logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लेखपाल संघ मुकदमा वापस लेने पर सहमत...लड्डू खिलाकर मनाई जीत की खुशी *चायल बार एसोसिएशन की एकजुटता लाई रंग* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक चायल/कौशाम्बी....चायल तहसील में अधिवक्ताओं और लेखपाल के बीच हुए विवाद को लेकर तीन दिन चला आंदोलन आखिरकार अधिवक्ताओं के पक्ष में सकारात्मक परिणाम लेकर आया। बार एसोसिएशन द्वारा लगातार की गई कलमबंद हड़ताल, धरना-प्रदर्शन और प्रशासन पर बनाए गए दबाव के बाद शनिवार को तहसील प्रशासन एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ता सफल रही। बैठक में यह सहमति बनी कि लेखपाल संघ अपनी ओर से दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लेगा। इस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया और पूरे तहसील परिसर में जीत की खुशी दिखाई दी। गौरतलब है कि अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा और लेखपाल राजेश्वर सिंह के बीच हुए विवाद के बाद बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी थी। हड़ताल के चलते तहसील में न्यायिक एवं राजस्व कार्य प्रभावित रहे और अधिवक्ता लगातार एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत रहे। बार एसोसिएशन का स्पष्ट कहना था कि अधिवक्ताओं के सम्मान और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा जब तक मामले का सम्मानजनक समाधान नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।शनिवार को तहसील अधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच लंबी वार्ता हुई। कई दौर की चर्चा के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी कि लेखपाल संघ अपनी ओर से दर्ज मुकदमा वापस लेगा। इस निर्णय को बार एसोसिएशन ने अपने आंदोलन की बड़ी सफलता बताया। समझौते की घोषणा होते ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री अजीत यादव ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई। अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर संगठन की एकता का प्रदर्शन किया और कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे अधिवक्ता समाज की है। इस अवसर पर घनश्याम कुमार, विद्या सागर सर्वेश यादव पुष्पराज अरुण चौधरी कुलदीप दिवाकर विनय यादव वसीम सिद्दीकी, मुकेश चन्द्र कुशवाहा, धनंजय सिंह, कमलेश कुमार, मनोज साहू, पवन पाण्डेय, प्रशांत मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, योगेश तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। बार एसोसिएशन के महामंत्री अजीत यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं ने पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन चलाया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के मार्गदर्शन और सभी सदस्यों के सहयोग से यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन हमेशा अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा तथा भविष्य में भी यदि किसी अधिवक्ता के साथ अन्याय होता है तो संगठन पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहेगा। समझौते के बाद अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि अब तहसील का न्यायिक और प्रशासनिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होगा तथा अधिवक्ता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे आम जनता को भी राहत मिलेगी।

10 hrs ago
user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
f0a183df-ae11-444c-afd0-12bdd9dca2b8

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर... पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की पहल पर कड़ा धाम के कुबरी घाट और कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बूम बैरियर लगाए गए हैं। गंगा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दायरे में स्नान कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, उप जिलाधिकारी सिराथू तथा नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से पूरा कराया गया। फ्लोटिंग बैरियर तेज बहाव वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल कड़ा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर...
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की पहल पर कड़ा धाम के कुबरी घाट और कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए फ्लोटिंग बूम बैरियर लगाए गए हैं।
गंगा स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोकने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित दायरे में स्नान कराने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। यह कार्य पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सिराथू, उप जिलाधिकारी सिराथू तथा नगर पंचायत के संयुक्त प्रयास से पूरा कराया गया।
फ्लोटिंग बैरियर तेज बहाव वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने कहा है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह पहल कड़ा धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित स्नान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_गोविंद पत्रकार, कौशाम्बी ✍️
    गोविंद पत्रकार, कौशाम्बी ✍️
    Computer club मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इस लड़की की शादी को 12 साल हो गए है लेकिन 12 साल बाद 2 बच्चे होने के बाद किसी और के प्यार में पड़ गई। अपने आशिक के घूम रही थी तभी पति ने देख लिया और सड़क पर ही बेल्ट ट्रीटमेंट शुरू कर दिया । राहगीरों ने लड़की की सुताई होने से बचाई।
    1
    इस लड़की की शादी को 12 साल हो गए है लेकिन 12 साल बाद 2 बच्चे होने के बाद किसी और के प्यार में पड़ गई।

अपने आशिक के घूम रही थी तभी पति ने देख लिया और सड़क पर ही बेल्ट ट्रीटमेंट शुरू कर दिया ।

राहगीरों ने लड़की की सुताई होने से बचाई।
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    1
    मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation 
मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    36 min ago
  • कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी #Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
    1
    स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
#Kaushambi #कौशाम्बी #Kara #Kesari #RamrajKushwaha #PunyatithiSpecial #StationeryDistribution #PrathmikVidyalaya #ManojKumarMaurya #UPNews #UttarPradeshNews #GramPanchayat #LocalNews #ShraddhanjaliSpecial #EducationForAll

रिपोर्ट: जर्नलिस्ट मनोज कुमार मौर्य
स्व. रामराज कुशवाहा की 26वीं पुण्यतिथि पर बच्चों को मिली स्टेशनरी और फल | कौशाम्बी
    user_M.D.A CRIME NEWS
    M.D.A CRIME NEWS
    News Anchor सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पिपरी पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक पिपरी/कौशांबी.... थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 50/2001 धारा 325/323/504 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित 03 वारण्टी अभियुक्तों 1. विजय सिंह 2. मानसिंह पुत्रगण मिठाईलाल 3. भइयाराम पुत्र आनंदीन निवासीगण नरहियापुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
    1
    पिपरी पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक 
पिपरी/कौशांबी.... थाना पिपरी पुलिस टीम द्वारा 03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्य नारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 50/2001 धारा 325/323/504 भादवि थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी से सम्बन्धित 03 वारण्टी अभियुक्तों 1. विजय सिंह 2. मानसिंह पुत्रगण मिठाईलाल 3. भइयाराम पुत्र आनंदीन निवासीगण नरहियापुर थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.