logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

tota Mera Mar gaya tota mujhe bahut jyada pasand hai Abhi mere pass nahi hai tota Mera Mar gaya tota mujhe bahut jyada pasand hai Abhi mere pass nahi hai

1 hr ago
user_ROSHAN ORAON
ROSHAN ORAON
Video Creator Bariyatu, Latehar•
1 hr ago

tota Mera Mar gaya tota mujhe bahut jyada pasand hai Abhi mere pass nahi hai tota Mera Mar gaya tota mujhe bahut jyada pasand hai Abhi mere pass nahi hai

More news from झारखंड and nearby areas
  • *महुआडांड़ में ईंधन वितरण पर सख्ती: सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नया नियम लागू* महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंप पर इन दिनों ईंधन वितरण को लेकर एक अहम और सख्त नियम लागू किया गया है। अब किसी भी उपभोक्ता को जारकिन, बोतल या अन्य कंटेनर मेंडीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। पंप परिसर में इस संबंध में स्पष्ट रूप से नोटिस भी चिपकाया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियम की जानकारी मिल सके।पंप कर्मियों के अनुसार, यह निर्णय कंपनी और सरकारी निर्देशों के तहत लिया गया है। खासकर ईंधन की कमी और उसके संभावित भंडारण (स्टॉकिंग) को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि कंटेनर में ईंधन देने से कालाबाजारी, जमाखोरी और दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।इस नई व्यवस्था के तहत अब केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेट्रोल-डीजल का उपयोग वास्तविक जरूरत के अनुसार हो और सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से पहुंचे। पंप पर लगे लिखित निर्देश से यह भी साफ हो गया है कि नियम पूरी तरह पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है।हालांकि शुरुआत में कुछ लोगों को असुविधा महसूस हुई, लेकिन जागरूक नागरिक इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि इससे ईंधन की उपलब्धता बनी रहेगी और किसी तरह की अनियमितता पर रोक लगेगी।कुल मिलाकर, यह कदम सुरक्षा, पारदर्शिता और समान वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिससे आने वाले समय में आम लोगों को बेहतर व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।
    1
    *महुआडांड़ में ईंधन वितरण पर सख्ती: सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नया नियम लागू* 
महुआडांड़ (लातेहार): प्रखंड मुख्यालय स्थित भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंप पर इन दिनों ईंधन वितरण को लेकर एक अहम और सख्त नियम लागू किया गया है। अब किसी भी उपभोक्ता को जारकिन, बोतल या अन्य कंटेनर मेंडीजल-पेट्रोल नहीं दिया जा रहा है। पंप परिसर में इस संबंध में स्पष्ट रूप से नोटिस भी चिपकाया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियम की जानकारी मिल सके।पंप कर्मियों के अनुसार, यह निर्णय कंपनी और सरकारी निर्देशों के तहत लिया गया है। खासकर ईंधन की कमी और उसके संभावित भंडारण (स्टॉकिंग) को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि कंटेनर में ईंधन देने से कालाबाजारी, जमाखोरी और दुरुपयोग की आशंका बढ़ जाती है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है।इस नई व्यवस्था के तहत अब केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि पेट्रोल-डीजल का उपयोग वास्तविक जरूरत के अनुसार हो और सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से पहुंचे। पंप पर लगे लिखित निर्देश से यह भी साफ हो गया है कि नियम पूरी तरह पारदर्शिता के साथ लागू किया जा रहा है।हालांकि शुरुआत में कुछ लोगों को असुविधा महसूस हुई, लेकिन जागरूक नागरिक इसे एक सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं। उनका मानना है कि इससे ईंधन की उपलब्धता बनी रहेगी और किसी तरह की अनियमितता पर रोक लगेगी।कुल मिलाकर, यह कदम सुरक्षा, पारदर्शिता और समान वितरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है, जिससे आने वाले समय में आम लोगों को बेहतर व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • मनिका, लातेहार:मनिक के लोकप्रिय विधायक के सुपुत्र सह प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री विजय बहादुर सिंह मनिका प्रखंड क्षेत्र के भटको निवासी सह कांग्रेस नेता तस्लीम अंसारी के छोटे सुपुत्र तबारक अंसारी के शादी समारोह में शामिल हुए जहां श्री विजय बहादुर सिंह ने दूल्हा दुल्हन को उपहार भेट करते हुए कहा की शादी के बंधन में बंधना भी सौभाग्य का बात है तथा इसे निभाना शादी समारोह में आए मेहमानों को गिफ्ट भेंट करने के समान | तथा लातेहार जिला के जिला अध्यक्ष श्री कामेश्वर यादव ने उपहार भेंट करते हुए कहा की शादी एक अटूट बंधन का नाम है जिसे निभाने का मैं दिल से दुआएं देता हूं|शादी समारोह के कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष श्री बृंदबिहारी यादव, बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री पिंटू सिंह, लातेहार के विधानसभा अध्यक्ष टिंकू आलम, बरवाडीह( मनिका) के ग्राम प्रधान गुलाम हुसैन अंसारी, असगर अंसारी,इकबाल अंसारी,हसीब अंसारी तथा बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए
    1
    मनिका, लातेहार:मनिक के लोकप्रिय विधायक के सुपुत्र सह प्रदेश कोऑर्डिनेटर श्री विजय बहादुर सिंह मनिका प्रखंड क्षेत्र के भटको निवासी सह कांग्रेस नेता तस्लीम अंसारी के छोटे सुपुत्र तबारक अंसारी के शादी समारोह में शामिल हुए जहां श्री विजय बहादुर सिंह ने दूल्हा दुल्हन को उपहार भेट करते हुए कहा की शादी के बंधन में बंधना भी सौभाग्य का बात है तथा इसे निभाना शादी समारोह में आए मेहमानों को गिफ्ट भेंट करने के समान | तथा लातेहार जिला के जिला अध्यक्ष श्री कामेश्वर यादव ने उपहार भेंट करते हुए कहा की शादी एक अटूट बंधन का नाम है जिसे निभाने का मैं दिल से दुआएं देता हूं|शादी समारोह के कार्यक्रम में सेवादल के जिला अध्यक्ष श्री बृंदबिहारी यादव, बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री पिंटू सिंह, लातेहार के विधानसभा अध्यक्ष टिंकू आलम, बरवाडीह( मनिका) के  ग्राम प्रधान गुलाम हुसैन अंसारी, असगर अंसारी,इकबाल अंसारी,हसीब अंसारी तथा बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चतरा: प्रतापपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 किलोग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। एसडीपीओ सदर संदीप सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा की ओर से एक ऑटो में धान की बोरियों के नीचे छिपाकर डोडा बिहार भेजा जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व सशस्त्र बल के जवानों के साथ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बलवादोहर गांव के पास घेराबंदी कर भूरे रंग के ऑटो JH02BG-2536 को रोका। तलाशी में धान की बोरियों के नीचे से 10 बोरियों में भरा 282 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से गोमे निवासी 27 वर्षीय तस्कर अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि इस खेप को ड्राई स्टेट बिहार में खपाने की तैयारी थी। आरोपी के खिलाफ प्रतापपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसडीपीओ ने कहा कि चतरा पुलिस नशा मुक्त जिला बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि या तो धंधा छोड़ दें या जेल जाने के लिए तैयार रहें।
    1
    चतरा: प्रतापपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 282 किलोग्राम अवैध डोडा जब्त किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये आंकी गई है। 
एसडीपीओ सदर संदीप सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा की ओर से एक ऑटो में धान की बोरियों के नीचे छिपाकर डोडा बिहार भेजा जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी व सशस्त्र बल के जवानों के साथ विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। 
टीम ने बलवादोहर गांव के पास घेराबंदी कर भूरे रंग के ऑटो JH02BG-2536 को रोका। तलाशी में धान की बोरियों के नीचे से 10 बोरियों में भरा 282 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ। 
पुलिस ने मौके से गोमे निवासी 27 वर्षीय तस्कर अजय कुमार साव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि इस खेप को ड्राई स्टेट बिहार में खपाने की तैयारी थी। आरोपी के खिलाफ प्रतापपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
एसडीपीओ ने कहा कि चतरा पुलिस नशा मुक्त जिला बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि या तो धंधा छोड़ दें या जेल जाने के लिए तैयार रहें।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    9 hrs ago
  • Post by वीरेन्द्र यादव
    1
    Post by वीरेन्द्र यादव
    user_वीरेन्द्र यादव
    वीरेन्द्र यादव
    मनिका, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद -- हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं।  प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    1
    -- 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
--
हजारीबाग।  हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में बीते 24 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्रा शाखा से लूटकांड की घटना में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिले में हालिया आपराधिक घटनाओं के सफल अनुसंधान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट एवं अन्य आपराधिक कांडों से जुड़े सामान भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में पंकज सिंह, मोहम्मद अफजल और सौरभ यादव शामिल हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों क्षेत्र में हुई संगीन घटनाओं के बाद पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अपराधियों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिससे अन्य लंबित मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदातों को अंजाम देता था और घटना के बाद विभिन्न जिलों एवं राज्यों में छिप जाता था। टीम द्वारा निरंतर निगरानी एवं साक्ष्य संकलन के बाद इनकी गिरफ्तारी संभव हो सकी।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन, वाहन तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है, जिन्हें साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में भी कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है, जिनकी जानकारी संबंधित थानों से प्राप्त की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम नागरिकों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
इस अभियान में 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख रुपए नगद, 6 मोबाइल फोन, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो रजिस्ट्रेशन नंबर बी 01 एफ एन 2024 और दो पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
छापामारी अभियान में अमित आनन्द (भा०पु०से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर हजारीबाग, अजीत कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही, हजारीबाग, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल, शाहिद रजा, पुलिस निरीक्षक, पेलावल अंचल, बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बरही, सरोज कुमार चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण थाना, संचित कुमार, ओ०पी० प्रभारी, पदमा ओ०पी०, वेद प्रकाश पाण्डेय, ओ०पी० प्रभारी, पेलावल ओ०पी०, पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी, ईचाक थाना,  पंकज कुमार, ओ०पी० प्रभारी, बडाबाजार ओ०पी०, पु०अ०नि० संजय रत्ना, मुफ्फसिल थाना, पु०अ०नि० राजवल्लभ कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० मृत्युंजय कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुशील कुमार, बरही थाना, पु०अ०नि० सुरजीत चौधरी, बरही थाना, पु०अ०नि० सुमीत साव, बरही थाना, पु०अ०नि० नरेन्द्र कुमार पांडेय, बरही थाना सहित तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी शामिल थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    29 min ago
  • बरही बैंक डकैती लूट कांड का खुलासा, अंतर्राजिय गैंग के 3 लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और 912 ग्राम सोना समेत वारदात मे उपयुक्त स्कार्पियो और बाइक बरामद हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों पंकज जो की सरगना है समेत सौरभ और अफ़ज़ल को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए 20 लाख रुपये नकद और 912.22 ग्राम सोना बरामद किया है। घटना के दिन करीब 3:15 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। अपराधियों ने बैंक से 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर बाहर से ताला लगाकर दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान की और उनके भागने के रास्तों पर लगातार छापेमारी की। जांच के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी किए जाने का खुलासा हुआ। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां एसटीएफ के सहयोग से सारनाथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषणों के साथ-साथ गलाया गया सोना और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर मोटरसाइकिल गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की जाएंगी। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
    4
    बरही बैंक डकैती लूट कांड का खुलासा,  अंतर्राजिय गैंग के 3 लुटेरे  गिरफ्तार, 20 लाख नकद और 912 ग्राम सोना समेत वारदात मे उपयुक्त स्कार्पियो और बाइक बरामद 
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में 24 अप्रैल 2026 को हुई बैंक ऑफ महाराष्ट्रा शाखा में लूट की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों पंकज जो की सरगना है समेत सौरभ और अफ़ज़ल को गिरफ्तार करते हुए लूटे गए 20 लाख रुपये नकद और 912.22 ग्राम सोना बरामद किया है। घटना के दिन करीब 3:15 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। अपराधियों ने बैंक से 4.22 लाख रुपये नकद और लगभग 3.987 किलोग्राम सोना लूट लिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी कर्मियों को स्ट्रॉन्ग रूम में बंद कर बाहर से ताला लगाकर दो मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अपराधियों की पहचान की और उनके भागने के रास्तों पर लगातार छापेमारी की।
जांच के दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो से रेकी किए जाने का खुलासा हुआ। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंची, जहां एसटीएफ के सहयोग से सारनाथ थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषणों के साथ-साथ गलाया गया सोना और भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई दो पल्सर मोटरसाइकिल गया रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद की जाएंगी। पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बरवाडीह: कुछ ही वर्षों में उखड़ने लगी अंडरपास की आरसीसी सड़क, संवेदक पर उठे सवाल बरवाडीह। बरवाडीह रेल क्षेत्र के 17C अंडरपास के लिए बनाई गई आरसीसी सड़क की हालत चिंताजनक हो गई है। ताज़ा तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच लंबी और गहरी दरार पड़ चुकी है, जो कई हिस्सों तक फैली हुई है। सड़क पर बिखरे गिट्टी-पत्थर और उखड़ी सतह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क ज्यादा पुरानी भी नहीं है, इसके बावजूद इस तरह की दरारें सामने आना सीधे तौर पर घटिया निर्माण और मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। तस्वीर में कुछ मजदूर दरार को सीमेंट से भरते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि विभाग द्वारा सिर्फ ऊपरी मरम्मत कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क अगर कुछ ही साल में टूटने लगे, तो यह संवेदक की लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का संकेत है। उनका आरोप है कि निर्माण के समय गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी संवेदक पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क की सिर्फ मरम्मत नहीं, बल्कि गुणवत्ता के अनुसार पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह सड़क आने वाले दिनों में और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाएगा।
    1
    बरवाडीह: कुछ ही वर्षों में उखड़ने लगी अंडरपास की आरसीसी सड़क, संवेदक पर उठे सवाल
बरवाडीह। बरवाडीह रेल क्षेत्र के 17C अंडरपास के लिए बनाई गई आरसीसी सड़क की हालत चिंताजनक हो गई है। ताज़ा तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सड़क के बीचों-बीच लंबी और गहरी दरार पड़ चुकी है, जो कई हिस्सों तक फैली हुई है। सड़क पर बिखरे गिट्टी-पत्थर और उखड़ी सतह निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह सड़क ज्यादा पुरानी भी नहीं है, इसके बावजूद इस तरह की दरारें सामने आना सीधे तौर पर घटिया निर्माण और मानकों की अनदेखी की ओर इशारा करता है। तस्वीर में कुछ मजदूर दरार को सीमेंट से भरते नजर आ रहे हैं, जिससे साफ है कि विभाग द्वारा सिर्फ ऊपरी मरम्मत कर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सड़क अगर कुछ ही साल में टूटने लगे, तो यह संवेदक की लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार का संकेत है। उनका आरोप है कि निर्माण के समय गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी संवेदक पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क की सिर्फ मरम्मत नहीं, बल्कि गुणवत्ता के अनुसार पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, तो यह सड़क आने वाले दिनों में और अधिक क्षतिग्रस्त हो सकती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाएगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
  • मनिका, लातेहार:-मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत काम के अधिकार के लिए देशभक्ति लड़ाई का आगाज करते हुए लातेहार युवा कांग्रेस इकाई ने दिनांक 2 में को प्रखंड क्षेत्र के डोकी में एक हम बैठक आयोजित की इस बैठक का मूल्य उद्देश्य वी बी ग्राम जी जो नया कानून बनाया गया है उस मूल स्वरूप में मनरेगा वापस दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए आगाज किया जिससे रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है,पंचायत की ताकत काम हो रही है,गरीबों की आवाज दवाई जा रही है|मनरेगा एक योजना नहीं बल्कि संविधान बचाने के एक लड़ाई है जिसके तहत पूरी कांग्रेस पार्टी संकल्पित होकर मनरेगा की रक्षा करने के लिए, काम के अधिकार के लिए लड़ने, समय पर मजदूरी और सम्मान सुनिश्चित करने तथा गांधी के विचारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबंध है|मनरेगा के बारे में बताते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रणीत कौर ने कहा कि गांव में काम न होने पर 100 दिन का रोजगार की गारंटी देना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है जहां जरूरत पड़ने पर काम के दिन बढ़ने का भी प्रस्ताव है जबकि मनरेगा एक योजना नहीं बल्कि संविधान से निकली है कानूनी अधिकार है जिसे बदलने के लिए मोदी सरकार आतुर है तथा प्रयासरत है|जहां कांग्रेस पार्टी तब तक संघर्ष करेगी जब तक गरीबों का हक दोबारा मनरेगा के रूप में नहीं मिल जाता|जो नया कानून वी बी ग्राम जी बदला हुआ कानून से मनरेगा की आत्मा बदली जा रही है जिसके तहत रोजगार अधिकार नहीं बल्कि अनुमति बन जाएगा|मनरेगा में पहले 90% केंद्र तथा 10% राज्य सरकार की भागीदारी होती थी वहां अब 60% केंद्र की और 40% राज्य सरकार की भागीदारी होगी|तब राज्य सरकारों की बोझ बढ़ जाएगी जहां मनरेगा को बदलने के लिए केंद्र सरकार का लिया गया एक तरफा फैसला था जिसमें राज सरकार या पंचायत की सहमति नहीं दी गई जो अनुच्छेद 258 के भावना के खिलाफ बदल गया|इसका असर राज्य सरकारों पर पड़ेगा जहां काम कम होगा और भुगतान रुकेगी|वी बी ग्राम जी योजना का असर ग्रामीण मजदूर, महिलाएं, दलित आदिवासी और गरीब परिवारों पर पड़ेगा|जहां मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना कोई तकनीकी फैसला नहीं बल्कि यह एक वैचारिक संकेत है जो गांधी जी का नाम हटाकर ग्राम स्वराज की भावना को कमजोर किया जा रहा है|लेकिन सच्चाई साफ है,गांधी जी को न पहले मिटा पाए थे और ना कभी मिटा पाएंगे|मनरेगा बचाव संग्राम की इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रणीत कौर प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आफताब आलम, जिला अध्यक्ष अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान, विधानसभा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, डोंकी पंचायत अध्यक्ष सुनील मिंज, प्रखंड उपाध्यक्ष रामनंदन उरांव, यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा उरांव, मनिका विधानसभा के प्रखंड उपाध्यक्ष विशाल पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे|
    1
    मनिका, लातेहार:-मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत काम के अधिकार के लिए देशभक्ति लड़ाई का आगाज करते हुए लातेहार युवा कांग्रेस इकाई ने दिनांक 2 में को प्रखंड क्षेत्र के डोकी में एक हम बैठक आयोजित की इस बैठक का मूल्य उद्देश्य वी बी ग्राम जी जो नया कानून बनाया गया है उस मूल स्वरूप में मनरेगा वापस दिलाने के लिए संघर्ष करते हुए आगाज किया जिससे रोजगार का अधिकार छीना जा रहा है,पंचायत की ताकत काम हो रही है,गरीबों की आवाज दवाई जा रही है|मनरेगा एक योजना नहीं बल्कि संविधान बचाने के एक लड़ाई है जिसके तहत पूरी कांग्रेस पार्टी संकल्पित होकर मनरेगा की रक्षा करने के लिए, काम के अधिकार के लिए लड़ने, समय पर मजदूरी और सम्मान सुनिश्चित करने तथा गांधी के विचारों की रक्षा करने के लिए प्रतिबंध है|मनरेगा के बारे में बताते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रणीत कौर ने कहा कि गांव में काम न होने पर 100 दिन का रोजगार की गारंटी देना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है जहां जरूरत पड़ने पर काम के दिन बढ़ने का भी प्रस्ताव है जबकि मनरेगा एक योजना नहीं बल्कि संविधान से निकली है कानूनी अधिकार है जिसे बदलने के लिए मोदी सरकार आतुर है तथा प्रयासरत है|जहां कांग्रेस पार्टी तब तक संघर्ष करेगी जब तक गरीबों का हक दोबारा मनरेगा के रूप में नहीं मिल जाता|जो नया कानून वी बी ग्राम जी बदला हुआ कानून से मनरेगा की आत्मा बदली जा रही है जिसके तहत रोजगार अधिकार नहीं बल्कि अनुमति बन जाएगा|मनरेगा में पहले 90% केंद्र तथा 10% राज्य सरकार की भागीदारी होती थी वहां अब 60% केंद्र की और 40% राज्य सरकार की भागीदारी होगी|तब राज्य सरकारों की बोझ बढ़ जाएगी जहां मनरेगा को बदलने के लिए केंद्र सरकार का लिया गया एक तरफा फैसला था जिसमें राज सरकार या पंचायत की सहमति नहीं दी गई जो अनुच्छेद 258 के भावना के खिलाफ बदल गया|इसका असर राज्य सरकारों पर पड़ेगा जहां काम कम होगा और भुगतान रुकेगी|वी बी ग्राम जी योजना का असर ग्रामीण मजदूर, महिलाएं, दलित आदिवासी और गरीब परिवारों पर पड़ेगा|जहां मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाना कोई तकनीकी फैसला नहीं बल्कि यह एक वैचारिक संकेत है जो गांधी जी का नाम हटाकर ग्राम स्वराज की भावना को कमजोर किया जा रहा है|लेकिन सच्चाई साफ है,गांधी जी को न पहले मिटा पाए थे और ना कभी मिटा पाएंगे|मनरेगा बचाव संग्राम की इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रणीत कौर प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष आफताब आलम, जिला अध्यक्ष अमित यादव, प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश पासवान, विधानसभा उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, डोंकी पंचायत अध्यक्ष सुनील मिंज, प्रखंड उपाध्यक्ष रामनंदन उरांव, यूथ कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा उरांव, मनिका विधानसभा के प्रखंड उपाध्यक्ष विशाल पासवान सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे|
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    20 hrs ago
  • बुढ़मू क्षेत्र के ठाकुर गांव बरौदी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें बरौदी निवासी विचार पाहन के 45 वर्षीय पुत्र रंजीत पाहन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रंजीत अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया। घायल रंजीत को परिजनों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हादसे का कारण स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
    1
    बुढ़मू क्षेत्र के ठाकुर गांव बरौदी में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें बरौदी निवासी विचार पाहन के 45 वर्षीय पुत्र रंजीत पाहन की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रंजीत अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया।
घायल रंजीत को परिजनों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। हादसे का कारण स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sanjay kumar
    Sanjay kumar
    Newspaper publisher बुरमू, रांची, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.