विदाई के बाद रास्ते में रुकी कार, खुद को प्रेमी बताकर मचाया हंगामा नमस्कार… अंबेडकर नगर से इस वक्त की हैरान कर देने वाली खबर। यहां एक शादी उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गई, जब दूल्हा, दुल्हन, प्रेमी और बाराती—सब के सब थाने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, दूल्हा दिनेश कुमार बारात लेकर टांडा क्षेत्र के सौदापुर खास पहुंचा, जहां शादी की सभी रस्में पूरी हुईं और सुबह दुल्हन की विदाई भी हो गई। लेकिन जैसे ही बारात गांव से बाहर निकली… कुछ युवकों ने कार को रोक लिया और खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए उसे उतारने की जिद करने लगे। देखते ही देखते मौके पर हंगामा बढ़ गया… दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला बिगड़ता देख डायल एक सौ बारहपर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन, प्रेमी और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई। थाने में घंटों चले हंगामे और बातचीत के बाद समझौता हो गया, और दुल्हन अपने मायके लौट गई… जबकि दूल्हा और बाराती खाली हाथ वापस लौट गए। वहीं खुद को प्रेमी बताने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विदाई के बाद रास्ते में रुकी कार, खुद को प्रेमी बताकर मचाया हंगामा नमस्कार… अंबेडकर नगर से इस वक्त की हैरान कर देने वाली खबर। यहां एक शादी उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गई, जब दूल्हा, दुल्हन, प्रेमी और बाराती—सब के सब थाने पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक, दूल्हा दिनेश कुमार बारात लेकर टांडा क्षेत्र के सौदापुर खास पहुंचा, जहां शादी की सभी रस्में पूरी हुईं और सुबह दुल्हन की विदाई भी हो गई। लेकिन जैसे ही बारात गांव से बाहर निकली… कुछ युवकों ने कार को रोक लिया और खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए उसे उतारने की जिद करने लगे। देखते ही देखते मौके पर हंगामा बढ़ गया… दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मामला बिगड़ता देख डायल एक सौ बारहपर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन, प्रेमी और दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंच गई। थाने में घंटों चले हंगामे और बातचीत के बाद समझौता हो गया, और दुल्हन अपने मायके लौट गई… जबकि दूल्हा और बाराती खाली हाथ वापस लौट गए। वहीं खुद को प्रेमी बताने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
- Shalimar Bagh news: CM Rekha Gupta के आवास का घेराव, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका? दिल्ली के शालीमार बाग में उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब प्रदर्शनकारियों ने CM रेखा गुप्ता के आवास का घेराव करने की कोशिश की। अपनी मांगों को लेकर पहुंचे लोगों को पुलिस ने मौके पर ही रोक दिया, जिसके बाद हल्की नोकझोंक और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। पुलिस ने हालात को काबू में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। 👉 आखिर क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मांगें? 👉 क्यों हुआ CM आवास का घेराव? 👉 पुलिस और प्रशासन का क्या कहना है? पूरी खबर जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। #ShalimarBagh #DelhiNews #RekhaGupta #Protest #DelhiProtest #BreakingNews #ShalimarBaghNews #DelhiPolice #CMResidence #LatestNews #VSNews48Delhi #HindiNews #NewsUpdate #ViralNews #DelhiUpdates1
- उत्तर प्रदेश में 14 खाद्य तेल कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान इन कंपनियों के तेल में अत्यधिक मात्रा में फैट और लेड (सीसा) जैसे हानिकारक तत्व पाए गए, जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माने जाते हैं। इसके बाद संबंधित विभागों ने इन कंपनियों के उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की है। सूची में हिंद वेज ऑयल प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ, संकट मोचन एंटरप्राइजेज लखनऊ, भीम श्री प्रोडक्ट्स कानपुर नगर, एनआर उद्योग कानपुर नगर, कटारिया एडिबल्स कानपुर नगर, वैभव एडिबल्स कानपुर देहात, मंटोरा ऑयल प्रोडक्शन कानपुर देहात, आगरा ऑयल जनरल इंडस्ट्री लिमिटेड हाथरस, एनएम ऑयल कॉर्पोरेशन आगरा, जीएस एग्रो फूड्स मेरठ, जेपी एग्रो ऑयल मेरठ, राजेंद्र कुमार सुशील चंद मेरठ, केएल वेजिटेबल ऑयल प्रोडक्ट हापुड़ और जय लक्ष्मी सॉल्वेंट्स प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर शामिल हैं। अधिकारियों ने लोगों से ऐसे उत्पाद खरीदने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।1
- अंबेडकर नगर में एक वायरल वीडियो में मांस काटते व्यक्ति को दिखाकर मोर के शिकार का दावा किया जा रहा है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई और वीडियो भ्रामक लग रही है। मामले की गहन जांच जारी है, तथ्य सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- रुद्रप्रयाग से आस्था और मातृभक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिली जहां बदायूं उत्तर प्रदेश के दो युवक अपनी माँ को डंडी-कंडी के सहारे पैदल केदारनाथ धाम ले जाते हुए नजर आए कठिन पहाड़ी रास्तों के बीच यह भावुक दृश्य किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया है वैसे तो यह सफर शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है लेकिन दोनों पुत्रों का समर्पण और मातृ प्रेम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इसे आस्था और सेवा की पराकाष्ठा के रूप में देख रहे हैं1
- #kanpurdehat_big_breaking ➡दबंगों ने युवक को बेरहमी से पीटा ➡युवक को रस्सी से बांधकर पीटा ➡2 आरोपियों को हिरासत में लिया ➡दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन ➡गजनेर थाना क्षेत्र के सैथा गांव की घटना. @adgzonekanpur @kanpurdehatpol @igrangekanpur @112UttarPradesh @Uppolice1
- Post by BHARAT TODAY NEWS1
- फार्महाउस में गर्लफ्रेंड से मिलन करने पहुंचे प्रेमी प्रेमिका की हुई लाइव कुटाई बाल काटकर पहनाई गई जूते की माला,,, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बिहार के अलीगंज का बताया गया है वाइरल वीडियो में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव के फार्म हाउस में पहुंचता है जहां लड़की के परिजनों के हत्थे चढ़ गया गांव वाले लड़के को पकड़ कर उसके साथ जमकर मारपीट करते हैं, और लड़की को भी पीटते हैं और घटना का वीडियो बनाते हैं आशिक लडके का बाल काट कर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है,, #followersreels #viratvasundhara #mauganj #रील #accident #rewa #followers #trading #viral #viralreels #viral #viralpost1
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ दो आरोपी गिरफ्तार, 33 मोबाइल 2 टैबलेट बरामद, तीन केस सुलझे Delhi Police के वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने मोबाइल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 33 हाई-एंड मोबाइल फोन और दो टैबलेट बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान Karan (30) और Vikram (30) के रूप में हुई है, जो रघुबीर नगर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल फोन को बेचने का काम करते थे। 19 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ की टीम ने राजौरी गार्डन स्थित SDM ऑफिस के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस पूरी कार्रवाई को Inspector Rajesh Maurya, I/C स्पेशल स्टाफ की निगरानी में अंजाम दिया गया। बरामद मोबाइल में से तीन फोन पहले से दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए हैं, जिससे थाना हरि नगर और राजौरी गार्डन के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।1