अंधेरी रात, मूसलाधार बारिश और टॉर्च की रोशनी जब स्वास्थ्य कर्मियों ने वनांचल में पहुंचाया भरोसे का उजाला बारिश और अंधेरे को मात देकर स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर पहुंचाया आयुष्मान का सुरक्षा कवच अंधेरी रात, मूसलाधार बारिश और टॉर्च की रोशनी जब स्वास्थ्य कर्मियों ने वनांचल में पहुंचाया भरोसे का उजाला बारिश और अंधेरे को मात देकर स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर पहुंचाया आयुष्मान का सुरक्षा कवच सुकमा/ कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो रही बारिश और बिजली गुल होने जैसी कठिन परिस्थितियां भी स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों का हौसला नहीं डिगा सकीं। टॉर्च और मोबाइल की मद्धम रोशनी के सहारे टीम घर-घर पहुंची और ग्रामीणों के लिए आयुष्मान भारत एवं वय वंदन योजना के कार्ड बनाकर यह संदेश दिया कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी समर्पण का परिणाम रहा कि एक ही रात में गांव के 15 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड तथा 2 वय वंदन योजना के कार्ड तैयार किए गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने हर उस परिवार तक दस्तक दी, जहां बीमारी के साथ इलाज के खर्च की चिंता भी वर्षों से बोझ बनी हुई थी। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद अधिकारियों और मैदानी अमले की प्रतिबद्धता ने यह साबित कर दिया कि संवेदनशील प्रशासन केवल योजनाएं नहीं बनाता, बल्कि जरूरतमंदों के द्वार तक पहुंचकर उनका भरोसा भी जीतता है। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाली हितग्राही संध्या पंडो ने भावुक होकर कहा कि रात के अंधेरे में घर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका आयुष्मान कार्ड बनाया, जिससे अब परिवार को इलाज के भारी खर्च की चिंता नहीं रहेगी। उनके लिए यह कार्ड सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में सुरक्षा का भरोसा है। ऐसी अनेक मुस्कानें इस अभियान की सबसे बड़ी सफलता बनकर सामने आई हैं, जहां सरकारी पहल ने लोगों के जीवन में राहत और विश्वास दोनों पहुंचाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रभाव अब सुकमा जैसे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है। जिले में 2,51,722 पात्र हितग्राहियों के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 2,04,944 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि शेष 46,767 पात्र हितग्राहियों को भी शीघ्र स्वास्थ्य सुरक्षा कवच से जोड़ने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। कामापेदागुड़ा की यह प्रेरक घटना बताती है कि जब प्रशासन की मंशा मजबूत और कर्मचारियों का समर्पण अटूट हो, तब अंधेरा, बारिश और दूरियां भी जनसेवा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकतीं।

- *बोल बम के जयघोष से शिवमय हुआ किरंदुल: सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की पावन कांवड़ यात्रा पर हुए रवाना* रिपोर्ट – रवि सरकार किरंदुलश्रावण मास की पावन बेला में आज किरंदुल नगर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया,भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा,असीम विश्वास और अपार उत्साह के साथ सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम,देवघर की पावन कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए,पूरे नगर में "बोल बम,हर-हर महादेव और जय बाबा बैद्यनाथ के गगनभेदी जयघोष से ऐसा भक्तिमय वातावरण बना कि मानो स्वयं शिव की नगरी धरती पर उतर आई हो,श्रद्धालुओं का जनसैलाब बस स्टैंड परिसर और नगर के प्रमुख मार्गों पर उमड़ पड़ा,भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िए हाथों में पवित्र कांवड़ लिए भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे महिलाओं, माताओं,बहनों,युवाओं और छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता ने इस यात्रा को और भी भव्य बना दिया,श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर झूमते,नृत्य करते और बोल बम के उद्घोष के साथ भक्ति की अलौकिक छटा बिखेरते हुए आगे बढ़े, पूरा किरंदुल नगर शिवमय हो उठा और हर ओर केवल आस्था, श्रद्धा और भक्ति की अनूठी अनुभूति दिखाई दी,इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे रूबी शैलेंद्र सिंह और बबलू सिद्दीक़ी ने सभी को इस मंगल यात्रा की मंगल कामना किया ,सभी ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और शुभकामनाओं के साथ स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया तथा बाबा भोलेनाथ से सभी की मंगलमय यात्रा और सुख-समृद्धि की कामना की,यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति,आस्था,सेवा, त्याग और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है,यह यात्रा मन, वचन और कर्म की पवित्रता का संदेश देती है तथा भगवान शिव के प्रति समर्पण की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करती है, श्रद्धा,भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण यह दिव्य यात्रा किरंदुल के इतिहास के यादगार धार्मिक आयोजनों में शामिल हो गई,बोल बमऔर हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर देर तक गूंजता रहा,शिवभक्तों का यह विशाल जत्था बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के संकल्प के साथ देवघर की ओर प्रस्थान कर गया,नगरवासियों ने भी हाथ जोड़कर शिवभक्तों को शुभयात्रा की मंगलकामनाएँ दीं और भगवान भोलेनाथ से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की,और सभी भक्तगण ने सभी कांवड़ यात्री को बिदाई दिया और मंगल यात्रा की मंगल कामनाएं किया सभी ने *बोल बम के जयघोष से शिवमय हुआ किरंदुल: सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की पावन कांवड़ यात्रा पर हुए रवाना* रिपोर्ट – रवि सरकार किरंदुलश्रावण मास की पावन बेला में आज किरंदुल नगर शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया,भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा,असीम विश्वास और अपार उत्साह के साथ सैकड़ों शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम,देवघर की पावन कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए,पूरे नगर में "बोल बम,हर-हर महादेव और जय बाबा बैद्यनाथ के गगनभेदी जयघोष से ऐसा भक्तिमय वातावरण बना कि मानो स्वयं शिव की नगरी धरती पर उतर आई हो,श्रद्धालुओं का जनसैलाब बस स्टैंड परिसर और नगर के प्रमुख मार्गों पर उमड़ पड़ा,भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िए हाथों में पवित्र कांवड़ लिए भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे महिलाओं, माताओं,बहनों,युवाओं और छोटे-छोटे बच्चों की सहभागिता ने इस यात्रा को और भी भव्य बना दिया,श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों पर झूमते,नृत्य करते और बोल बम के उद्घोष के साथ भक्ति की अलौकिक छटा बिखेरते हुए आगे बढ़े, पूरा किरंदुल नगर शिवमय हो उठा और हर ओर केवल आस्था, श्रद्धा और भक्ति की अनूठी अनुभूति दिखाई दी,इस पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे रूबी शैलेंद्र सिंह और बबलू सिद्दीक़ी ने सभी को इस मंगल यात्रा की मंगल कामना किया ,सभी ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा और शुभकामनाओं के साथ स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया तथा बाबा भोलेनाथ से सभी की मंगलमय यात्रा और सुख-समृद्धि की कामना की,यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति,आस्था,सेवा, त्याग और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है,यह यात्रा मन, वचन और कर्म की पवित्रता का संदेश देती है तथा भगवान शिव के प्रति समर्पण की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत करती है, श्रद्धा,भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण यह दिव्य यात्रा किरंदुल के इतिहास के यादगार धार्मिक आयोजनों में शामिल हो गई,बोल बमऔर हर-हर महादेव के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर देर तक गूंजता रहा,शिवभक्तों का यह विशाल जत्था बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के संकल्प के साथ देवघर की ओर प्रस्थान कर गया,नगरवासियों ने भी हाथ जोड़कर शिवभक्तों को शुभयात्रा की मंगलकामनाएँ दीं और भगवान भोलेनाथ से सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की,और सभी भक्तगण ने सभी कांवड़ यात्री को बिदाई दिया और मंगल यात्रा की मंगल कामनाएं किया सभी ने1
- कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।1
- *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel *✰इस अनोखी शादी के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे आप✰* अधिक जानकारी के लिए अवश्य देखिए *SANT RAMPAL JI MAHARAJ* YouTube Channel1
- *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *डॉक्टर की लापरवाही से हुई प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रबंधन पर FIR दर्ज* *एंकर...* कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर मे स्थित गौतम अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद अब पुलिस ने निजी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। यह कार्रवाई पीड़िता के पति की शिकायत और जांच के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को प्रसव के लिए एक गर्भवती महिला को भानुप्रतापपुर स्थित गौतम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। मामले में पीड़िता के पति ने भानुप्रतापपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने गौतम अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनिल गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे प्रकरण की विस्तृत विवेचना कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। *1. बाईट... शेर बहादुर सिंह ठाकुर ( SDOP भानुप्रतापपुर)*2
- ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र, स्कूल के बच्चों ने सैनिको के लिए भेजा 211 राखियां1
- सुकमा जिला कुम्हाररास कलेक्ट्रेट के पीछे हॉस्टल से आत्मानंद स्कूल जाने वाले बच्चें कितने कीचड़ भरी रास्ते से जाते हैं। वही स्थानीय लोगो ने किया अपील,जिला प्रशासन द्वारा 100 मीटर एक हाईवे डस्ट डाल देते हैं तो बच्चों का सड़क अच्छी तरीका से बन जाएगा। सुकमा जिला कुम्हाररास कलेक्ट्रेट के पीछे हॉस्टल से आत्मानंद स्कूल जाने वाले बच्चें कितने कीचड़ भरी रास्ते से जाते हैं। वही स्थानीय लोगो ने किया अपील,जिला प्रशासन द्वारा 100 मीटर एक हाईवे डस्ट डाल देते हैं तो बच्चों का सड़क अच्छी तरीका से बन जाएगा।1
- ।सुकमा जगदलपुर कुकाना एन एच 30 मार्ग में हुआ बडा सडक दुर्घटना पिकप वाहन और मोटरसाइकिल बीच हुई टक्कर। एक की हालत कफी गंभीर बताई जा रही हे। सुकमा जगदलपुर कुकाना एन एच 30 मार्ग में हुआ बडा सडक दुर्घटना पिकप वाहन और मोटरसाइकिल बीच हुई टक्कर। एक की हालत कफी गंभीर बताई जा रही हे। सुकमा जिले के कूकानार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदन पाल चोक एन एच 30 में हुआ बडा सडक दुर्घटना पिकप वाहन और मोटरसाइकिल बीच हुई टक्कर मोके जंगम पाल के दो ग्रामीणों में से एक की हालत गंभीर है, कुकानार पुलिस मोके से पहुंच कर घायल ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया एवं खबर लिखते तक उपचार जारी रहा।वहीं सडक दुर्घटना कर फरार पिकप वाहन को तोंगपाल थाना पुलिस ने पकर लिया है।4