पुरानी बस्ती में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार। पुरानी बस्ती इलाके में मारपीट के दौरान चाकू से वार कर चोट पहुंचाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और स्कूटी भी जप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव वर्मा उर्फ बड्डे, पिता कमल नारायण वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नयापारा दुर्गा चौक, बलौदाबाजार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा मारपीट के दौरान चाकू से वार कर चोट पहुंचाई गई थी। मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 318(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कूटी जप्त कर ली है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
पुरानी बस्ती में चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार बलौदाबाजार। पुरानी बस्ती इलाके में मारपीट के दौरान चाकू से वार कर चोट पहुंचाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और स्कूटी भी जप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजीव वर्मा उर्फ बड्डे, पिता कमल नारायण वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी नयापारा दुर्गा चौक, बलौदाबाजार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा मारपीट के दौरान चाकू से वार कर चोट पहुंचाई गई थी। मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 318(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं स्कूटी जप्त कर ली है। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
- पुलिस से पहले पब्लिक के हाथ लगा गांजा आखिर कहा चुक रही हैं प्रशासन रायपुर में गांजा बरामदगी की घटनाओं के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि नशे का सामान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही आम लोगों के हाथ कैसे पहुंच रहा है? लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने पुलिस की निगरानी और कार्रवाई के तरीके को लेकर चर्चा तेज कर दी है। अब मुद्दा सिर्फ गांजा बरामद करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे तस्करी नेटवर्क तक पहुंचने का है। सवाल यह भी है कि क्या कार्रवाई केवल बरामदगी और छोटे स्तर के आरोपियों तक सीमित रहेगी, या पुलिस तस्करी के स्रोत, सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तह तक जाकर प्रभावी कार्रवाई करेगी?1
- रायपुर : - आज भाटागाव रायपुर मे एक पेट्रोल पम्प के पास बरसात का पानी भरने से लोगों को आने जाने मे बहुत ही तकलीफ़ो का सामना करना पड़ा, जब -जब बारिश होता है तब तब आस पास का पानी नाले से उपर आकर सड़क मे 2 फ़िट तक पानी बहता है, और इसका मुख्य कारण है नालियों का साफ़ सफ़ाई ना करना, ये नालिया पौलिथीन, प्लास्टिक बोतल और झाड़ीयो से चोक हो गया है जिसमें बारिश का सारा पानी सड़क पर आ जाता है और जनता को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन रायपुर नगर निगम मौन है, जब टैक्स लेते हैं नगर निगम तो गार्मी के दिनों मे नालियों का साफ़ साफ़ाई भी किया जाना चाहिए, रायपुर नगर निगम इस पर ध्यान दो ताकी जनता को परेशानियो का सामना करना ना पड़े !1
- त्रिवेणी संगम के मध्य में विराजमान भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का 26 अगस्त बुधवार को होगा जलाभिषेक नवापारा राजिम। श्री कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ के तत्वावधान में तीन पवित्र नदियों के स्वर्णिम संगम पर विराजमान देवाधिदेव भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम 26 अगस्त, बुधवार को आयोजित किया जाएगा। जलाभिषेक कार्यक्रम सुबह 8 बजे से विधिवत प्रारंभ होगा। आयोजन को लेकर कांवरिया संघ एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के दौरान भक्तजन भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना एवं दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। आयोजन संस्था ने क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की है। संघ द्वारा आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां भी की जा रही हैं। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।2
- *धान-चावल के बीजों से सजेगी इस बार राखी, भाई-बहन के स्नेह के साथ मिलेगा हरियाली का संदेश* *कलेक्टर, एसपी और डीएफओ को बिहान दीदियों ने पहनाई बीज राखी* ताराचंद कठोत्रे बलौदाबाजार-भाटापारा, 25 अगस्त 2026/ जिले में इस बार रक्षाबंधन पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा। बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाएं धान, चावल, लौकी, करेला, सेमी सहित स्थानीय बीजों से आकर्षक और पर्यावरण हितैषी राखियां तैयार कर रही हैं। ग्राम लाहोद की महिलाओं द्वारा तैयार इन बीज राखियों की बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। इसी क्रम में बिहान की महिलाओं ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय में बिक्री हेतु स्टॉल लगाया।स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, वनमंडलाधिकारी पंकज कुमार कमल एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल को दीदियों ने अपने हाथों से तैयार बीज राखियां पहनाईं। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप महिलाओं को नवाचार और आजीविका से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बिहान दीदियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीज राखी महिलाओं के हुनर और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश भी देती है।4
- अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार 60 नग देशी शराब बिक्री करते अपचारी बालक पर क अवैध शराब पर बिल्हा पुलिस का प्रहार 60 नग देशी शराब बिक्री करते अपचारी बालक पर की गयी विधि सम्मत कार्यवाही आज मंगलवार की दोपहर 3. 15 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौंकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 24.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि वार्ड क्र. 09 बिल्हा मे मनोज गेंदले का लडका घर मे भारी मात्रा मे शराब रख कर ब्रिकी कर रहा है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर वार्ड क्रमांक 09 बिल्हा के पते पर जाकर तस्दीक किया जहाॅ अपचारी बालक मिला जिसके समक्ष घर की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी मे 30 नग देशी प्लेन व 30 नग देशी मसाला कुल मात्रा 10.800 लीटर कीमती जुमला 5400 रूपये व अपचारी बालक के जेब मे रखे शराब ब्रिकी रकम 500 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायबोर्ड बिलासपुर पेश किया गया है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1431 अर्जुन जांगडे का विशेष योगदान रहा।1
- गांव में सुबह का नजारा मनमोहक dhan nidai chalai ka joro pr गांव में सुबह का नजारा मनमोहक। dhan nidai chalai ka joro pr #ganv #khet #dhan #गांव #खेत #धानफसल1
- जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कलेक्टर एसपी ने दिए कड़े निर्देश1
- कलेक्टर ने पाम एनक्लेव सोसाइटी, सरकंडा में स्थापित हो रहे टाटा पावर सोलर प्लांट पहल की सराहना1