Shuru
Apke Nagar Ki App…
माँ ने अपना ही शीश क्यों काट लिया? 😱 रहस्य माँ छिन्नमस्तिका का | 4K AI Animation..... देवी का सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली स्वरूप- माँ छिन्नमस्तिका! 🔱🌺 जो मोह, माया और अहंकार से पूरी तरह परे हैं। भगवान शिव और माता सती की कथा से लेकर माँ पार्वती के इस अद्भुत बलिदान तक का पूरा रहस्य इस वीडियो में जानें। ✨ ❓ सवाल: क्या आप इस रील को देखने से पहले माँ छिन्नमस्ता की यह कथा जानते थे? 'हाँ' या 'नहीं' में जवाब दें और हाजिरी लगाने के लिए 'जय माता दी' जरूर लिखें! 🙏❤️ 🌟 हिंदू धर्म के ऐसे ही अनसुने रहस्य बेहतरीन क्वालिटी में देखने के लिए Rajat AI Studio के परिवार से जुड़ें। जय माँ भवानी! 🚩
Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا
माँ ने अपना ही शीश क्यों काट लिया? 😱 रहस्य माँ छिन्नमस्तिका का | 4K AI Animation..... देवी का सबसे रहस्यमयी और शक्तिशाली स्वरूप- माँ छिन्नमस्तिका! 🔱🌺 जो मोह, माया और अहंकार से पूरी तरह परे हैं। भगवान शिव और माता सती की कथा से लेकर माँ पार्वती के इस अद्भुत बलिदान तक का पूरा रहस्य इस वीडियो में जानें। ✨ ❓ सवाल: क्या आप इस रील को देखने से पहले माँ छिन्नमस्ता की यह कथा जानते थे? 'हाँ' या 'नहीं' में जवाब दें और हाजिरी लगाने के लिए 'जय माता दी' जरूर लिखें! 🙏❤️ 🌟 हिंदू धर्म के ऐसे ही अनसुने रहस्य बेहतरीन क्वालिटी में देखने के लिए Rajat AI Studio के परिवार से जुड़ें। जय माँ भवानी! 🚩
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चाइनीज माँझा तथा सिंथेटिक व शीशा चढ़ी नायलॉन पतंग डोरी मानव जीवन और पशु-पक्षियों के लिए अत्यंत खतरनाक है। उत्तर प्रदेश में ऐसे प्रतिबंधित माँझे के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है तथा इसके विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), उ0प्र0 श्री अमिताभ यश ने व्यापारियों से अपील की है कि इस प्रकार के प्रतिबंधित माँझे का निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री न करें। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अनुरोध किया है कि ऐसे माँझे का प्रयोग बिल्कुल न करें तथा कहीं भी ऐसे माँझे के निर्माण, भंडारण, बिक्री या उपयोग की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस, निकटतम थाने या UP-112 को दें।1
- लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला निर्मल नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। मोहल्ले का नाम भले ही 'निर्मल' हो, लेकिन धरातल पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां नगर पालिका के दावों की पोल खोल रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। इससे निकलने वाली दुर्गंध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से मोहल्लेवासी भयभीत हैं। नागरिकों ने चेताया है कि यदि जल्द ही सफाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन को बाध्य होंगे।1
- *प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 14.03.2026* *थाना भीरा पुलिस द्वारा नाबालिक लडकी के साथ छेडछाड करने वाला अभि0 को गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना भीरा पुलिस द्वारा दिनांक 13.03.26 को वादिनी मुकदमा सुदामा देवी ने थाना हाजा उपस्थित आकर तहरीर दी की मेरी 13 वर्ष की भतीजीटयूशन पढकर घर आ रही थी रास्ते मे विपक्षी अतीश पुत्र रामगोपाल शर्मा द्वारा मेरी भतीजी के साथ अश्लील हरकते करते हुए छेडछाड की गयी व गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गयी। सूचना पर थाना भीरा पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया अपराध की गम्भीरता को देखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन कर आज दिनांक 14.03.2026 को अभियुक्त अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष को भीरा लखीमपुर मार्ग पर स्थित नानक फार्म मजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-* अतीश कुमार पुत्र रामगोपाल नि0 ग्राम कचनारा थाना भीरा जनपद खीरी उम्र करीब 48 वर्ष *मुकदमा विवरण* मु0अ0सं0 108/2026 धारा 74/352/351(2) BNS व 7/8 पाक्सो एक्ट *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-* 1. उ0नि0 श्री अनिल कुमार थाना भीरा जनपद खीरी 2. का0 सत्यम शर्मा थाना भीरा जनपद खीरी1
- #लखीमपुर खीरी: रूरा सुल्तानपुर थाना फूलबेहड़ के अंतर्गत रूरा के पास नदी के किनारे कल से 2 लड़के लापता है सैकड़ो की संख्या में ग्रामीड़ नदी के किनारे हैं पुलिस को सूचना भी दी जा चुकी है लेकिन क़रीब 10 बजने के बावजूद भी फोर्स मौके पर नहीं है 112 को डायल किया तो वो मौक़े पर हैं भीरा की 112 जबकि फूलबेहड़ पुलिस को तत्काल संज्ञान लेना चाहिये ग्रामीणों को आशंका है कि दोनों लड़के नदी में डूब गये हैं।1
- Post by लखीमपुर खीरी जि0 अ0 लाखन आर्मी2
- जिले के ओयल चौकी प्रभारी पटेल राठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लखीमपुर खीरी बताया जा रहा है कि एक पेट्रोल पंप पर प्रतिबंधित मांगूर मछली से भरे ट्रक के खड़े होने की सूचना पर एक पत्रकार वहां वीडियो बना रहा था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी पटेल राठी वीडियो बनाने से नाराज हो गए। वायरल वीडियो में आरोप है कि दरोगा ने पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया और गुस्से में आकर पत्रकार के मुंह पर तमाचा तक जड़ दिया। इतना ही नहीं, वीडियो का जिक्र होने पर दरोगा ने ट्रक चालक से यह भी कहा कि पत्रकार के खिलाफ दो एप्लीकेशन लिखकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है।1
- Post by Rajat Gupta रजत गुप्ता رجت گپتا1
- Post by लखीमपुर खीरी जि0 अ0 लाखन आर्मी1
- लखीमपुर खीरी के थाना तिकुनिया में एक दलित परिवार को सवर्णों के द्वारा उसके परिवार के दो लोगों को सड़क से खींच ले जाते है उसके बाद उसे कमरे में बंद करके बुरी तरह से पीटते है उसके बाद पुलिस पहुंचकर पीड़ित को कमरे से निकलवाती है उसके बाद भी FIR दर्ज नहीं की जा रही है और थाने से सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है और आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है आरोपी सारे बजरंगदल के पदाधिकारी है।1