गांव की बेटी सृष्टि ने नवोदय में मारी बाजी,“जहां संसाधन कम थे… वहां हौसलों ने इतिहास लिख दिया।” “गांव की एक बेटी… और सीधा नवोदय में सिलेक्शन—सुनने में फिल्मी लगता है, लेकिन ये सच्चाई है।” रायसेन जिले की तहसील सुल्तानगंज के बम्होरी टिटौर की रहने वाली छात्रा सृष्टि राजपूत ने JNVST 2026 (कक्षा 6) चयन परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 83.75 अंक हासिल किए और प्रोविजनल सिलेक्शन प्राप्त किया है। उनके अंक स्पष्ट तौर पर उनकी मेहनत की कहानी बताते हैं—मेंटल एबिलिटी में 46.25, अरिथमेटिक में 17.50 और लैंग्वेज में 20 अंक। सीमित संसाधनों वाले ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई करते हुए सृष्टि ने यह उपलब्धि हासिल की, जो अपने आप में प्रेरणादायक है। इस सफलता से उनके पिता राजीव राजपूत, मां रजनी राजपूत और पूरे परिवार में खुशी की लहर है, वहीं गांव बम्होरी टिटौर में भी गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। सृष्टि की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के सामने परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं। स्कूल प्रबंधन की बात करें तो सर्व आस्था कॉन्वेंट स्कूल के संचालक संजय सोलंकी और पूरे स्टाफ ने सृष्टि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में चयन होना न केवल सृष्टि के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है, और यह कहानी अब कई बच्चों के लिए प्रेरणा बनने वाली है कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

- रायसेन। आगामी त्योहारों को देखते हुए रायसेन पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी निगरानी बढ़ा दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) कमलेश कुमार खरपूसे ने जिले के नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाएं। एएसपी खरपूसे ने सख्त चेतावनी दी है कि भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पोस्ट करने वाला ही नहीं, बल्कि ऐसी खबरों को बिना जांचे-परखे शेयर करने वाले भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। पुलिस का सायबर सेल 24 घंटे सक्रिय है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।1
- 24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी गया ट्रैक्टर और भूसा मशीन बरामद ग्यारसपुर। ग्यारसपुर तहसील के सामने हुई ट्रैक्टर चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए चोरी गया न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर और भूसा मशीन बरामद कर लिया। बुधवार को जनपद सदस्य अनीश खान के भाई के घर के सामने खड़े ट्रैक्टर एवं भूसा मशीन को अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो वाहन गायब थे, जिसके बाद तुरंत थाना ग्यारसपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुराग जुटाए। जांच के दौरान गुरुवार को बीना के पास ट्रैक्टर होने की सूचना मिली। इस पर ग्यारसपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बीना रेलवे ट्रैक के पास छोटी बजरिया क्षेत्र में एक खेत में ट्रैक्टर खड़ा मिला, हालांकि आरोपी मौके से फरार था। पुलिस ने ट्रैक्टर और भूसा मशीन को जब्त कर थाने लाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोकुल प्रसाद अजनेरिया, एआई धीरज सिंह गुर्जर, एएसआई दुर्गा शंकर माझी, प्रधान आरक्षक विमल चौहान, अभिषेक बघेल, भागीरथ प्रसाद, आरक्षक जय श्रीवास्तव, अनूप कटारे, देवेंद्र सिंह, हरेंद्र गुर्जर तथा वाहन चालक लखन, अंशुल दांगी का विशेष योगदान रहा। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।3
- #worldnews ईरान का लगभग 90% कच्चा तेल बाहर भेजा जाता है #trendingshorts #viral #breaking💥💥💥💥💥💥🌹1
- सड़क पर पैदल हों या वाहन पर...जल्दबाजी नहीं धैर्य से काम लें1
- राजधानी भोपाल के सबसे बड़े कब्रस्तान झदा के प्रबंधन के अनियमित आचरण के कारण कब्रस्तान के पिछले दरवाजे पर सीवेज लाइन फूट जाने के कारण करीब दो माह से सीवेज की गंदगी कब्रस्तान में फैल रही है तथा तमाम गंदगी से कब्रों को नुकसान हो रहा है। रमजान माह में भी पूरी गंदगी कब्रस्तान में फैल रही थी। कल ईद उल फ़ितर का त्यौहार है। मुस्लिम धर्मावलंबी अपने दिवंगतों की कब्रों पर ईद के दिन जायेंगे फातेहा पड़ेंगे। ऐसे में कब्रस्तान के पिछले दरवाजे की सीवेज लाइन फूट जाने के बाद फेल रही गंदगी से लोगों में आक्रोश व्याप्त होगा। आल इंडिया जमीयत इत्तेहादुल मुस्लेमीन ने प्रशासन,नगर निगम और कब्रस्तान प्रबंधन से अपील की है कि शीघ्र कार्यवाही करें।1
- शहर की सबसे बड़ी जामा मस्जिद में हुआ रोज़ा इफ्तार शहर वासियों ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश। मंडीदीप। शहर की सबसे पुरानी एवं सबसे बड़ी जामा मस्जिद में कमेटी द्वारा रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम नेता बिट्टू पठान ने बताया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ रोज़ा खोला। साथ ही सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर इफ्तार पार्टी में हिस्सा लिया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देखने को मिला। इफ्तार कार्यक्रम में नगर के गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र जैन, डॉ. अशोक सोनी, सुधीर अग्रवाल, कांग्रेस नेता दीपेश मीणा, दशरथ मीणा, कैलाश अहिरवार, राजू मेहर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाल, हिंदू उत्सव समिति के सचिव अशोक भार्गव, भाजपा नेता विशाल मारन शहर के प्रमुख लोग शामिल रहे। इसके अलावा मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष मो. सोहेल खान, असलम पठान, मंडी मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष मो. अल्ताफ खान, हाजी अब्दुल खान, नौसाद पठान, नयापुरा के गुड्डू रमजान, पूर्व पार्षद शाहिद मामू, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अख्तर अली, हबीब खान, सद्दाम खान, इमरान खान, सैयद अहमद अली, सलमान खान, नसीम मंडी, शाहिल खान, आशु खान, आमिर खान, शुवूर अली सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और आपसी एकता, प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया।1
- रायसेन। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती 'चेटी चण्ड' का महापर्व जिला मुख्यालय पर अपार उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मुखर्जी नगर स्थित गुरुद्वारे से भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ पूरा वातावरण "आयो लाल-झूलेलाल" और भक्तिमय गीतों से सराबोर रहा। नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और स्वल्पाहार वितरित कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु और आकर्षक झांकियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। अंत में विसर्जन और महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सिंधी समाज के नागरिक शामिल हुए।1
- असलम चमड़े पर NSA की कार्यवाही पर विधायक रामेश्वर शर्मा बोले असलम चमड़े के साथ और भी जितने चमड़े है उनके भी चमड़े उधेड़े जाएंगे अभी तो NSA लगा है और भी कार्यवाही बाकी है असलम चमड़े ने जो पाप किया है उसकी सौ पीढ़ी उसको धो नहीं पाएगी डॉ मोहन यादव जी की मध्यप्रदेश सरकार गौ माता की रक्षा के लिए समर्पित है ।1
- Post by Naved khan1