logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रविवार की सांझ जब केंद्र प्रेक्षागृह की रोशनी जली, तो मंच पर सिर्फ एक नाटक नहीं, बल्कि समाज का आईना जीवंत हो उठा। भावनाओं, आस्था और भोलेपन के नाम पर होने वाली ठगी की मार्मिक कथा ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित भरतमुनि नाट्य समारोह के तीसरे दिन सुप्रसिद्ध नाटक ‘बकरी’ का प्रभावशाली मंचन किया गया। डॉ. शिशु कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रस्तुत यह नाटक प्रख्यात साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की चर्चित रचना पर आधारित है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. धनञ्जय चोपड़ा, कोर्स कोऑर्डिनेटर सेंटर ऑफ़ मीडिया स्टडीज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, केंद्र निदेशक सुदेश शर्मा, उपनिदेशक (प्रशासन) डॉ. आदित्य श्रीवास्तव एवं उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के चर्चित नाटक बकरी नाटक के माध्यम से दिखाया गया है कि डकैत प्रवृति के तीन युवक दुर्जन सिंह, कर्मवीर व सत्यवीर अपने पुराने धंधा को छोड़कर ठगी करने की योजना बनाते है। अपनी योजना के अनुसार गांव के दलित की बकरी को दीवान द्वारा चोरी करवा देते है। साथ ही गांव के भोली-भाली जनता से गांधी जी के बकरी के नाम पर दान लेना शुरू कर देते हैं। बकरी नाटक में बकरी जनता के रूप में आधार बनाकर नेताओं की छवि को लोगों के सामने रखा गया। नाटक में दिखाया गया है कि नेता जनता को गुमराह करते हैं और चुनाव में विजय हासिल कर लेते हैं। आम जनता हर बार ठगी जाती है। जनता निरीह नजर आती है। इस बात का प्रमाण नाटक में जनता के संवाद से स्पष्ट है। हालांकि, नाटक के अंत में जनता प्रतीकात्मक विद्रोह के माध्यम से नकली पहलुओं की पोल खोल देती है, लेकिन सवाल फिर भी अधूरा रह जाता है कि क्या पोल खोलना ही समाधान है। नौटंकी शैली में प्रस्तुत इस नाटक में कजरी, सोहर और निर्गुण जैसे लोकगीतों का सशक्त समावेश दर्शकों को लोक संस्कृति से जोड़ते हुए संदेश को और प्रभावी बनाता है। नाटक के अंत में जनता प्रतीकात्मक विद्रोह के माध्यम से सच्चाई उजागर करती है, लेकिन यह सवाल भी छोड़ जाती है कि क्या केवल सच सामने लाना ही पर्याप्त है, या बदलाव के लिए जागरूकता और सक्रियता भी जरूरी है। अभिनय के रूप में दीवान की भूमिका में हर्ष अग्रवाल, दुर्जन सिंह के रूप में ओमेन्द्र पुरी गोस्वामी तथा कर्मवीर के रूप में हर्षल मेश्राम ने अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

2 hrs ago
user_AT Samachar
AT Samachar
Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    1
    Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    user_शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़
    पत्रकार इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by JGE News
    1
    Post by JGE News
    user_JGE News
    JGE News
    Newspaper publisher इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    1
    Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नोएडा। 'नया उत्तर प्रदेश' आज प्रगति की एक नई उड़ान भरते हुए उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो तथा आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह एयरपोर्ट उसी संकल्प की सिद्धि की परिणति है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की उपस्थिति रही। यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा बल्कि निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देते हुए लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। प्रधानमंत्री तथा इस परियोजना को साकार स्वरूप प्रदान करने हेतु समर्पित रहे अन्नदाता किसान बंधुओं का हार्दिक आभार एवं प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई भी दी।
    1
    नोएडा। 'नया उत्तर प्रदेश' आज प्रगति की एक नई उड़ान भरते हुए उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो तथा आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह एयरपोर्ट उसी संकल्प की सिद्धि की परिणति है।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर-कमलों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व केंद्रीय मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की उपस्थिति रही।
यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा बल्कि निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देते हुए लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।
प्रधानमंत्री तथा इस परियोजना को साकार स्वरूप प्रदान करने हेतु समर्पित रहे अन्नदाता किसान बंधुओं का हार्दिक आभार एवं प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई भी दी।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Sanjay Lal
    1
    Post by Sanjay Lal
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    14 hrs ago
  • अल्लापुर बाघम्बरी क्षेत्र रामलीला कमेटी के द्वारा नव संवत्सर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई और शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई तो वहीं शहर उत्तरी बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के द्वारा लोगों को मंच संबोधित करते हुए आगामी त्योहारों की बधाई दी गई तो साथी उन्होंने मंच से अल्लापुर की जनता से वादा किया कि जिस तरह से आप लोग ने मुझे समर्थन दिया है और उसी के कारण आज संभव हो पाया है की हज़ार हज़ार करोड रुपए के फ्लावर पास हुए हैं जितना शहर उत्तरी की विधानसभा को अलग-अलग निधि से विकास कार्य के लिए मिला है उतना बाकी 11 विधानसभाओं को मिलाकर मिला हैं। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने दावा किया है कि प्रयागराज में चाहे कुंभ हो या विकास कार्य हो मंदिर हो या मस्जिद श्मशान घाट हो या फिर कब्रिस्तान हर जगह विकास और निर्माण के मामले में शहर उत्तरी अव्वल नंबर पर है
    2
    अल्लापुर बाघम्बरी क्षेत्र रामलीला कमेटी के द्वारा नव संवत्सर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई और शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व मंत्री अशोक बाजपेई द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई तो वहीं शहर उत्तरी बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई के द्वारा लोगों को मंच संबोधित करते हुए आगामी त्योहारों की बधाई दी गई तो साथी उन्होंने मंच से अल्लापुर की जनता से वादा किया कि जिस तरह से आप लोग ने मुझे समर्थन दिया है और उसी के कारण आज संभव हो पाया है की हज़ार हज़ार करोड रुपए के फ्लावर पास हुए हैं जितना शहर उत्तरी की विधानसभा को अलग-अलग निधि से विकास कार्य के लिए मिला है उतना बाकी 11  विधानसभाओं को मिलाकर मिला हैं। शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने दावा किया है कि प्रयागराज में चाहे कुंभ हो या विकास कार्य हो मंदिर हो या मस्जिद श्मशान घाट हो या फिर कब्रिस्तान हर जगह विकास और निर्माण के मामले में शहर उत्तरी अव्वल नंबर पर है
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    1
    Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    user_हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Afzal pathan patrakaar
    1
    Post by Afzal pathan patrakaar
    user_Afzal pathan patrakaar
    Afzal pathan patrakaar
    Voice of people फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.