फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव ,शराब के सेवन का आदी था युवक खंदौली । थाना क्षेत्र के बमान ग्राम पंचायत के गांव नगला रामबल में सोमवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। मृतक की पहचान उत्तम पुत्र स्वर्गीय जगदीश, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने चाचा राजेंद्र पुत्र स्वर्गीय कालीचरण के साथ गांव में रहता था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। ग्रामीणों के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों द्वारा युवक के पेड़ पर लटके होने की सूचना थाना खंदौली पुलिस को दी । सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह परिहार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल भीड़ को हटवाकर स्थिति को नियंत्रित कराया तथा शव को सुरक्षित नीचे उतरवाने की कार्रवाई कराई। इसके बाद थाना खंदौली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ भी की। मृतक के चाचा राजेंद्र ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति पर कोई शक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि उत्तम शराब का सेवन करता था, लेकिन उसने यह कदम किस कारण उठाया, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मृतक का मूल पता गली नंबर 5, गौतम नगर, हिमायंपुर, बताया गया है। संवाददाता -राकेश सिकरवार

- मथुरा बरसाना में बंधक बनाएं अधिवक्ता की हालत गंभीर ,हॉस्पिटल मेडिकल के लिए बरसाना पुलिस ने भेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल भर्ती मथुरा के बरसाना में अधिवक्ता को बंधक बनाने के बाद लाठी डंडों से पीटा सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिवक्ता को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजो अधिवक्ता के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- “नौकरी नहीं, जवाब नहीं — फिर लाठीचार्ज का हक़ किस बात का?” “नौकरी नहीं, जवाब नहीं — फिर लाठीचार्ज का हक़ किस बात का?”1
- Post by अनुज। कुमार1
- सैंया में तेज रफ्तार मैक्स वाहन विद्युत पोल से टकराकर बनी आग का गोला, इरादतनगर-सैंया मार्ग पर रविवार रात करीब 10:30 बजे हुआ बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ा मैक्स वाहन, टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के तुरंत बाद वाहन में लग गई आग, वाहन में आग लगते ही मौके पर मची अफरा-तफरी, लोग जान बचाकर भागे, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया, ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू, आग लगने से मैक्स वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने वाहन हटवाकर यातायात सुचारु कराया, मामले की जांच शुरू।1
- फरेरा नाके पर अभी हुआ एक्सीडेंट मोटरसाइकिल और डम्पर से विजयपाल/ध्रुव सिंह शिकोहाबाद गांव हशुआ फिरोजाबाद निवासी के रहने वाले हैं फरेरा अपनी ससुराल आए थे विजयपाल के गंभीर चोट आई है उसे आगरा रेफर कर दिया गया है1
- ताज सुरक्षा पुलिस ने लौटाया विदेशी पर्यटक का 1.25 लाख का iPhone आगरा में ताज सुरक्षा पुलिस की तत्परता से तुर्की के पर्यटक मूरत और दिलारा का करीब 1.25 लाख रुपये कीमत का iPhone सुरक्षित वापस मिल गया। पर्यटक मोबाइल गोल्फ कार्ट में भूल गए थे, जिसकी सूचना उन्होंने ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर दी। क्विक रिस्पॉन्स टीम ने तुरंत तलाश शुरू की और गोल्फ कार्ट चालक आसिफ अली की ईमानदारी से फोन सुरक्षित बरामद कर पर्यटकों को लौटा दिया। विदेशी पर्यटकों ने आगरा पुलिस का आभार जताया।3
- तमिलनाडु ब्रेकिंग!!! दक्षिण के राज्य में विजय राज शुरू , विजय ने शपथ ली- इस्तीफ़ा देकर राजनीति में आए 2009 बैच के IRS अरुणराज कैबिनेट मंत्री बने !!! तमिलनाडु ब्रेकिंग!!! दक्षिण के राज्य में विजय राज शुरू , विजय ने शपथ ली- इस्तीफ़ा देकर राजनीति में आए 2009 बैच के IRS अरुणराज कैबिनेट मंत्री बने !!!1