पत्रकार समाज का दर्पण है,अच्छी पुलिसिंग के लिए पत्रकारों के योगदान जरूरी- एसपी मोती उर रहमान राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने स्थानांतरण पर दी विदाई अनूपपुर। पत्रकार समाज का दर्पण है जिले मे अच्छी पुलिसिंग के लिए किए गए कार्यों में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान राष्ट्रीय रविवार को श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर द्वारा होटल गोविंदम मे आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, संकल्प समूह के प्रमुख एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला सहित जिले के विभिन्न अंचल के पत्रकार उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का अनूपपुर जिले में 20 माह का कार्यकाल रहा, जिनका स्थानांतरण रीवा जिले में सेनानी नवमीं बाहिनी के लिए हुआ हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला इकाई द्वारा स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने कहा कि जिले में कार्य के दौरान समाचार पत्रों के माध्यम से खबर का ध्यानाकर्षण होने पर संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने में मदद मिली है। जिले में पत्रकार- पुलिस समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के साथ पत्रकारों का जो समन्वय है वह इस जिले को ऊंचाइयां देने में महत्वपूर्ण है उन्होंने जिले में पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहां कि पुलिस और पत्रकार का समन्वय निश्चित ही प्रशंसनीय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान के कार्यकाल को याद करते हुए अनेक प्रसंग की चर्चा कर कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक सदस्यों को सहभागी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पत्रकार समाज का दर्पण है,अच्छी पुलिसिंग के लिए पत्रकारों के योगदान जरूरी- एसपी मोती उर रहमान राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने स्थानांतरण पर दी विदाई अनूपपुर। पत्रकार समाज का दर्पण है जिले मे अच्छी पुलिसिंग के लिए किए गए कार्यों में उनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता है। स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान राष्ट्रीय रविवार को श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई अनूपपुर द्वारा होटल गोविंदम मे आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा जिला अध्यक्ष अमित शुक्ला, संकल्प समूह के प्रमुख एवं
राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला सहित जिले के विभिन्न अंचल के पत्रकार उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान का अनूपपुर जिले में 20 माह का कार्यकाल रहा, जिनका स्थानांतरण रीवा जिले में सेनानी नवमीं बाहिनी के लिए हुआ हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की जिला इकाई द्वारा स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान ने कहा कि जिले में कार्य के दौरान समाचार पत्रों के माध्यम से खबर का ध्यानाकर्षण होने पर संज्ञान में लेकर कार्रवाई करने
में मदद मिली है। जिले में पत्रकार- पुलिस समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के साथ पत्रकारों का जो समन्वय है वह इस जिले को ऊंचाइयां देने में महत्वपूर्ण है उन्होंने जिले में पत्रकारों की सकारात्मक भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहां कि पुलिस और पत्रकार का समन्वय निश्चित ही प्रशंसनीय है। इस अवसर पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान के कार्यकाल को याद करते हुए अनेक प्रसंग की चर्चा कर कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित प्रत्येक सदस्यों को सहभागी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- Post by Manoj Gupta Driver4
- धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती,क्षत्रिय समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा, महाराणा प्रताप को किया नमन अनूपपुर /कोतमा : - वीरता त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक महान योद्धा, मेवाड़ के महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जयंती कोतमा नगर के मंगल भवन में भव्य कार्यक्रम के माध्यम से धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के उपरांत श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति की ओर से कोतमा नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शोभायात्रा चौपाटी से शुरू होकर रेलवे स्टेशन मार्ग, पुराने बस स्टैंड मार्ग से होते हुए गांधी चौक पर पहुंची, जहाँ शोभायात्रा का समापन किया गया। इस दौरान महाराणा प्रताप के जयकारों से नगर गूंज उठा और क्षत्रियों ने गांधी चौक पर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि और अध्यक्ष ने किए संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह थे, जबकि कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी.पी.एस. चौहान रहे। दोनों ने अपने संबोधन में क्षत्रिय समाज के जोश, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी पर जोर दिया। अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा, क्षत्रिय समाज के लोगों में कार्य करने का जज्बा है और उन्हें अब एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। आज हमारा समाज हसीए पर खड़ा है। क्षत्रिय समाज सदैव न्याय के साथ समाज के सभी वर्गों को लेकर चलने का कार्य किया है। हमें एक-दूसरे की मदद करते हुए क्षत्रिय समाज के कमजोर लोगों को उठाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी पी एस चौहान ने कहा, देश को मुगलों के चंगुल से मुक्त कराना, न्यायप्रिय शासन चलाना, सभी वर्गों को साथ लेकर चलना या फिर धर्म और समाज की रक्षा के लिए अंगद के पांव की भांति डटे रहना – यदि किसी ने किया है तो क्षत्रिय समाज के लोगों ने किया है। आज हमारे समाज को एकजुट रहने की जरूरत है और हर परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए तैयार रहना है। बुजुर्गों और प्रतिभाशाली बच्चों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह और कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ वी.पी.एस. चौहान ने क्षत्रिय समाज के बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का शाल और माल्यार्पण कर सम्मान किया। इसके साथ ही समाज के उन बच्चों का भी सम्मान किया गया, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति के अंजनी सिंह अमर सिंह अनिमेष सिंह नरेन्द्र सिंह ओमकार सिंह राजेश सिंह दीपक सिंह शिवम सिंह और तेजा सिंह की सराहनीय भूमिका रही। भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए श्री राणा सांगा क्षत्रिय एकता समिति के सदस्यों की सभी उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की और आभार प्रकट किया। शोभायात्रा में सभी ने लिया उत्साहपूर्ण हिस्सा ।महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांधी चौराहा पर सभी ने महाराणा प्रताप जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनके त्याग, साहस और स्वामिभाव की याद ताजा की। इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल महाराणा प्रताप के वीरता भाव को याद किया गया, बल्कि क्षत्रिय समाज की एकता, सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य के प्रति दृढ़ संकल्प को भी मजबूत किया गया।1
- KAI MAHINO SE NALI SAF NAHI HUI 6 SE 7 MAHNE SE NALI SAAF NAHI HUI ISKE WAJAH SE PURE ILAKE ME MACCHAR KI SAMASYA OR BADBU KI SAMASYA HO RAHI HAI DHANPURI NAGARPALIKA WARD NO.3 SIDING ROAD KI NALI2
- शहडोल के बुढ़ार स्थित रसमोहनी में सड़क और नाली की खराब व्यवस्था से लोग त्रस्त हैं। दिनभर नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है और वाहन भी खराब हो रहे हैं। पंचायत की अनदेखी के चलते यहाँ की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है।1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1
- शहडोल-बुढार मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस घटना ने एक बार फिर इलाके में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।1
- Post by Shakchhi🎁 Singh1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार1