Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग बैतूल बड़ी खबर बैतूल - बैतूल में इस वर्ष की सबसे बड़ी आग जनी की घटना वलनी निवासी किसान का 12 एकड़ से अधिक गेहूं जलकर राख आठनेर, मुल्ताई की पांच फायर ब्रिगेड वाहनों ने पाया काबू किसान दशरथ कृष्णा बलराम पिपरदे के खड़े गेहूं की फसल में लगी आग आगजनी में लाखों का नुकसान
M. Afsar khan
ब्रेकिंग बैतूल बड़ी खबर बैतूल - बैतूल में इस वर्ष की सबसे बड़ी आग जनी की घटना वलनी निवासी किसान का 12 एकड़ से अधिक गेहूं जलकर राख आठनेर, मुल्ताई की पांच फायर ब्रिगेड वाहनों ने पाया काबू किसान दशरथ कृष्णा बलराम पिपरदे के खड़े गेहूं की फसल में लगी आग आगजनी में लाखों का नुकसान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आष्टी निवासी कैलाश आजाद के खेत में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने खेत में खड़ी गेहूं की तीन एकड़ से अधिक फसल जलाकर राख कर दी बताया जा रहा है कि आग बेकाबू होकर खेत में फैल चुकी थी आसपास के किसानों ने आग पर काबू पाने के भरकस प्रयास किए। वहीं सुचना पर तत्काल आठनेर फायर ब्रिगेड पायलेट प्रवीण गावंडे फायर मैन राजा काजी ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और अन्य गेहूं को जलने से बचाया वहीं मिली जानकारी अनुसार इस आग जनी की घटना में किसान को लाखों रुपए का नुक्सान होना बताया जा रहा है।1
- छिंदवाड़ा श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा आगामी श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में सतत जारी है आप सभी सनातनी,धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि आप भी सनातन यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित कर सनातन की अलख जगाइए एवं रामनवमी की शाम 4 बजे सभी सनातनियो को शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया जा रहा।1
- जमीन में कैसे चल रहा था पटवारी ने मिलकर वह काम पूरा करवा दिया है इस जमीन में के पता बमनी जागीर3
- Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे1
- घर बहुत पुराना हो गया है और घर खिसलने बाला है घर का ऊपर बाला हिस्सा गिरने बाला है 3'4 फार्म भर चुके है अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला अभी तक4
- बनखेड़ी में किराना दुकान पर उधार का सामान लेने को लेकर दुकानदार के परिवार से हुई मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज बनखेड़ी में शराब दुकान के सामने एक किराना दुकान पर उधार का सामान लेने को विवाद हो गया। मामले को लेकर फरियादी विनीत पिता मदनलाल पूर्वी द्वारा गुरुवार शाम 5:00 बजे के लगभग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि आरोपी प्रमोद पिता मुन्नालाल स्वीपर, अहम पिता प्रमोद, राहुल पिता चिरौंजीलाल एवं प्रमोद के जीजा ने मिलकर उसके बाद उसके परिवार के मदनलाल छोटू वर्षा और तिलक के साथ एक राय होकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- 64 दिन में 1800 किमी पदयात्रा पूरी कर मुलताई पहुंची माँ ताप्ती परिक्रमा यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत मुलताई, 5 मार्च 2026। आस्था, श्रद्धा और तपस्या का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए माँ ताप्ती सम्पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा के पदयात्री 64 दिनों में लगभग 1800 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर गुरुवार को मुलताई पहुंचे। नगर में प्रवेश करते ही पारेगांव रोड पर श्रद्धालुओं और नागरिकों ने पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। जैसे ही पदयात्री मुलताई पहुंचे, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ताप्ती भक्तों ने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ पदयात्रियों का अभिनंदन किया। इसके बाद वृंदावन रिसॉर्ट, पारेगांव रोड पर पदयात्रियों का पारंपरिक स्वागत किया गया तथा उनके चरण पखारे गए। समारोह में मुलताई से सूरत और सूरत से मुलताई तक यात्रा में सेवा देने वाले सेवाभावियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इस कठिन और पवित्र यात्रा को श्रद्धा, सेवा और संकल्प का अद्भुत प्रतीक बताया। इसके बाद दोपहर में भोजन महाप्रसादी का आयोजन किया गया। दोपहर 3:30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। शाम 6 बजे ताप्ती सरोवर पर कलश पूजन एवं विसर्जन किया जाएगा और 6:30 बजे माँ ताप्ती की महाआरती संपन्न होगी। रात्रि 8 बजे भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजन समिति ने सभी ताप्ती भक्तों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक आयोजन के साक्षी बनने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। श्रद्धा, सेवा और भक्ति से ओतप्रोत यह पदयात्रा मुलताई में आध्यात्मिक उत्सव का रूप लेती नजर आई।2
- ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने काउंटर केस किया दर्ज बनखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम समनापुर में दुकान खुलवाने की बात को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों ही पक्ष गुरुवार दोपहर 12:00 के लगभग बनखेड़ी पुलिस थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई पहले पक्ष के फरियादी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार उम्र 45 साल की शिकायत पर सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल 24 साल और सुमित पिता साहब सिंह पटेल 22 साल के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कराई तो वहीं दूसरी पक्ष के सुरेंद्र पिता साहब सिंह पटेल की शिकायत पर आरोपी हरि सिंह पिता हल्के अहिरवार के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बनखेड़ी के गोविंद नगर कृषि विज्ञान केंद्र में आगामी 10 तारीख को सुबह 10 बजे से जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जा रहा है इस मेले में प्रगतिशील किसानों के अनुभवों को साझा किया जाएगा इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्र एवं नवाचार प्रदर्शनी का आयोजन , उन्नत कृषि तकनीकी का प्रदर्शन , सरकारी योजनाओं की जानकारी, फसल पशुपालन एवं उद्यानिकी पर विशेष मार्गदर्शन किसानों को दिया जाएगा ।1