logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर का असर: नागलवाड़ी में सदर बाजार में लगा साप्ताहिक हाट, ग्रामीणों व व्यापारियों में खुशी नागलवाड़ी। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नागलवाड़ी में साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर बड़ा असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नागलवाड़ी तथा सदर बाजार के ग्रामीणों के सहयोग से अब बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से सदर बाजार में लगाना शुरू कर दिया गया है। बाजार के व्यवस्थित होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। व्यापारी बंधुओं ने बताया कि सदर बाजार में दुकान लगाने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे बाजार सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है। वहीं महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब बाजार गांव में ही लगने से उन्हें काफी सुविधा हो गई है। पहले दूर तक सब्जियां और अन्य सामान ले जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही बाजार उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है। साथ ही बायपास रोड भी अब व्यवस्थित हो गया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।

2 hrs ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

खबर का असर: नागलवाड़ी में सदर बाजार में लगा साप्ताहिक हाट, ग्रामीणों व व्यापारियों में खुशी नागलवाड़ी। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नागलवाड़ी में साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर बड़ा असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नागलवाड़ी तथा सदर बाजार के ग्रामीणों के सहयोग से अब बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से सदर बाजार में लगाना शुरू कर दिया गया है। बाजार के व्यवस्थित होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। व्यापारी बंधुओं ने बताया कि सदर बाजार में दुकान लगाने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे बाजार सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है। वहीं महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब बाजार गांव में ही लगने से उन्हें काफी सुविधा हो गई है। पहले दूर तक सब्जियां और अन्य सामान ले जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही बाजार उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है। साथ ही बायपास रोड भी अब व्यवस्थित हो गया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सीएमओ जगदीश धानगढ़ और पार्षद प्रतिनिधि हुकुमचंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी में गंदगी दिखाई दी, जबकि इससे पहले भी पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ चुकी है। सीएमओ जगदीश धानगढ़ ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पाइपलाइन की जांच कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को साफ पानी मिल सके। वहीं वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
    1
    राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सीएमओ जगदीश धानगढ़ और पार्षद प्रतिनिधि हुकुमचंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी में गंदगी दिखाई दी, जबकि इससे पहले भी पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ चुकी है।
सीएमओ जगदीश धानगढ़ ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पाइपलाइन की जांच कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को साफ पानी मिल सके।
वहीं वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़वानी, 10 मार्च 2026 ​बड़वानी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर आज चकेरी-ठीकरी हाइवे पर देखने को मिली। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक गंभीर किडनी मरीज को ले जा रही 108 एम्बुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक मरीज भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपनी जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा। ​तेज धूप में बेबस रहा मरीज और परिवार ​धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की समस्या के चलते डायलिसिस हेतु इंदौर रेफर किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एम्बुलेंस (CG 04 MR 7743) उन्हें लेकर रवाना हुई, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर इंजन गर्म होने के कारण गाड़ी बंद हो गई। तपती दुपहरी में एम्बुलेंस के अंदर और बाहर मरीज की हालत बिगड़ती रही, जबकि साथ मौजूद पत्नी कला बाई असहाय होकर मदद की गुहार लगाती रही। ​ग्रामीणों की इंसानियत, विभाग की लापरवाही ​जब काफी देर तक एम्बुलेंस चालू नहीं हुई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली, तो वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने मिलकर खटारा एम्बुलेंस को धक्का मारकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते मरीज घंटों तक घबराहट और पीड़ा से जूझता रहा। ​3:40 बजे पहुंची दूसरी एम्बुलेंस ​सूचना मिलने के काफी समय बाद, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद ही मरीज छगनलाल को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    3
    बड़वानी, 10 मार्च 2026 
​बड़वानी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर आज चकेरी-ठीकरी हाइवे पर देखने को मिली। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक गंभीर किडनी मरीज को ले जा रही 108 एम्बुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक मरीज भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपनी जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा।
​तेज धूप में बेबस रहा मरीज और परिवार
​धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की समस्या के चलते डायलिसिस हेतु इंदौर रेफर किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एम्बुलेंस (CG 04 MR 7743) उन्हें लेकर रवाना हुई, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर इंजन गर्म होने के कारण गाड़ी बंद हो गई। तपती दुपहरी में एम्बुलेंस के अंदर और बाहर मरीज की हालत बिगड़ती रही, जबकि साथ मौजूद पत्नी कला बाई असहाय होकर मदद की गुहार लगाती रही।
​ग्रामीणों की इंसानियत, विभाग की लापरवाही
​जब काफी देर तक एम्बुलेंस चालू नहीं हुई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली, तो वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने मिलकर खटारा एम्बुलेंस को धक्का मारकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते मरीज घंटों तक घबराहट और पीड़ा से जूझता रहा।
​3:40 बजे पहुंची दूसरी एम्बुलेंस
​सूचना मिलने के काफी समय बाद, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद ही मरीज छगनलाल को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Asif memon patrakar
    Asif memon patrakar
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बड़वानी में मंगलवार दोपहर एक किडनी मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी ठीकरी मार्ग पर खराब हो गई। तेज धूप में मरीज छगनलाल नरगेश को लगभग एक से दो घंटे तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी समस्या के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया गया था। उनकी पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि वे दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच रवाना हुए थे। कला बाई ने बताया कि चकेरी ठीकरी मार्ग पर एंबुलेंस खराब हो गई और वे काफी समय से वहीं फंसे हुए थे। गर्मी के कारण उनके पति की हालत लगातार बिगड़ रही थी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के लोगों ने खराब एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में खड़ा करवाया। लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर एक अन्य एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है क्योंकि वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने मामले की जानकारी लेने की बात कही।
    1
    बड़वानी में मंगलवार दोपहर एक किडनी मरीज को इंदौर ले जा रही 108 एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी ठीकरी मार्ग पर खराब हो गई। तेज धूप में मरीज छगनलाल नरगेश को लगभग एक से दो घंटे तक एंबुलेंस में इंतजार करना पड़ा, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी संबंधी समस्या के चलते बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया गया था। उनकी पत्नी कला बाई नरगेश ने बताया कि वे दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच रवाना हुए थे। कला बाई ने बताया कि चकेरी ठीकरी मार्ग पर एंबुलेंस खराब हो गई और वे काफी समय से वहीं फंसे हुए थे। गर्मी के कारण उनके पति की हालत लगातार बिगड़ रही थी। 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। आसपास के लोगों ने खराब एंबुलेंस को धक्का देकर छांव में खड़ा करवाया। लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर एक अन्य एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज छगनलाल नरगेश को इंदौर के लिए रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है क्योंकि वह छुट्टी पर हैं। उन्होंने मामले की जानकारी लेने की बात कही।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़वानी, 10 मार्च 2026 (निमाड़ दस्तक न्यूज़ ब्यूरो) ​बड़वानी जिले में आज मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई, जहाँ स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल एम्बुलेंस के कारण एक गंभीर मरीज की जान जोखिम में पड़ गई। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक किडनी मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिसके चलते मरीज घंटों तपती धूप में सड़क पर खड़ा तड़पता रहा। ​तेज धूप और बीच सड़क पर बेबसी ​जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की गंभीर समस्या के कारण बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया। मरीज को लेकर रवाना हुई 108 एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाइवे पर अचानक गर्म होकर बंद हो गई। ​दो घंटे तक तड़पता रहा मरीज, अटेंडर का बुरा हाल ​मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने रुंधे गले से बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल से रवाना किया गया था। चकेरी के पास एम्बुलेंस खराब होने के बाद लगभग दो घंटे तक वे बीच सड़क पर तेज धूप में खड़े रहे। गर्मी और बीमारी की वजह से छगनलाल की हालत बिगड़ने लगी और वे एम्बुलेंस के भीतर ही घबराहट से तड़पते देखे गए। अपनी बेबसी पर मरीज की पत्नी भी बिलखती नजर आई। ​ग्रामीणों ने दिया धक्का, घंटों बाद आई दूसरी गाड़ी ​एम्बुलेंस खराब होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए खराब वाहन को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया। 108 के कर्मचारियों ने दूसरी एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन उसे पहुंचने में काफी समय लगा। आखिरकार, दोपहर लगभग 3:40 बजे दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज को इंदौर के लिए रवाना किया गया। ​उठ रहे हैं गंभीर सवाल ​स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही ने जिला प्रशासन और एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं: ​क्या रेफरल सेवाओं के लिए उपयोग होने वाले वाहनों की फिटनेस जांच नहीं की जाती? ​गर्मी के इस मौसम में इमरजेंसी केस के लिए बैकअप व्यवस्था इतनी सुस्त क्यों है?
    1
    बड़वानी, 10 मार्च 2026 (निमाड़ दस्तक न्यूज़ ब्यूरो)
​बड़वानी जिले में आज मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई, जहाँ स्वास्थ्य विभाग की खस्ताहाल एम्बुलेंस के कारण एक गंभीर मरीज की जान जोखिम में पड़ गई। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक किडनी मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस बीच रास्ते में खराब हो गई, जिसके चलते मरीज घंटों तपती धूप में सड़क पर खड़ा तड़पता रहा।
​तेज धूप और बीच सड़क पर बेबसी
​जानकारी के अनुसार, धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की गंभीर समस्या के कारण बड़वानी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार दोपहर डॉक्टरों ने उन्हें डायलिसिस के लिए इंदौर रेफर किया। मरीज को लेकर रवाना हुई 108 एम्बुलेंस (क्रमांक CG 04 MR 7743) चकेरी-ठीकरी हाइवे पर अचानक गर्म होकर बंद हो गई।
​दो घंटे तक तड़पता रहा मरीज, अटेंडर का बुरा हाल
​मरीज की पत्नी कला बाई नरगेश ने रुंधे गले से बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल से रवाना किया गया था। चकेरी के पास एम्बुलेंस खराब होने के बाद लगभग दो घंटे तक वे बीच सड़क पर तेज धूप में खड़े रहे। गर्मी और बीमारी की वजह से छगनलाल की हालत बिगड़ने लगी और वे एम्बुलेंस के भीतर ही घबराहट से तड़पते देखे गए। अपनी बेबसी पर मरीज की पत्नी भी बिलखती नजर आई।
​ग्रामीणों ने दिया धक्का, घंटों बाद आई दूसरी गाड़ी
​एम्बुलेंस खराब होने के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए खराब वाहन को धक्का देकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया। 108 के कर्मचारियों ने दूसरी एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन उसे पहुंचने में काफी समय लगा। आखिरकार, दोपहर लगभग 3:40 बजे दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद मरीज को इंदौर के लिए रवाना किया गया।
​उठ रहे हैं गंभीर सवाल
​स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही ने जिला प्रशासन और एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं:
​क्या रेफरल सेवाओं के लिए उपयोग होने वाले वाहनों की फिटनेस जांच नहीं की जाती?
​गर्मी के इस मौसम में इमरजेंसी केस के लिए बैकअप व्यवस्था इतनी सुस्त क्यों है?
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पीली टीशर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी: लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, वजह जान मुस्कुराने लगे सब बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान एक ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पानसेमल स्थित शासकीय कन्या विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जब एक परीक्षार्थी ने प्रवेश किया, तो सुरक्षा में तैनात अमला उसे देखता ही रह गया। पीली शर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी पहने वह परीक्षार्थी दिखने में पूरी तरह लड़की थी, लेकिन उसकी कद-काठी ने संदेह पैदा कर दिया। कुछ देर के लिए सेंटर पर अफरातफरी मची, पर जब असलियत सामने आई तो हर कोई छात्र की अपनी संस्कृति के प्रति निष्ठा का कायल हो गया।
    1
    पीली टीशर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी: लड़की बनकर एग्जाम देने पहुंचा लड़का, वजह जान मुस्कुराने लगे सब
बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान एक ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पानसेमल स्थित शासकीय कन्या विद्यालय परीक्षा केंद्र पर जब एक परीक्षार्थी ने प्रवेश किया, तो सुरक्षा में तैनात अमला उसे देखता ही रह गया। पीली शर्ट, लंबे बाल और गोल टोपी पहने वह परीक्षार्थी दिखने में पूरी तरह लड़की थी, लेकिन उसकी कद-काठी ने संदेह पैदा कर दिया। कुछ देर के लिए सेंटर पर अफरातफरी मची, पर जब असलियत सामने आई तो हर कोई छात्र की अपनी संस्कृति के प्रति निष्ठा का कायल हो गया।
    user_Sudhanshu kumar
    Sudhanshu kumar
    Barwani, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • *धार जिले के चंदावड में खनन का खेल.. माफियाओं द्वारा विशाल वृक्ष को ध्वस्त कर हरि पहाड़ी को किया धराशय.. देखना यह है विभाग क्या पहल करता है...!* बेधड़कड़ खबरें..! *फेसबुक पेज, फॉलो करें*👇 *इंस्टाग्राम पेज,फॉलो करें।*👇 *खबरें,विज्ञापन, विज्ञप्ति, जाहिर सूचना, नाम परिवर्तन इत्यादि जन समस्याओं के लिए संपर्क करें।* *BSTV सुनील सन्नी रिपोर्टर धार 9752452089*✍️
    1
    *धार जिले के चंदावड में खनन का खेल.. माफियाओं द्वारा विशाल वृक्ष को ध्वस्त कर हरि पहाड़ी को किया धराशय.. देखना यह है विभाग क्या पहल करता है...!*
बेधड़कड़ खबरें..!
*फेसबुक पेज, फॉलो करें*👇
*इंस्टाग्राम पेज,फॉलो करें।*👇
*खबरें,विज्ञापन, विज्ञप्ति, जाहिर सूचना, नाम परिवर्तन इत्यादि जन समस्याओं के लिए संपर्क करें।*
*BSTV सुनील सन्नी रिपोर्टर धार 9752452089*✍️
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पहली नर्स,,भारती दबाड़े का निधन ,,,, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि,,,, कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व कंपाउंडर बाबूलाल बेरिया की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिस्टर का गत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ,,वे 75 वर्ष की थी ,, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी ,,धरमपुरी के नर्मदा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ,,,श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक सेन पत्रकार, सचिन प्रजापति,मोहन प्रजापति,विजय प्रजापति, अखिलेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर स्नेहीजन उपस्थित थे
    2
    कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पहली नर्स,,भारती दबाड़े का निधन ,,,, बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि,,,, कालीबावड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व कंपाउंडर बाबूलाल बेरिया  की धर्मपत्नी श्रीमती भारती सिस्टर का गत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया ,,वे 75 वर्ष की थी ,, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी ,,धरमपुरी के नर्मदा नदी घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया ,,,श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक सेन पत्रकार, सचिन प्रजापति,मोहन प्रजापति,विजय प्रजापति, अखिलेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण ओर स्नेहीजन उपस्थित थे
    user_Ashok sen
    Ashok sen
    Local News Reporter मनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नागलवाड़ी। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नागलवाड़ी में साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर बड़ा असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नागलवाड़ी तथा सदर बाजार के ग्रामीणों के सहयोग से अब बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से सदर बाजार में लगाना शुरू कर दिया गया है। बाजार के व्यवस्थित होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। व्यापारी बंधुओं ने बताया कि सदर बाजार में दुकान लगाने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे बाजार सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है। वहीं महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब बाजार गांव में ही लगने से उन्हें काफी सुविधा हो गई है। पहले दूर तक सब्जियां और अन्य सामान ले जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही बाजार उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है। साथ ही बायपास रोड भी अब व्यवस्थित हो गया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।
    1
    नागलवाड़ी। मीडिया में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद नागलवाड़ी में साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर बड़ा असर देखने को मिला। खबर सामने आने के बाद ग्राम पंचायत नागलवाड़ी तथा सदर बाजार के ग्रामीणों के सहयोग से अब बाजार को सुव्यवस्थित तरीके से सदर बाजार में लगाना शुरू कर दिया गया है।
बाजार के व्यवस्थित होने से व्यापारियों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। व्यापारी बंधुओं ने बताया कि सदर बाजार में दुकान लगाने से उन्हें काफी सुविधा मिल रही है और ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है, जिससे बाजार सुव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रहा है।
वहीं महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अब बाजार गांव में ही लगने से उन्हें काफी सुविधा हो गई है। पहले दूर तक सब्जियां और अन्य सामान ले जाना पड़ता था, लेकिन अब गांव में ही बाजार उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिली है।
साथ ही बायपास रोड भी अब व्यवस्थित हो गया है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.