अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल रवि गुप्ता की रिपोर्ट। 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद, दो गिरफ्तार जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। दिनांक : 16 सितम्बर 2026 सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग ने 15 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र के पचगछिया, रहारबेड़ा एवं नारायणडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाया। आसूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब एवं 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार पाया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद अवैध शराब एवं बीयर को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई। शुरू ऐप न्यूज़ चैनल रवि गुप्ता की रिपोर्ट। 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद, दो गिरफ्तार जन जागरण संदेश से रवि गुप्ता की रिपोर्ट, सरायकेला। दिनांक : 16 सितम्बर 2026 सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावां के निर्देश के आलोक में उत्पाद विभाग ने 15 सितम्बर 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र के पचगछिया, रहारबेड़ा एवं नारायणडीह गांव में छापेमारी अभियान चलाया। आसूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान कुल 70 लीटर महुआ चुलाई शराब एवं
15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई। छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार पाया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद अवैध शराब एवं बीयर को विधिवत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई जारी है। इस संबंध में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
- 59वें अभियंता दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम, उपायुक्त ने गुणवत्ता और नवाचार पर दिया जोर चाईबासा। 59वें अभियंता दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला समाहरणालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता ईरा जोरवार, अपर उपायुक्त क्रिस्टो कुमार बेसरा, प्रशिक्षु आईपीएस सहित जिले के विभिन्न विभागों के अभियंता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महान अभियंता एवं भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं ने देश के निर्माण और विकास में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अभियंताओं ने अपने कार्यक्षेत्र के अनुभव साझा किए। उन्होंने जिले में विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उनके समाधान को लेकर अपने विचार रखे।1
- सागजोड़ी में PESA के तहत ग्राम सभा का पुनर्गठन, ग्रामीणों में खुशी की लहर मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत सागजोड़ी गांव में PESA (पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) कानून के तहत ग्राम सभा का पुनर्गठन किया गया। ग्राम सभा के पुनर्गठन से पूर्व राज्य स्तरीय प्रशिक्षक मनोज कुमार सोय ने ग्रामीणों को झारखंड सरकार द्वारा 2 जनवरी 2026 को लागू अधिसूचना के अध्याय एक से 17 तक के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही पारंपरिक ग्राम सभा को मजबूत करने तथा उसके माध्यम से गांव के विकास और प्रबंधन को आगे बढ़ाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मनोज कुमार सोय ने कहा कि PESA के तहत ग्राम सभा को गांव की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण अधिकार प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा का अपना कोष होगा, जिसका संचालन और प्रबंधन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले बैंक में बचत खाता खोलना होगा। खाते का संचालन ग्राम मुंडा सह अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से ग्राम सभा की नियमित बैठक आयोजित करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक माह एक निश्चित तिथि निर्धारित कर बैठक की जाए तथा ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाले 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के सभी सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मजबूत ग्राम सभा ही गांव के अधिकारों, विकास योजनाओं और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की आधारशिला है। ग्राम सभा के पुनर्गठन के दौरान सचिव के रूप में श्रीमती रानी गुड़िया तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सुलेमान जोजो का चयन किया गया। प्रशिक्षक मनोज कुमार सोय ने नवगठित ग्राम सभा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विभिन्न उपसमितियों के गठन की प्रक्रिया की जानकारी दी और उन्हें जल्द गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने भविष्य में भी ग्राम सभा को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण एवं सहयोग जारी रखने की बात कही। इसके बाद मार्शल गुड़िया के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, ग्राम विकास समिति समेत विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया। ग्राम सभा के कार्यालय के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्योधन गुड़िया के घर को कार्यालय के रूप में निर्धारित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार ग्राम मुंडा सह अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्राम सभा के पुनर्गठन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और खुशी देखी गई। कार्यक्रम में मुखिया श्रीमती रानी गुड़िया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप गुड़िया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य एतवा गुड़िया, डाकुआ सुखलाल भूमिज, मार्शल गुड़िया, मास्टर ट्रेनर पतोर जोंकों, उमेश महली, बिना कुमारी पान, सुनीता भूमिज, ललिता भूमिज, मसीह गुड़िया, मानसिद्ध, महेंद्र मंगलसिंह, सका सहित तीन सौ से अधिक ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि PESA के तहत ग्राम सभा का पुनर्गठन गांव के अधिकारों और पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1
- गणेश पूजा पंडाल में नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा महतो टोली स्थित गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पूर्व खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने फिता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर गणेश पुजा समिति के सदस्यों ने नीलकंठ सिंह मुंडा को चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। नीलकंठ मुंडा ने भगवान गणेश के समक्ष शिश निवाये। उन्होंने कहा की भगवान गणेश संसार के सभी जीव जन्तुओं का कष्ट को दुर करने वाले हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से गणपति बप्पा से मनोकामना करता है उसका मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। उन्होंने भगवान गणेश से अर्जी किये की क्षेत्र में हरियाली, खुशीहाली, के साथ सभी लोगों के चहरे में खुशी हमेशा बरकरार रहे। क्षेत्र में महामारी जैसा बिमारी कभी ना आये। मौके पर भाजपा कर्रा मंडल अध्यक्ष किशोर बडाईक, बालकिशुन महतो, दिलीप सिन्हा, आशिश कुमार मेहता, पूजा समिति के सदस्यों और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।1
- Ganesh Puja से पहले Ranchi Traffic Alert ! SSP Rakesh Ranjan ने दिए बड़े निर्देश ! Ranchi News Ganesh Puja से पहले Ranchi Traffic Alert ! SSP Rakesh Ranjan ने दिए बड़े निर्देश ! Ranchi News Ganesh Puja 2026 को लेकर Ranchi Police ने Traffic व्यवस्था को लेकर तैयारी तेज कर दी है। रांची के SSP Rakesh Ranjan ने बताया कि जाम का कारण बनने वाले कुछ Divider Cuttings को Sliding Barrier के जरिए बंद कराया जाएगा। इसके अलावा सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े Auto और Vehicles के खिलाफ भी विशेष Fine अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। SSP ने कहा कि ऐसे स्थानों पर जहां Parking की अनुमति नहीं है, वहां वाहन खड़े करने से Traffic में व्यवधान पैदा होता है। इसी को देखते हुए पुलिस और Traffic विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। देखिए SSP Rakesh Ranjan की पूरी बात और जानिए Ganesh Puja के दौरान Ranchi में Traffic Management को लेकर क्या तैयारी की जा रही है। Ranchi Club TV — सच्ची खबर, सबसे पहले। This live stream is for informational and public awareness purposes only. Ranchi News, Ranchi News Today, Ranchi Traffic News, Ranchi Police, SSP Rakesh Ranjan, Rakesh Ranjan SSP, Ganesh Puja Ranchi, Ganesh Puja 2026, Ranchi Traffic Alert, Ranchi Traffic Police, Traffic Update Ranchi, Sliding Barrier Ranchi, Divider Cutting Ranchi, Parking Fine Ranchi, Auto Parking Ranchi, Jharkhand News, Jharkhand Police, Ranchi Latest News, Ranchi Club TV, Ranchi Breaking News, Ganesh Puja Traffic Plan #RanchiNews #RanchiPolice #SSPRakeshRanjan #RanchiTraffic #GaneshPuja #GaneshPuja2026 #TrafficAlert #RanchiNewsToday #JharkhandNews #RanchiClubTV1
- ‘अस्सलामुअलैकुम’ पर शिकायत क्यों? हिंदू लीगल फंड ने की शिकायत ‘अस्सलामुअलैकुम’ पर सवाल… लेकिन क्या कसौटी सबके लिए एक जैसी है? पश्चिम बंगाल की IPS अधिकारी बुशरा बानो के एक वीडियो में ‘अस्सलामुअलैकुम’, ‘इंशाअल्लाह’ और ‘जज़ाकल्लाह’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की गई। शिकायत में सवाल उठाया गया कि ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ क्यों नहीं कहा गया। इसके बाद बुशरा बानो का तबादला भी हुआ, हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर तबादले की वजह इस शिकायत को नहीं बताया है। ऐसे में सवाल है—अगर धार्मिक अभिवादन पुलिस अधिकारी के लिए विवाद का विषय बन सकता है, तो क्या यही पैमाना हर धार्मिक अभिव्यक्ति पर समान रूप से लागू होगा? और जब राजनीतिक दलों की जीत के दौरान पुलिसकर्मी जश्न मनाते नजर आते हैं या भ्रष्टाचार के मामलों में पुलिसकर्मी पकड़े जाते हैं, तो जवाबदेही का पैमाना क्या होना चाहिए? वर्दी की पहचान धर्म नहीं, संविधान और निष्पक्षता होनी चाहिए। #BushraBano #IPS #WestBengal #Police #ReligiousFreedom #Constitution #PoliceAccountability #IndiaNews #NewsUpdate1
- कोडरमा का अभ्रक दुनिया तक कैसे पहुंचा?#Koderma#MicaMining#Jharkhand#Mica कोडरमा का अभ्रक दुनिया तक कैसे पहुंचा?#Koderma#MicaMining#Jharkhand#Mica1
- 🚨मंझगांव के घोड़ा बांदा में पुलिया से नीचे गिरी बाइक, हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मंझगांव थाना क्षेत्र के घोड़ा बांदा गांव में सोमवार की शाम अनियंत्रित मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के में उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अपने दोस्त को उसके गांव पहुंचाने के बाद मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान घोड़ा बांदा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। दुर्घटना में पीतम के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं, जबकि पैर की हड्डियां भी टूट गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को मंझगांव अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नी अपने दो छोटे बच्चों के साथ घायल पति को लेकर अकेले चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचीं। सदर अस्पताल में उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि पत्नी अकेली होने के कारण गंभीर रूप से घायल पति को जमशेदपुर ले जाने में असमर्थ थी। इसी बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार तड़के करीब 3 बजे पीतम गोप की मौत हो गई। #मंझगांव #घोड़ाबांदा #सड़कहादसा #चाईबासा #Manjgaon #RoadAccident #Chaibasa #WestSinghbhum #JharkhandNews1
- 18 सितंबर को सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी-मूलवासी, SDO को दी गई रैली की सूचना वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम बचाओ उलगुलान” के तहत आगामी 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को सरायकेला में आयोजित होने वाली शांतिपूर्ण रैली को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), सरायकेला को विधिवत सूचना पत्र सौंप दिया गया है। भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम परिसर में पद्म विभूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की प्रतिमा स्थापित किए जाने के प्रस्ताव तथा स्टेडियम गेट पर “गुरुजी शिबू सोरेन गेट” लगाए जाने को लेकर आदिवासी-मूलवासी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आपत्ति दर्ज कराई जा रही है। स्पष्ट है कि यह विरोध दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के सम्मान के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रतिमा स्थापना के स्थान और भगवान वीर बिरसा मुंडा स्टेडियम की ऐतिहासिक पहचान एवं गरिमा को बनाए रखने के लिए है। मांग है कि दिशोम गुरु की प्रतिमा के लिए किसी अन्य उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए।1
- खूंटी जिला युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न। कल्याण सिंह मुंडा बने अडकी प्रखंड अध्यक्ष।1