*एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है - श्रीमती कामना सिंह* *जिला पंचायत अध्यक्ष भिण्ड ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *भिण्ड 18 मार्च 2026/* जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भिण्ड में संचालित जिला ई-वेक्सीन स्टोर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपनी बच्ची को एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी 14 से 15 वर्ष तक की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं।
*एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है - श्रीमती कामना सिंह* *जिला पंचायत अध्यक्ष भिण्ड ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना* *भिण्ड 18 मार्च 2026/* जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय भिण्ड में संचालित जिला ई-वेक्सीन स्टोर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपनी बच्ची को एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी 14 से 15 वर्ष तक की बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं।
- अंबाह। आज 21 मार्च 2026 है लेकिन कोहरे के कारण और बारिश के बाद ऐसा महसूस हो रहा है जैसे दिसंबर और जनवरी माह के दिन हों क्योंकि दो दिवस हल्की बारिश से आज सुबह कोहरा छाया हुआ है।1
- Post by Sitaram4
- नगर पालिका परिषद के सामने सुंदरकांड पाठ व भक्ति कार्यक्रम आयोजित खबर: अंबाह: आज नगर के नगर पालिका परिषद के सामने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्तिमय माहौल बन गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं नृत्य-गायन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भक्ति में लीन होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। आयोजन स्थल पर पूरे समय जय श्री राम और हनुमान जी के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। इस धार्मिक आयोजन ने नगर में आस्था और उत्साह का वातावरण बना दिया।1
- दिनांक 18/03/2026 जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना के तत्वावधान में देश में एलपीजी गैस सिलेंडर पर 60 बडाने एवं गैस सिलेंडर की कमी आने से गरीब मजदूर परेशान हैं। इसके विरोध में प्रदर्शन किया। पुरानी कलैक्ट्रेट मुरैना पर महिला कांग्रेस ने चूल्हा बना कर पकोड़े बना कर सभी को खिलाए। वरिष्ठ कांग्रेस पार्टी नेत्री श्रीमती ममता बृजकिशोर कुशवाह जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह महासभा महिला मौर्चा मुरैना एवं पूर्व प्रत्याशी सुमावली विधानसभा क्षेत्र क्र 05।1
- “हिंदुस्तान की छवि चमकाने के लिए, जिंदगी खपाने में मुझे इंटरेस्ट है.” This is a true reflection of the tireless dedication of PM Shri Narendra Modi toward nation-building. 𝐅𝐫𝐨𝐦 𝐠𝐥𝐨𝐛𝐚𝐥 𝐝𝐢𝐩𝐥𝐨𝐦𝐚𝐜𝐲 𝐭𝐨 𝐝𝐨𝐦𝐞𝐬𝐭𝐢𝐜 𝐫𝐞𝐟𝐨𝐫𝐦𝐬, 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚’𝐬 𝐠𝐫𝐨𝐰𝐭𝐡 𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐭𝐨𝐝𝐚𝐲 𝐢𝐬 𝐛𝐞𝐢𝐧𝐠 𝐝𝐫𝐢𝐯𝐞𝐧 𝐛𝐲 𝐝𝐞𝐜𝐢𝐬𝐢𝐯𝐞 𝐥𝐞𝐚𝐝𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩, 𝐜𝐥𝐞𝐚𝐫 𝐯𝐢𝐬𝐢𝐨𝐧, 𝐚𝐧𝐝 𝐚𝐧 𝐮𝐧𝐰𝐚𝐯𝐞𝐫𝐢𝐧𝐠 𝐜𝐨𝐦𝐦𝐢𝐭𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐭𝐨 𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐩𝐫𝐢𝐝𝐞. 🇮🇳1
- धौलपुर । लोधी क्षत्रिय एम्पलॉइज एसोसिएशन लक्ष्य एवं लोधा महासभा धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के 168 वे बलिदान दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अवंती बाई लोधी छात्रावास राजाखेड़ा रोड पर मुख्य अतिथि श्रीमान श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर धौलपुर के मुख्य आतिथ्य और धौलपुर पीएमओ समरवीर सिंह सिकरवार बांके लाल लोधा राष्ट्रीय महामंत्री, लक्ष्य संरक्षक कमल सिंह लोधा, बृजेंद्र सिंह लोधा, संतोष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत सिंह विशिष्ट अतिथि और लक्ष्य अध्यक्ष रतन सिंह लोधा एवं लोधा समाज अध्यक्ष कैलाश चंद लोधा की अध्यक्षता में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला ने कहा की लोधा समाज में काफी महापुरुष एवं वीर,वीरांगनाएं हुए हैं जिन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर युद्ध किए और लड़ते लड़ते शहीद हो गई लोधा समाज क्षत्रिय समाज है मैं वीरांगना को उनके बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन करता हूं l पीएमओ समरवीर सिकरवार और राष्ट्रीय महामंत्री बांके लाल लौधा ने कहा कि रक्त दान महादान होता हैं जिससे किसी को नया जीवन दान मिलता है इसमें लोधा समाज युवा, कर्मचारियों,वयस्क और सर्व समाज ने रक्त दान शिविर में महती भूमिका निभाई है lइस शिविर में कुल 71 युनिट रक्त का संग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष कैलाश चंद लोधा ने रक्तदान शिविर में पधारे बंधुओं आभार व्यक्त किया। इस अवसर संरक्षक संतोष लोधा, नेम देव यादव सिंह, भीकाराम पटेल, अतर सिंह, ,देवेंद्र, सोरन सिंह, राकेश, जितेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र सिंह मुकेश कुमार, माधो सिंह, प्रदीप राजपूत सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे l संचालन जगमोहन सिंह कोषाध्यक्ष ने किया l3
- शहीदों के सम्मान में विशाल रक्त दान शिविर का लक्ष्य और लोधा महासभा धौलपुर ने किया आयोजन धौलपुर -लोधी क्षत्रिय एम्पलॉइज एसोसिएशन लक्ष्य एवं लोधा महासभा धौलपुर के संयुक्त तत्वाधान में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के 168 वे बलिदान दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अवंती बाई लोधी छात्रावास राजाखेड़ा रोड धौलपुर पर मुख्य अतिथि श्रीनिधि बीटी जिला कलेक्टर धौलपुर के मुख्य आतिथ्य और धौलपुर पीएमओ समरवीर सिंह सिकरवार, नेता बांके लाल लोधा राष्ट्रीय महामंत्री, लक्ष्य संरक्षक कमल सिंह लोधा, बृजेंद्र सिंह लोधा, संतोष कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत सिंह के विशिष्ट अतिथि और लक्ष्य अध्यक्ष रतन सिंह लोधा एवं लोधा समाज अध्यक्ष कैलाश चंद लोधा की अध्यक्षता में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया l जिसमें कलेक्टर साहब ने कहा की लोधा समाज में काफी महापुरुष एवं वीर,वीरांगनाएं हुए हैं जिन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर युद्ध किए और लड़ते लड़ते शहीद हो गई लोधा समाज क्षत्रिय समाज है मैं एसी वीरांगना को उनके बलिदान दिवस पर कोटि कोटि नमन करता हूं l बलिदान दिवस पर स्वयं लक्ष्य अध्यक्ष रतन सिंह लोधा उनकी कार्यकारणी के पदाधिकारियों कन्हैयालाल सुरेश कुमार ,रतन लाल, पूर्ण सिंह, गिरेंद्र सिंह, संतोष कुमार, कलुआ राम,रवींद्र सिंह आशीष कुमार, अनूप कुमार, राजेंद्र, महाप्रसाद,मनोज कुमार के स्वयं रक्तदान कर युवा और समाज का हौसला बढ़ाया है l उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही l पीएमओ साहब और बांके लाल ने कहा कि रक्त दान महादान होता हैं जिससे किसी को नया जीवन दान मिलता है इसमें लोधा समाज युवा, कर्मचारियों,वयस्क और सर्व समाजव ने रक्त दान शिविर में महती भूमिका निभाई है l लक्ष्य संरक्षक कमल सिंह लोधा एवं बृजेंद्र सिंह राजपूत ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, वल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है l उन्होंने समाजिक समरसता, नैतिक मूल्यों तथा युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया l रतन सिंह लोधा जिलाध्यक्ष लक्ष्य धौलपुर ने बताया कि रक्त दाताओं में जनप्रतिनिधि शिबू लोधा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धौलपुर, प्रभु दयाल जिलाध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, लक्ष्मी नारायण, सुरेन्द्र सिंह, पदम सिंह, गजेंद्र सिंह, रणजीत सिंह गजेंद्र सिंह, चेतराम,, एजेंडर, अंकित,आकाश, योगेंद्र, भद्रपाल सिंह, रविकांत, भरत सिंह, साहब सिंह, राकेश, प्रदीप, हरेंद्र, अमित, प्रवेश, राजकुमारी ,रितेश,वीरेंद्र, सहित 71 लोगों 71 यूनिट रक्तदान कर कीर्तिमान स्थापित किया में का हार्दिक आभार और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं मुझे खेद हे कि हमारा समाज प्रत्येक समाज के महापुरुष के प्रोग्राम में रक्त दान करता लेकिन आज किसी अन्य समाज के व्यक्ति द्वारा रक्त दान नहीं करने पर हमें बहुत खेद हुआ है अतः में लोधा समाज जिलाध्यक्ष कैलाश चंद लोधा ने शहीदों के सम्मान में विशाल रक्तदान शिविर में आने वाले समस्त आगुंतक समाज बंधुओं और अतिथियों, मेडीकल टीम, मीडिया बंधुओं का कार्य क्रम को सफल बनाए जाने पर सबका हार्दिक आभार और धन्यवाद दिया l इस अवसर संरक्षक संतोष लोधा , सरपंच यादव सिंह, भीकाराम पटेल, अतर सिंह, नेमदेव,देवेंद्र, सोरन सिंह,राकेश, जितेंद्र सिंह , धर्मेंद्र सिंह मुकेश कुमार, माधो सिंह, ममता देवी मंजू कुमारी, नबाब सिंह, हुकम सिंह, हरि सिंह, सिधार सिंह, राजमोहन,सिंह प्रदीप राजपूत सहित काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे l संचालन जगमोहन सिंह कोषाध्यक्ष ने किया l3
- #LPG घरेलू सिलेंडर की असली सच्चाई1