logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावर में शिव-नंदी स्थापना के साथ गूंजा आस्था का शंखनाद, हनुमान मंदिर पर कलश स्थापना सम्पन्न सनातन रुद्र हनुमंत महायज्ञ के छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, हर ओर भक्ति की गूंज दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@निकटवर्ती ग्राम सावर में इन दिनों धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सनातन रुद्र हनुमंत पंच कुंडीय महायज्ञ के छठे दिवस पर सोमवार को शिवजी व नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा तथा हनुमान मंदिर पर भव्य कलश स्थापना विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन ने धार्मिक ऊर्जा और उल्लास का संचार कर दिया। महंत जानकीदास महा त्यागी (सिद्ध लवकुश धाम पंचमुखी दरबार, सांगानेर-भीलवाड़ा, नवग्रह शनिधाम सोनियाणा डूंगरी ढिकोला) के सानिध्य में चल रहे इस नव दिवसीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। यज्ञाचार्य पंडित श्यामसुन्दर के मार्गदर्शन में पंडित नवीन कुमार, भंवरलाल, कीर्तन शर्मा सहित नौ विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के बीच यज्ञ की दिव्यता लगातार बढ़ रही है। मोटालाव रोड स्थित संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यज्ञ में भाग लेने वाले जोड़े पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए यज्ञशाला में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश त्रिवेदी सहित समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन भव्य रूप ले चुका है। छठे दिन आयोजित हवन में औमप्रकाश कासोटिया, जयपाल सिंह चौहान, नोरतमल कहार, दिलखुश सुवालका, लोकेश कुमार साहू, रामस्वरूप साहू सहित अनेक श्रद्धालु जोड़ों ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही रामचरितमानस का अखंड पारायण भी जारी है, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। श्रद्धालु देर रात तक भजन, कीर्तन और संतों के प्रवचनों में लीन नजर आ रहे हैं। महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशेष आयोजन हनुमान जन्मोत्सव (पूर्णिमा) के पावन अवसर पर होगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और तैयारियां चल रही हैं।

1 day ago
user_दिलखुश मोटीस
दिलखुश मोटीस
Local News Reporter सावर, अजमेर, राजस्थान•
1 day ago
fe61371e-2751-4b2d-8d30-0aceb5fa462d

सावर में शिव-नंदी स्थापना के साथ गूंजा आस्था का शंखनाद, हनुमान मंदिर पर कलश स्थापना सम्पन्न सनातन रुद्र हनुमंत महायज्ञ के छठे दिन उमड़ा जनसैलाब, हर ओर भक्ति की गूंज दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@निकटवर्ती ग्राम सावर में इन दिनों धर्म, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। सनातन रुद्र हनुमंत पंच कुंडीय महायज्ञ के छठे दिवस पर सोमवार को शिवजी व नंदी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा तथा हनुमान मंदिर पर भव्य कलश स्थापना विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन ने धार्मिक ऊर्जा और उल्लास का संचार कर दिया। महंत जानकीदास महा त्यागी (सिद्ध लवकुश धाम पंचमुखी दरबार, सांगानेर-भीलवाड़ा, नवग्रह शनिधाम सोनियाणा

b3027e54-be9c-45e4-b9cd-870b858a4b39

डूंगरी ढिकोला) के सानिध्य में चल रहे इस नव दिवसीय महायज्ञ में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। यज्ञाचार्य पंडित श्यामसुन्दर के मार्गदर्शन में पंडित नवीन कुमार, भंवरलाल, कीर्तन शर्मा सहित नौ विद्वान पंडितों द्वारा वेद मंत्रों के बीच यज्ञ की दिव्यता लगातार बढ़ रही है। मोटालाव रोड स्थित संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यज्ञ में भाग लेने वाले जोड़े पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए यज्ञशाला में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह शक्तावत, उपाध्यक्ष नाहर सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सूर्य प्रकाश त्रिवेदी

709b449f-a2d6-4a4c-85b5-465fcf73e6be

सहित समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजन भव्य रूप ले चुका है। छठे दिन आयोजित हवन में औमप्रकाश कासोटिया, जयपाल सिंह चौहान, नोरतमल कहार, दिलखुश सुवालका, लोकेश कुमार साहू, रामस्वरूप साहू सहित अनेक श्रद्धालु जोड़ों ने आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके साथ ही रामचरितमानस का अखंड पारायण भी जारी है, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है। श्रद्धालु देर रात तक भजन, कीर्तन और संतों के प्रवचनों में लीन नजर आ रहे हैं। महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशेष आयोजन हनुमान जन्मोत्सव (पूर्णिमा) के पावन अवसर पर होगा, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और तैयारियां चल रही हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।* *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    4
    *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के  प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक*
*आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश*
*केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के  सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की  आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से  दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन  व प्रसाद वितरण  का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर  सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान  निर्माता  भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ  आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*  *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    1
    ग्राम मे फैली सनसनी 
निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • पोकरण हादसा, दो स्कॉर्पियो भिड़ीं, एक परिवार के पांच घायल,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    1
    पोकरण हादसा, दो स्कॉर्पियो भिड़ीं, एक परिवार के पांच घायल,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Rajesh Kumawat
    1
    Post by Rajesh Kumawat
    user_Rajesh Kumawat
    Rajesh Kumawat
    Farmer अरांई, अजमेर, राजस्थान•
    49 min ago
  • टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली एक वृद्ध महिला के गले से सोने का मांदलिया लूटने की कौशिश का मामला सामने आया है ,जिसमें महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन हमलावर ने धारदार हथियार से वृद्ध महिला के उंगलियां पर हमला किया जिससे महिला को चोट आई, वृद्ध महिला की बहादुरी से वह लूट की कोशिश में नाकाम हो गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया है जिससे पूछताछ जारी है ।देखें पूरा वीडियो
    1
    टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली एक वृद्ध महिला के गले से सोने का मांदलिया लूटने  की कौशिश का मामला सामने आया है ,जिसमें महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन हमलावर ने धारदार हथियार  से वृद्ध महिला के उंगलियां पर हमला किया जिससे महिला को चोट आई, वृद्ध महिला की बहादुरी से वह लूट की कोशिश में नाकाम हो गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया है जिससे पूछताछ जारी है ।देखें पूरा वीडियो
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस
    2
    नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate
    1
    अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.