“कब जागेगा सिस्टम? नाले में फिर गिरी बुलेट, बाल-बाल बची युवक की जान!” हाजी ग्लास नाला रोड पर फिर हादसा, बुलेट सवार नाले में गिरा! फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में आगा साहब मस्जिद के सामने हाजी ग्लास नाला रोड पर आज एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहा एक बुलेट सवार युवक अचानक संतुलन बिगड़ने के बाद बाइक समेत नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की मदद और युवक की सूझबूझ से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, नाले में गिरी बुलेट को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। यह सड़क लगातार भारी आवाजाही वाला इलाका है और नाले के किनारे लगी सेफ्टी ग्रिल कई जगह से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। ऐसे में राहगीरों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जगह पर यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब तीन महीने पहले भी एक युवक के नाले में गिरने से मौत की घटना सामने आई थी। उस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं और आरोप सामने आए थे, हालांकि घटना को लेकर प्रशासन की ओर से इसे दुर्घटना बताया गया था। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब नाले के किनारे सुरक्षा व्यवस्था लंबे समय से कमजोर है, तो अब तक क्षतिग्रस्त सेफ्टी ग्रिल को पूरी तरह दुरुस्त क्यों नहीं कराया गया? स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर नाले की क्षतिग्रस्त सेफ्टी ग्रिल को तत्काल मजबूत कराए और जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी राहगीर की जान खतरे में न पड़े। क्योंकि हादसा होने के बाद कार्रवाई से ज्यादा जरूरी है—हादसा होने से पहले सुरक्षा इंतजाम करना।

- नगला देवहंस में उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से जननेता विधायक छोटेलाल वर्मा को अंतिम विदाई देने नगला देवहंस में उमड़ा जनसैलाब… नम आंखों से जननेता को अंतिम विदाई! 😢 फतेहाबाद से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंच गया है। अपने चहेते जननेता के अंतिम दर्शन के लिए हजारों समर्थक, ग्रामीण और क्षेत्रवासी उमड़ पड़े हैं। हर तरफ गम का माहौल है… आंखें नम हैं… और दिल भारी है। 💔 🕊️ जिस नेता को फतेहाबाद ने वर्षों तक अपना जनप्रतिनिधि और अपना नेता माना, आज उसी जननेता को अंतिम विदाई देने मानो पूरा फतेहाबाद नगला देवहंस पहुंच गया है। 🚨 गांव में चारों तरफ लोगों की भीड़… हर चेहरे पर दुःख और हर आंख में आंसू नजर आ रहे हैं। 🙏 आज नगला देवहंस सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि अपने जननेता को अंतिम विदाई देने उमड़े पूरे फतेहाबाद की तस्वीर बन गया है। 🕉️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏🕯️ — पत्रकार कृष्णकांत निषाद समाचार नेशन1
- थाना रसूलपुर में 23 सितम्बर को लापता बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद मात्र 10 घंटे में ढूंढ निकाला 23 सितंबर को मुकेश कुमार पुत्र करन सिंह ने रसूलपुर थाने में बताया कि उनकी 11 वर्ष की बेटी जाह्नवी घर से सुबह 8 बजे से लापता है | इस जानकारी पर रसूलपुर पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। बच्ची को ढूंढने के लिए फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चार पुलिस टीमें बनाई गईं। मिशन शक्ति टीम, रसूलपुर थाना पुलिस, सर्विलांस सेल और डॉग स्क्वॉड ने मिलकर तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसे खास जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। बच्ची की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर भी जानकारी फैलाई गई। लगभग 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद जलेसर रोड के पास पचवान कोलोनी के पास से पुलिस ने लापता बच्ची को ढूंढ निकाला और उसके बच्ची को उसके पिता को सौंप दिया गया है | Updated News-25/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- आगरा। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव वरपुरा निवासी एक महिला ने जमीन पर कथित कब्जे और मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायत जमीन पर कब्जे को लेकर महिला ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार, मारपीट व झूठी रिपोर्ट कराने का लगाया आरोप आगरा। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव वरपुरा निवासी एक महिला ने जमीन पर कथित कब्जे और मारपीट के मामले में पुलिस आयुक्त आगरा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने शिकायत में कुछ लोगों पर जमीन पर अवैध कब्जा करने तथा विरोध करने पर उसके और उसके पति के साथ अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायती पत्र के अनुसार, मौजा रजौरा स्थित गाटा संख्या 1431 में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 22 सितंबर 2026 की शाम करीब तीन बजे कुछ लोग उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा उसे भी जमीन पर गिराकर कथित तौर पर पीटा गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद के बाद विपक्षी पक्ष द्वारा महिला और उसके पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला ने पत्र में अपनी तबीयत खराब होने तथा पेट में दर्द की शिकायत का भी उल्लेख किया है। उसका आरोप है कि शिकायत लेकर थाना पिढ़ौरा पहुंचने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। महिला ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच कर शिकायत के आधार पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई कराने, जमीन पर कथित अवैध कब्जे को रुकवाने तथा उसे न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। दिनांक 23 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त आगरा के नाम शिकायती पत्र दिया गया। ब्रेकिंग न्यूज बाह रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति रिपोर्ट1
- खाचरोद की बेटियों ने कुश्ती में बढ़ाया शहर का मान देखिए पूरी रिपोर्ट1
- *फतेहाबाद: विधायक छोटेलाल वर्मा पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई विदाई* हमारे लोकप्रिय फतेहाबाद विधायक श्री छोटेलाल वर्मा जी को श्रद्धांजलि कोटि-कोटि नमन करता हूं 🙏🙏1
- आपकी जानी पहचानी आशा चौहान पत्रकार आपकी सेवा में हाजिर है जुड़े रहे हैं आप खबरों के साथ सिकंदराबाद में अशोक दरोगा ने लिया बड़ा कदम1
- शिकोहाबाद में विजेंद्र नगर इलाके में निर्माणाधीन मकान में लेट्रिन टैंक की दीवार गिरने से हुआ हादसा! फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला विजेन्द्र कॉलोनी में राजीव यादव के मकान में लैटरीन टैंक के निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसा एक साइड दीवार भर भरा कर गिर गई जिसमे राज मिस्त्री और मजदूर दब गए स्थानीय लोगों की सहायता से निकाल कर शिकोहाबाद जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहाँ दोनों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया सूचना मिलते थानाध्यक्ष अनुज कुमार हॉस्पिटल पहुंचे फिर घटना का निरीक्षण किया | बाइट डॉ मोहित सिंघल Updated News-25/सितम्बर/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |1
- UPI से भुगतान करने पर भी पैसे वसूलने का काम करनेवाली है। ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी क्या ऐसे बनेगी।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! अछनेरा में धर्मवीर सोलंकी की हत्या से सनसनी... अछनेरा थाना क्षेत्र के सहाई गांव में 42 वर्षीय धर्मवीर सोलंकी की घर के अंदर मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और घटना की जांच की जा रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खेत बेचने और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। आगरा अछनेरा ब्रेकिंग... आगरा ब्रेकिंग!!! अछनेरा में धर्मवीर सोलंकी की हत्या से सनसनी... अछनेरा थाना क्षेत्र के सहाई गांव में 42 वर्षीय धर्मवीर सोलंकी की घर के अंदर मृत अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और घटना की जांच की जा रही है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खेत बेचने और पैसों के लेनदेन से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। आगरा अछनेरा ब्रेकिंग...1