वाहन चालकों से शराब के लिए पैसे मांगने और तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार मऊगंज। नईगढ़ी थाना पुलिस ने वाहन चालकों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने तथा विरोध करने पर वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें उपजेल मऊगंज भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम एवं एसडीओपी सची पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नईगढ़ी उपनिरीक्षक पी.डी. सोनवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 की रात ग्राम महेवा भीर मोड़ के पास कुछ युवकों द्वारा कटरा-मऊगंज मार्ग पर वाहन चालकों को रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर नईगढ़ी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें उपजेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रामलखन कोल उर्फ बाबा (32), संदीप प्रजापति (20), शिवकुमार साकेत उर्फ सोनू (39), रावेंद्र प्रजापति (30) और महेश यादव उर्फ पंडा (27), सभी निवासी ग्राम महेवा, थाना नईगढ़ी शामिल हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नईगढ़ी उपनिरीक्षक पी.डी. सोनवंशी, चौकी प्रभारी रामपुर (भीर) उपनिरीक्षक अनंत विजय सिंह तथा थाना एवं चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

- Heavy Structure Chair Bar Bending Machine Se Kaise Bend Kare? | Chair Bar Bending | Civil Engineering Description: Aap is video mein dekhenge ki heavy structure ka Chair Bar, Bar Bending Machine se kaise bend kiya jata hai. Site par heavy reinforcement ke liye chair bar bending ka practical process is video mein dikhaya gaya hai. Ye video Civil Engineer, Site Engineer, Supervisor aur Civil Engineering students ke liye useful hai. Hashtags: #ChairBar #ChairBarBending #BarBendingMachine #RebarBending #HeavyStructure #ReinforcementWork #CivilEngineering #CivilEngineer #SiteEngineer #ConstructionWork #RCCWork #SteelReinforcement #RebarWork #CivilEngineeringPractical #ConstructionSite1
- शानो शौकत के साथ नबी की शान मे कलाम पढ़ते हुए रवाना हुआ जुलुश. कन्नौज के मोहल्ला शेखाना मे पूरी शानो शौकत के साथ मनाया जा रहे जश्न ए ईद मिलादुन्नबी हुजूर की शान मे कलाम पढ़ते हुए शहर के लिये रवाना हुआ जुलुसे मोहम्मदी.1
- बिहार। पटना प्रदर्शनकियों ने एसएसपी की नाक तोड़ दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- दबंगों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण1
- उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा उत्तर प्रदेश: जिला शाहजहांपुर में नगर निगम पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई कि जो भी कमाई होगी उसका पूरी ईमानदारी से बंटवारा होगा1
- कानपुर के पनकी में सड़क किनारे फेंकी गई एक्सपायरी चाकलेट और टाफी उठाते नजर आए पढ़ें लिखे लोग । वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- तेज रफ्तार कार ने गाय को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त पिहानी (हरदोई)। पिहानी-हरदोई मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर बैठे गायों के झुंड में से एक गाय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान हुआ। घटना शाहाबाद तिराहे से पहले की बताई जा रही है।1
- शाहाबाद तिराहे पर रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से गाय की दर्दनाक मौत: पत्रकार आलोक सिंह जागो न्यूज #पिहानी (#हरदोई)। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद तिराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार दिल्ली नंबर की टाटा अल्ट्रोज कार ने सड़क पर जा रही गाय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज गति से तिराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गाय कार की चपेट में आ गई। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर टाली नहीं जा सकी। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और सड़क पर मृत पड़ी गाय का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। आवारा पशु और तेज रफ्तार वाहन बने चिंता का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। वहीं, तेज रफ्तार वाहन इस खतरे को और बढ़ा देते हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। हादसे के बाद कुछ समय तक तिराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि, कार की वास्तविक गति और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी Jaago News Hardoi Police UP Police MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh1