logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टोंटपुर कर्सरी मालसई यूसुफपुर खाम में विकास के दावों की खुली पोल, ग्रामीणों ने प्रधान-सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सहसवान, बदायूं। ग्राम पंचायत टोंटपुर कर्सरी एवं मलसई यूसुफपुर खाम- चौकीदार नगला में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के नाम पर कथित तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच वर्ष के कार्यकाल में गांव में विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। गांव की अधिकांश गलियां कीचड़ से अटी पड़ी हैं और ग्रामीण नारकीय हालात में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। लोगों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय से गांव में सफाई कर्मी को सफाई करते हुए नहीं देखा। इसके बावजूद सफाई कार्य के नाम पर धनराशि निकाले जाने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर धन निकासी का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर इसका कोई स्पष्ट लाभ दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में गिने-चुने हैंडपंप ही हैं और उनमें से भी कई खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंप निजी घरों के आसपास लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिक विद्यालय के पास लगा हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़ा होने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों का सवाल है कि जब मरम्मत और रिबोर के नाम पर लगातार धनराशि खर्च की गई, तो फिर खराब हैंडपंपों की स्थिति क्यों नहीं सुधरी। कीचड़ के कारण बच्चों और मरीजों को परेशानी गांव की बदहाल सड़कों और जलभराव की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं, प्रसव जैसे आपातकालीन मामलों में भी समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते खराब होने के कारण एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र ले जाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों का पूरा हिसाब-किताब कागजों में भले ही दिखाई देता हो, लेकिन जमीनी हकीकत में गांव की तस्वीर विकास के दावों की पोल खोल रही है। तहसील में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर तहसील स्तर पर शिकायतें भी कीं और प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अभी तक कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिले के आला अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए सभी विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, हैंडपंप मरम्मत एवं रिबोर तथा निकाली गई धनराशि का स्थलीय सत्यापन और अभिलेखों की जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए धनराशि भेजती है, लेकिन यदि वह धरातल पर विकास के बजाय कागजों तक सीमित रह जाए तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। अब ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। टोंटपुर कर्सरी मालसई यूसुफपुर खाम में विकास के दावों की खुली पोल, ग्रामीणों ने प्रधान-सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सहसवान, बदायूं। ग्राम पंचायत टोंटपुर कर्सरी एवं मलसई यूसुफपुर खाम- चौकीदार नगला में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के नाम पर कथित तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पांच वर्ष के कार्यकाल में गांव में विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। गांव की अधिकांश गलियां कीचड़ से अटी पड़ी हैं और ग्रामीण नारकीय हालात में जीवन बिताने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। लोगों ने कहा कि उन्होंने लंबे समय से गांव में सफाई कर्मी को सफाई करते हुए नहीं देखा। इसके बावजूद सफाई कार्य के नाम पर धनराशि निकाले जाने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। हैंडपंप मरम्मत और रिबोर के नाम पर धन निकासी का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर के नाम पर लाखों रुपये की धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर इसका कोई स्पष्ट लाभ दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में गिने-चुने हैंडपंप ही हैं और उनमें से भी कई खराब पड़े हैं। कुछ हैंडपंप निजी घरों के आसपास लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिक विद्यालय के पास लगा हैंडपंप भी लंबे समय से खराब पड़ा होने की बात ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों का सवाल है कि जब मरम्मत और रिबोर के नाम पर लगातार धनराशि खर्च की गई, तो फिर खराब हैंडपंपों की स्थिति क्यों नहीं सुधरी। कीचड़ के कारण बच्चों और मरीजों को परेशानी गांव की बदहाल सड़कों और जलभराव की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चे आए दिन कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। वहीं, प्रसव जैसे आपातकालीन मामलों में भी समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक रास्ते खराब होने के कारण एंबुलेंस को गांव तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र ले जाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों का पूरा हिसाब-किताब कागजों में भले ही दिखाई देता हो, लेकिन जमीनी हकीकत में गांव की तस्वीर विकास के दावों की पोल खोल रही है। तहसील में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मामले को लेकर तहसील स्तर पर शिकायतें भी कीं और प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अभी तक कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और जिले के आला अधिकारियों से मांग की है कि ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए सभी विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, हैंडपंप मरम्मत एवं रिबोर तथा निकाली गई धनराशि का स्थलीय सत्यापन और अभिलेखों की जांच कराई जाए। यदि जांच में अनियमितता या भ्रष्टाचार की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों के विकास के लिए धनराशि भेजती है, लेकिन यदि वह धरातल पर विकास के बजाय कागजों तक सीमित रह जाए तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। अब ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

1 hr ago
user_Mohit Kumar
Mohit Kumar
चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
c49438c6-13fa-4330-bbc5-75b1c0d60735

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिजनौर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सैकड़ों लोगों ने दिया भाईचारे का संदेश बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गागू नगला, पुट्ठा और मसीत गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने हिस्सा लिया। तिरंगा और हरे झंडों के साथ निकले जुलूस में लोगों ने शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    1
    बिजनौर में ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, सैकड़ों लोगों ने दिया भाईचारे का संदेश
बिजनौर के चांदपुर क्षेत्र के गागू नगला, पुट्ठा और मसीत गांव में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और बच्चों ने हिस्सा लिया। तिरंगा और हरे झंडों के साथ निकले जुलूस में लोगों ने शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
    user_Sikandar saifi
    Sikandar saifi
    Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन #Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन #Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath
    1
    बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन
#Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath
बिजनौर में सावन माह खत्म होते ही खनन माफियाओं के हौसले बुलंद जिलाधिकारी के आदेशों की उड़ा रहे खुलकर धज्जियां खुलेआम कर रहे बिजनौर जिले में अवैध खनन संबंधित अधिकारी सब कुछ जानकर भी बने मौन, जबकि जिले में पूरी तरह प्रतिबंधित है अवैध खनन
#Dmbijnor #spbijnor #bijnorpolice #BijnorPolice #brekingnews #tezindialivenews #UPCMYogiAdityanath
    user_Mohit Kumar
    Mohit Kumar
    चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गांव बसेड़ा तगा-वुढ़ापुर मार्ग पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल *गांव बसेड़ा तगा-वुढ़ापुर मार्ग पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल* *नौगांवा सादात, अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के गांव बसेड़ा तगा और वुढ़ापुर वाले रास्ते पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बताया जा रहा है कि खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों के पास तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के जमना खास, पीली और चौहान नंगली क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। लगातार तेंदुए के दिखने से किसानों में खेतों पर जाने को लेकर डर बना हुआ है
    1
    गांव बसेड़ा तगा-वुढ़ापुर मार्ग पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
*गांव बसेड़ा तगा-वुढ़ापुर मार्ग पर दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल*
*नौगांवा सादात, अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के गांव बसेड़ा तगा और वुढ़ापुर वाले रास्ते पर तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
बताया जा रहा है कि खेतों की ओर जा रहे कुछ ग्रामीणों को झाड़ियों के पास तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और मोबाइल से वीडियो बना लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के जमना खास, पीली और चौहान नंगली क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ दिखाई दे चुका है। लगातार तेंदुए के दिखने से किसानों में खेतों पर जाने को लेकर डर बना हुआ है
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग बहुत ही ख़तरनाक मंजर
    1
    मौत के मुंह से एकदम करीब से बचकर वापस आ गए ये लोग बहुत ही ख़तरनाक मंजर
    user_Mukesh Rportar
    Mukesh Rportar
    Local News Reporter बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज भारतीए किसान संगठन एकता की समीपुर में बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई मोजूद रहे राष्टीय उपाध्यक्ष नौशाद चौहान राष्टीय उपाध्यक्ष अशोक यादव मंडल प्रभारी फुरकान खान जिलाअध्यक्ष अतीक अहमद देहरादून जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर को बिजनौर बनाया गया और शजहजाद मलिक को मंडल परवकता मुरादाबाद बनाया गया तमाम कार्य करता मोजूद रहे
    1
    आज भारतीए किसान संगठन एकता की समीपुर में बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई मोजूद रहे राष्टीय उपाध्यक्ष नौशाद चौहान राष्टीय उपाध्यक्ष अशोक यादव मंडल प्रभारी फुरकान खान जिलाअध्यक्ष अतीक अहमद देहरादून जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर को बिजनौर बनाया गया और शजहजाद मलिक को मंडल परवकता मुरादाबाद बनाया गया तमाम कार्य करता मोजूद रहे
    user_Shahzad Malik
    Shahzad Malik
    बिजनौर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से कुंडल छीनने वाला बदमाश 10 घंटे में गिरफ्तार अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में राह चलती महिला के कान से सोने का कुंडल छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश को रहरा पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का कुंडल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय साहिल निवासी आत्माराम कुंड, हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
    1
    रहरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से कुंडल छीनने वाला बदमाश 10 घंटे में गिरफ्तार

अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में राह चलती महिला के कान से सोने का कुंडल छीनकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश को रहरा पुलिस ने वारदात के महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उसके कान से सोने का कुंडल छीन लिया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के पति की शिकायत पर रहरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय साहिल निवासी आत्माराम कुंड, हसनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया कुंडल भी बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552* *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*
    1
    *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* 
 *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_*
 *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*

  • घटना मे स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध मे अपर जिला बिजनोर क्षेत्र थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ककराला मे अवयस्क बालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना मे स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद बिजनौर की बाइट ।
    1
    घटना मे स्थानीय पुलिस  द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध मे अपर 
जिला बिजनोर क्षेत्र थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ककराला मे अवयस्क बालक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की घटना मे स्थानीय पुलिस  द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध मे अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद बिजनौर की बाइट ।
    user_Insaf news channel
    Insaf news channel
    Dhampur, Bijnor•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.