आसमान में उड़ते हवाई जहाज को देखकर एक दादी ने हैरानी से पूछा, “ये उड़ता कैसे है?” दादी का यह मासूम सवाल सुनकर उनके पोते ने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। कुछ ही घंटों के भीतर उसने दादी को एयरपोर्ट ले जाकर उनकी जिंदगी की पहली हवाई यात्रा करा दी। इस खूबसूरत पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कहते हैं कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती। अगर उन्हें पूरा करने की चाह हो और साथ देने वाला कोई अपना मिल जाए, तो छोटी-सी इच्छा भी यादगार बन जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इसी बात का प्यारा उदाहरण है, जिसमें एक पोते ने अपनी दादी का बरसों पुराना सपना सच कर दिया। यह वीडियो रवि राज राजपुरोहित नाम के युवक ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक सुबह उनकी दादी ने खिड़की से आसमान में उड़ता हुआ हवाई जहाज देखा और उत्सुकता से पूछ लिया, “ये उड़ता कैसे है?” दादी के इस सवाल ने रवि के मन में एक खास ख्याल जगा दिया और उन्होंने तुरंत फैसला कर लिया कि दादी को सिर्फ बताना नहीं, बल्कि खुद उड़ान का अनुभव भी कराना है। इसके बाद रवि कुछ ही घंटों में दादी को एयरपोर्ट ले गए और उन्हें उनकी पहली फ्लाइट में बैठा दिया। वीडियो में दादी को प्लेन में चढ़ते और विंडो सीट से बाहर का नज़ारा देखते हुए देखा जा सकता है। आसमान, बादल और नीचे की धरती को देखकर उनके चेहरे पर हैरानी, खुशी और उत्साह साफ झलक रहा है। यह भावुक वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और पोते के इस प्यार भरे कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे पल ही जिंदगी की सबसे बड़ी खुशियां बन जाते हैं।

- जीरोमाइल थाना की पुलिस ने लगभग 02 किलो गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस व्यक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर अमित कुमार को लगभग 02 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- Post by NITISH KUMAR SHARMA1
- संदिग्ध हालत में बरौनी रेलवे स्टेशन से तीन युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। तेघरा न्यायालय भेजा गया।3
- मोकामा में चल रहे भगवान परशुराम महोत्सव को लेकर माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। खास आकर्षण के रूप में उज्जैन से प्रसिद्ध महाकाल बैंड पहुंच चुका है, जिसकी धुनों से पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि कल भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे मार्ग को सजाया जा रहा है। महाकाल बैंड की प्रस्तुति से महोत्सव में एक अलग ही ऊर्जा देखने को मिल रही है, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- समाजसेवियों ने दिखाई मानवता, रक्तदान कर बचाई बच्ची की जान1
- जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जेल से छुटे अपराधकर्मियों का गुंडा परेड आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल से छूट जगन्य कांडों के अपराध कर्मियों का गुंडा परेड कराया गया तथा उन लोगों को सख्त निर्देश दिया गया की पुनः अपराध में शामिल न हो. इन सभी अपराधकर्मियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.1
- समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकांत शास्त्री, ने जिले में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।3
- आज शाम बाढ़ बाजार स्थित गोला रोड में गुप्त सूचना के आधार पर SDPO बाढ़ और बाढ़ थाना की पुलिस द्वारा जुआ के अड्डे पर छापेमारी की गई जिसमें 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही घटनास्थल से ₹ 59,570/-, 6 मोबाइल फोन, 1 खाली अंग्रेजी शराब ki बोतल, 4 नया ताश का सेट और कई डेक इस्तेमाल किए हुए ताश के पत्ते भी बरामद किये गये हैं।1