महंगाई के विरोध में पिपरिया में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन एवं रैली पिपरिया - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ग्रामीण, नगर कांग्रेस एवं मटकुली ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया । नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत ने बताया कि धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर आमजन के बीच बढ़ती महंगाई के मुद्दे को उठाया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है खाद्य सामग्री, सब्जियों, तेल, पेट्रोल-डीजल, बिजली बिल, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नरेंद्र दुबे, नगर अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अजय कटकवार, फहीम अब्दुल्ला, हरीश मालपानी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अटल पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, मंडलम अध्यक्ष सुनील ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा, मंडलम अध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सोनिया, प्रभारी राघवेंद्र पटेल (राधे), किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सुनीत पुरोहित, अनुपम राय, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष विनोद नायक, नगर सेवादल अध्यक्ष अमित वर्मा, प्रदेश प्रशिक्षक परम गोस्वामी, राधेश्याम ठाकरे, श्रीमती गायत्री गिरी, कौशल महाराज, संजय राजपूत सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
महंगाई के विरोध में पिपरिया में कांग्रेस का धरना, पुतला दहन एवं रैली पिपरिया - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिपरिया ग्रामीण, नगर कांग्रेस एवं मटकुली ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया तथा पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया । नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत ने बताया
कि धरना प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालकर आमजन के बीच बढ़ती महंगाई के मुद्दे को उठाया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ गया है खाद्य सामग्री, सब्जियों, तेल, पेट्रोल-डीजल, बिजली बिल, शिक्षा एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, रैली के
दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की । इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण नरेंद्र दुबे, नगर अध्यक्ष उदय सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अजय कटकवार, फहीम अब्दुल्ला, हरीश मालपानी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अटल पटेल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरीश बेमन, मंडलम अध्यक्ष सुनील
ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष मनोज कुमार मीणा, मंडलम अध्यक्ष शिवनंदन रघुवंशी, जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सोनिया, प्रभारी राघवेंद्र पटेल (राधे), किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, सुनीत पुरोहित, अनुपम राय, ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष विनोद नायक, नगर सेवादल अध्यक्ष अमित वर्मा, प्रदेश प्रशिक्षक परम गोस्वामी, राधेश्याम ठाकरे, श्रीमती गायत्री गिरी, कौशल महाराज, संजय राजपूत सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
- पिपरिया तहसील परिसर में पांचवीं बार नेट केबल चोरी, सभी शासकीय कार्यालयों का कामकाज ठप पिपरिया - गुरुवार सुबह तहसील परिसर में स्थित तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, न्यायालय परिसर, जनपद पंचायत, लोक सेवा केंद्र, रजिस्ट्रार कार्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र सहित कई सरकारी कार्यालयों की नेट सप्लाई अचानक ठप हो गई, जांच में पता चला कि परिसर में बिछाई गई इंटरनेट केबल अज्ञात चोर काटकर ले गए हैं3
- सेमरी हरचंद में छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन सेमरी हरचंद में छात्राओं ने अधिकारियों को बांधी राखी, मनाया रक्षाबंधन सोहागपुर। रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर ग्राम सेमरी हरचंद स्थित कस्तूरबा बालिका छात्रावास एवं शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार दोपहर 1 बजे के लगभग रक्षाबन्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया।एसडीएम डॉ. बबीता राठौर, बीआरसी राकेश रघुवंशी एवं प्राचार्य संतोष ठाकुर सहित स्टाफ ने छात्राओं से राखी बंधवाई। एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने छात्राओं को मिठाई एवं उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई, भोजन, छात्रावास की सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली तथा मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने माता-पिता व शिक्षकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। बीआरसी राकेश रघुवंशी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं से परीक्षा की बेहतर तैयारी करने की अपील करते हुए कम से कम एक छात्रा के मेरिट सूची में स्थान बनाने का लक्ष्य रखने को कहा। कार्यक्रम में छात्राओं और अधिकारियों के बीच आत्मीयता का माहौल रहा। अंत में प्राचार्य संतोष ठाकुर ने आभार व्यक्त किया।1
- *SBI मंडी रोड शाखा पर मनमानी के आरोप, खाता खुलवाने 8-10 दिन से चक्कर काट रहा छात्र!* नरसिंहपुर ! 27 अगस्त 2026 नरसिंहपुर भारतीय स्टेट बैंक की मंडी रोड शाखा में खाता खुलवाने में कथित देरी और बार-बार नई औपचारिकताएं बताए जाने का मामला सामने आया है। छात्र प्रिंस लोधी ने इस संबंध में कलेक्टर नरसिंहपुर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में छात्र ने आरोप लगाया कि वह पिछले 8-10 दिनों से बैंक में अपना खाता खुलवाने के लिए चक्कर लगा रहा है। स्कूल में खाता नंबर जमा करना आवश्यक होने के बावजूद अब तक उसका खाता नहीं खुल पाया है। छात्र के अनुसार, उसने बैंक द्वारा मांगी गई आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दस्तावेज और फॉर्म जमा किए थे तथा बैंक अधिकारी द्वारा फॉर्म का सत्यापन भी किया गया था। छात्र का कहना है कि इसके बाद भी अलग-अलग समय पर नई प्रक्रियाएं और नियम बताए जा रहे हैं, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत में कहा गया है कि इस प्रकार की प्रक्रिया से छात्र के साथ-साथ अन्य अभिभावकों को भी परेशानी हो रही है। प्रिंस लोधी ने कलेक्टर से मामले को संज्ञान में लेकर उचित जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, एसबीआई के रीजनल मैनेजर जबलपुर तथा चीफ जनरल मैनेजर भोपाल को भी भेजी गई है।1
- https://youtu.be/_cQ0smEqQ9s?si=8aNMCzdLWbae-xgh #Bhopal गो सम्मान आव्हान अभियान के तीसरे चरण को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित1
- देवरी का बाजार तहसील देवरी जिला रायसेन M.P. आप सभी आपको1
- खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त CM हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत का असर अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्यवाही छिंदी तामिया हर्रई ब्लॉक के अंदर रेत माफियाओ का आतंक को देख नागरिक द्वारा 181में शिकायत दर्ज की गई थी जिसमें खनिज विभाग द्वारा अधिकारीअधिकारी स्नेह लता ठवरे ने बताया कि 8 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हे जिनको फॉरेस्ट चौकी अतरिया पहुंचाया गया है जिससे रेत तस्कर में हड़कंप का माहौल कार्यवाही कल दिन शुक्रवार 26अगस्त शाम 7 बजे की बताई जा रही है प्रश्न उठाया जा रहा है ग्रामीणों का कहना हे कि अब कार्यवाही इसी तरह होगी या cm हेल्प लाइन में शिकायत की बजह से कार्यवाही की गई है देखते हे1
- https://youtu.be/nZhPXSUcjW0?si=6bHoPHg-OTGXhNxD #Gadarwara सांईखेड़ा सेठान के बीच में अज्ञात वाहन की टक्कर से 4 गौ माता की दर्दनाक मौत 2 गंभीर घायल1
- रक्षाबंधन पर सड़क घेरकर लगाया टेबल, मिठाई दुकान संचालक पर केस कोतवाली पुलिस ने चार लोहे के टेबल किए जब्त, सार्वजनिक मार्ग बाधित करने पर बीएनएस की धारा 285 के तहत कार्रवाई नर्मदापुरम। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसी दौरान सार्वजनिक सड़क पर दुकान का सामान रखकर यातायात बाधित करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मिठाई दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार 27 अगस्त को रक्षाबंधन रोड व्यवस्था के दौरान इंदिरा चौक स्थित राजस्थान मिष्ठान भंडार के सामने लोहे के टेबल लगाकर व्यवसाय किया जा रहा था। इससे सार्वजनिक मार्ग बाधित हो रहा था और आम लोगों के आवागमन में परेशानी उत्पन्न हो रही थी। मामले में पुलिस ने दुकान संचालक नखत सिंह पिता भीम सिंह राजपुरोहित, उम्र 57 वर्ष, निवासी साकेत नगर, नर्मदापुरम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से चार लोहे के टेबल भी जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एसडीओपी नर्मदापुरम के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, रेवाराम गायाकवाड़ और आरक्षक रितेश यादव ने की। पुलिस ने पर्व के दौरान सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।2
- युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद उसे छत से फेंका प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया अज्ञात लोगों ने युवक को बेरहमी से मारकर छत से नीचे फेका,पुलिस जांच के जुटी1