logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्टेट ओपन बोर्ड: जिले के 432 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बदला, अब चूनावढ़ में होंगे 10वीं-12वीं के पेपर श्रीगंगानगर:-राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की मुख्य परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय स्थित संदर्भ केंद्र पर पंजीकृत विद्यार्थियों को पूर्व में तकनीकी त्रुटि के कारण 2 एसटीआर परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। बोर्ड ने इस त्रुटि को सुधार कर बच्चों को सुविधा देते हुए अब परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। नय आदेश के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूनावढ़ को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। इस बदलाव के चलते अब कक्षा 10वीं के 215 तथा कक्षा 12वीं के 217 विद्यार्थी चूनावढ़ स्थित राजकीय विद्यालय में अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक श्री भूपेश शर्मा ने बताया कि सभी संबंधित विद्यार्थी अपने नए प्रवेश पत्र ओपन बोर्ड,आरएसओएस की अधिकृत वेबसाइट या अपनी एसएसओ आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र अपडेट कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथियों और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

3 hrs ago
user_Subhash Chander Bishnoi
Subhash Chander Bishnoi
Milk Collector रायसिंहनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
3 hrs ago

स्टेट ओपन बोर्ड: जिले के 432 परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र बदला, अब चूनावढ़ में होंगे 10वीं-12वीं के पेपर श्रीगंगानगर:-राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर की मुख्य परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय स्थित संदर्भ केंद्र पर पंजीकृत विद्यार्थियों को पूर्व में तकनीकी त्रुटि के कारण 2 एसटीआर परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया था। बोर्ड ने इस त्रुटि को सुधार कर बच्चों को सुविधा देते हुए अब परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है। नय आदेश के अनुसार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूनावढ़ को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है। इस बदलाव के चलते अब कक्षा 10वीं के 215 तथा कक्षा 12वीं के 217 विद्यार्थी चूनावढ़ स्थित राजकीय विद्यालय में अपनी परीक्षा देंगे। परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक श्री भूपेश शर्मा ने बताया कि सभी संबंधित विद्यार्थी अपने नए प्रवेश पत्र ओपन बोर्ड,आरएसओएस की अधिकृत वेबसाइट या अपनी एसएसओ आईडी से डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा प्रवेश पत्र अपडेट कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथियों और समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • यशस्वी प्रधानमंत्री बाड़मेर बालोतरा रिफाइनरी में करने वाले थे उद्घाटन लगी विशन आग
    1
    यशस्वी प्रधानमंत्री बाड़मेर बालोतरा रिफाइनरी में करने वाले थे उद्घाटन  लगी विशन आग
    user_Radhe shyam
    Radhe shyam
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by Vinod kumar पत्रकार
    1
    Post by Vinod kumar पत्रकार
    user_Vinod kumar पत्रकार
    Vinod kumar पत्रकार
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Duc News Rajsthan चैनल
    1
    Post by Duc News Rajsthan चैनल
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • Post by NEWS JAN AWAZ
    1
    Post by NEWS JAN AWAZ
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हनुमानगढ़ टाउन की नई धान मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का एफसीआई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फूटग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    हनुमानगढ़ टाउन की नई धान मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का एफसीआई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फूटग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_Ashif Khan
    Ashif Khan
    Local News Reporter हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर विप्र फाउंडेशन के द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 67 यूनिट रक्त संग्रह विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित एवं डॉ. चंद्रभान जांगिड़ द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 67 यूनिट रक्तदान किया और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस अवसर पर “रक्त वीर सम्मान” लोकेश पारीक को प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी, तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा, तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, नगर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र तिवाड़ी, कृष्ण सारस्वत, साथ ही डॉ. चंद्रभान जांगिड़, गिरधारीलाल पारीक, ऋषिकुल आश्रम के अध्यक्ष हुलासमल ब्यास, मदनलाल शर्मा, अशोक भोजक, बुलाकी शर्मा, दीपक पांडिया, हंसराज सैनी, राजकुमार सोनी सहित अनेक गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का मूल मंत्र “स्वजातीय गतिशीलता एवं उन्नत राष्ट्र” है, और यह संगठन अपने निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से देशभर में विशिष्ट पहचान बना चुका है। प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने सरदारशहर इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। अष्टदिवसीय सेवा कार्यक्रम एवं यह रक्तदान शिविर इसके सशक्त उदाहरण हैं। तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विप्र फाउंडेशन केवल जातीय संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है, जो समरस, संस्कारित एवं गतिशील समाज के निर्माण हेतु राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है। युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि उत्तम चरित्र और सशक्त युवा ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी हैं। आपसी सहयोग और समन्वय से ही संगठन और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। अंत में तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    4
    प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर 
विप्र फाउंडेशन के  द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 67 यूनिट रक्त संग्रह
विप्र फाउंडेशन  के तत्वावधान में  स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित एवं डॉ. चंद्रभान जांगिड़ द्वारा फीता काटकर किया गया।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 67 यूनिट रक्तदान किया और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस अवसर पर “रक्त वीर सम्मान” लोकेश पारीक को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी, तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा, तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, नगर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र तिवाड़ी, कृष्ण सारस्वत,
साथ ही डॉ. चंद्रभान जांगिड़, गिरधारीलाल पारीक, ऋषिकुल आश्रम के अध्यक्ष हुलासमल ब्यास, मदनलाल शर्मा, अशोक भोजक, बुलाकी शर्मा, दीपक पांडिया, हंसराज सैनी, राजकुमार सोनी सहित अनेक गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का मूल मंत्र “स्वजातीय गतिशीलता एवं उन्नत राष्ट्र” है, और यह संगठन अपने निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से देशभर में विशिष्ट पहचान बना चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने सरदारशहर इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। अष्टदिवसीय सेवा कार्यक्रम एवं यह रक्तदान शिविर इसके सशक्त उदाहरण हैं।
तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विप्र फाउंडेशन केवल जातीय संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है, जो समरस, संस्कारित एवं गतिशील समाज के निर्माण हेतु राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है।
युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि उत्तम चरित्र और सशक्त युवा ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी हैं। आपसी सहयोग और समन्वय से ही संगठन और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
अंत में तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Hanuman mediya
    Hanuman mediya
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by Monu
    1
    Post by Monu
    user_Monu
    Monu
    Armed forces association सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Duc News Rajsthan चैनल
    1
    Post by Duc News Rajsthan चैनल
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.