यादव के पुत्र विपिन कुमार एवं एक नाबालिक को निरोध किया गया। साथ में चोरीके 15 मोबाइल एवं एक r15 रेसिंग मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि लखीसराय सिकंदरा पथ में झूलौना के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक r15 रेसिंग मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आया एवं पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस टीम के द्वारा उसे पकड़ लिया गया पूछताछ करने पर बताया कि मुख मार्ग पर चलने वाले लोगों का मोबाइल छीनकर रेसिंग बाइक का फायदा उठाकर भाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व मुंगेर जिला के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरा बगीचा निवासी प्रभात रंजन जो कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कैंदी में रात्रि पर हरि के रूप में कार्यरत है उनका मोबाइल शर्ट के ऊपर से निकाल कर फरार हो गया था वहीं दूसरा कांड झूलौना गांव निवासी धनोरी मिस्त्री के पुत्र बहादुर मिस्त्री जो काम कर घर लौट रहा था ऊपरी पैकेट से मोबाइल छीनकर भाग गया था इन सभी मामलों को लेकर इस ययुक्त की लंबे समय से तलाश थी जिसे गिरफ्तार कार्यवाही  हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    2 hrs ago
  • *LPG Crisis:* घर से किराया मँगाकर गाँव जा रहे हैं, बढ़ी महंगाई, नहीं हो रही कमाई।
    1
    *LPG Crisis:* घर से किराया मँगाकर गाँव जा रहे हैं,  बढ़ी महंगाई, नहीं हो रही कमाई।
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    5 hrs ago
  • लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज मंगलवार को होगा। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन शाम 4:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह संयुक्त रूप से करेंगे। आयोजन को लेकर मैदान परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे मैदान का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    1
    लखीसराय। शहर के नया बाजार स्थित आरके हाई स्कूल मैदान परिसर में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित महिला डे-नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज मंगलवार को होगा। टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन शाम 4:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं राज्य की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह संयुक्त रूप से करेंगे।
आयोजन को लेकर मैदान परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे  मैदान का निरीक्षण करने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर करवाई की माँग को लेकर लगाया धरना आज कांग्रेस पार्टी के हलका समराला इंचार्ज रूपिंदरसिंह राजा गिल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक माछीवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर ठोस करवाई की माँग को धरना प्रदर्शन किया। आज इंसाफ की माँग को लेकर भारी संख्या में लोगों ने लुधियाना माछीवाड़ा रोड पर मालवा अड्डा को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन , सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की । उल्लेखनीय है कि परमिंदर तिवाड़ी को 29 मार्च शाम को कुल्हाड़ी मारकर क़त्ल कर दिया था। आज कांग्रेस पार्टी के पुलिस जिला खन्ना के अध्यक्ष पूर्व विधायक लखवीर सिंह लख्खा की अध्यक्षता में इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही पार्टी को कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों से भी सहयोग मिला । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख़्त करवाई की माँग करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की माँग भी की । बाइट: हलका इंचार्ज राजा गिल बाइट : पुलिस जिला खन्ना के प्रधान लखबीर सिंह लख्खा
    1
    काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर करवाई की माँग को लेकर लगाया धरना 
आज कांग्रेस पार्टी के हलका समराला इंचार्ज रूपिंदरसिंह राजा गिल की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक माछीवाड़ा कांग्रेस अध्यक्ष परमिंदर तिवाड़ी के हत्यारों पर ठोस करवाई की माँग को धरना प्रदर्शन किया। आज इंसाफ की माँग को लेकर भारी संख्या में लोगों ने लुधियाना माछीवाड़ा रोड पर मालवा अड्डा को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन , सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की । उल्लेखनीय है कि परमिंदर तिवाड़ी को 29 मार्च शाम को कुल्हाड़ी मारकर क़त्ल कर दिया था। आज कांग्रेस पार्टी के पुलिस जिला खन्ना के अध्यक्ष पूर्व विधायक लखवीर सिंह लख्खा की अध्यक्षता में इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही पार्टी को कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों से भी सहयोग मिला । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर सख़्त करवाई की माँग करते हुए लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की माँग भी की । 
बाइट: हलका इंचार्ज राजा गिल 
बाइट : पुलिस जिला खन्ना के प्रधान लखबीर सिंह लख्खा
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Asthawan, Nalanda•
    6 hrs ago
  • 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।" जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    3
    'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा,  "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।"
जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.