logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा ब्याज पर रुपए देकर कई गुना वसूली के आरोप नगर में आर्थिक जरूरत के समय लोगों को ब्याज पर रुपए उपलब्ध कराने और बाद में कई गुना (10प्रतिशत माह ब्याज) राशि वसूलने के आरोप सामने आ रहे हैं। नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर एक फरियादी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा जरूरतमंदों को ऊंची ब्याज दर पर रुपए दिए जाते हैं। आरोप है कि शुरुआत में मदद के नाम पर दी गई रकम बाद में भारी आर्थिक बोझ बन जाती है। दो लाख लिए, आठ लाख लौटाए, फिर भी राहत नहीं-एक फरियादी ने बताया कि उसने आवश्यकता के समय दो लाख रुपए लिए थे। उसके अनुसार वह अब तक करीब आठ लाख रुपए चुका चुका है। इसके बावजूद कथित रूप से लिए गए चेक के आधार पर न्यायालय में मामला लगाकर और राशि की मांग की जा रही है। फरियादी का कहना है कि मूल रकम की तुलना में कई गुना भुगतान करने के बाद भी उसे राहत नहीं मिल रही है। पहले जरूरत समझते हैं, फिर बढ़ता जाता है ब्याज का बोझ-फरियादी का आरोप है कि ऐसे लोगों द्वारा जरूरतमंदों की आर्थिक स्थिति को समझकर उन्हें आसानी से रुपए उपलब्ध कराए जाते हैं। बाद में ब्याज और अन्य देनदारी बढ़ती जाती है। मजबूरी में फंसा व्यक्ति रकम चुकाते-चुकाते परेशान हो जाता है। इस संबंध में एक शिकायत पुलिस थाने तक पहुंचने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति पर स्वयं को साहूकार बताकर लोगों को रुपए देने और बाद में कई गुना राशि वसूलने के आरोप लगाए हैं। हालांकि आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नगर में यदि बिना वैध प्रक्रिया के ब्याज पर रुपए देने और जरूरतमंदों से मनमानी राशि वसूलने का मामला चल रहा है तो संबंधित विभाग और पुलिस को इसकी जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लानी चाहिए, ताकि आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर किसी व्यक्ति को परेशान न किया जा सके।

5 hrs ago
user_Jagannath yadav  ( Riporter)
Jagannath yadav ( Riporter)
धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
40683d8f-5a4d-456e-80ff-55f35accfc35

जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा ब्याज पर रुपए देकर कई गुना वसूली के आरोप नगर में आर्थिक जरूरत के समय लोगों को ब्याज पर रुपए उपलब्ध कराने और बाद में कई गुना (10प्रतिशत माह ब्याज) राशि वसूलने के आरोप सामने आ रहे हैं। नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर एक फरियादी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा जरूरतमंदों को ऊंची ब्याज दर पर रुपए दिए जाते हैं। आरोप है कि शुरुआत में मदद के नाम पर दी गई रकम बाद में भारी आर्थिक बोझ बन जाती है। दो लाख लिए, आठ लाख लौटाए, फिर भी राहत नहीं-एक फरियादी ने बताया कि उसने आवश्यकता के समय दो लाख रुपए लिए थे। उसके अनुसार वह अब तक करीब आठ लाख रुपए चुका चुका है। इसके बावजूद कथित रूप से लिए गए चेक के आधार पर न्यायालय में मामला लगाकर और राशि की मांग की जा रही है। फरियादी का कहना है कि मूल रकम की तुलना में कई गुना भुगतान करने के बाद भी उसे राहत नहीं मिल रही है। पहले जरूरत समझते हैं, फिर बढ़ता जाता है ब्याज का बोझ-फरियादी का आरोप है कि ऐसे लोगों द्वारा जरूरतमंदों की आर्थिक स्थिति को समझकर उन्हें आसानी से रुपए उपलब्ध कराए जाते हैं। बाद में ब्याज और अन्य देनदारी बढ़ती जाती है। मजबूरी में फंसा व्यक्ति रकम चुकाते-चुकाते परेशान हो जाता है। इस संबंध में एक शिकायत पुलिस थाने तक पहुंचने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति पर स्वयं को साहूकार बताकर लोगों को रुपए देने और बाद में कई गुना राशि वसूलने के आरोप लगाए हैं। हालांकि आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। नगर में यदि बिना वैध प्रक्रिया के ब्याज पर रुपए देने और जरूरतमंदों से मनमानी राशि वसूलने का मामला चल रहा है तो संबंधित विभाग और पुलिस को इसकी जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लानी चाहिए, ताकि आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर किसी व्यक्ति को परेशान न किया जा सके।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मुखबिर की सूचना पर धामनोद पुलिस ने 396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार, एक फरार धामनोद में 396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 396 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने गांजे सहित घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त कर तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपेड एमपी 09, यूके 3101 पर तीन व्यक्ति ग्राम ढापला से गांजा लेकर बड़वाह के रास्ते इंदौर की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर हाईवे पुलिस चौकी के पास दूधी में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सफेद रंग की मोपेड पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। डिक्की में मिला गांजा पुलिस ने मोपेड पर मौजूद दो व्यक्तियों की जांच की। मोपेड की डिक्की में प्लास्टिक की थैली में गांजा मिला। पुलिस ने 396 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त की। मामले में विपिन पुत्र नारायण पांचाल निवासी बियाबानी इंदौर, संतोष पुत्र भूरकिलाल गिनावा निवासी पुलिस लाइन सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार किया है। वहीं राधेश्याम पुत्र रामसिंह निवासी गुजरवाड़ी खुर्द इंदौर मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोसिंह यादव, एएसआइ जुवानसिंह हरवाल, आरक्षक मनीष पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो एक व्यक्ति अंधेरे की आड़ राठौर, रवींद्र सोलंकी, आकाश रोकड़े तथा सैनिक रामसिंह नेतावत का सहयोग भूमिका रही। लेकर मौके से फरार हो गया। हाईवे के पास दूधी में नाकाबंदी की गई।
    1
    मुखबिर की सूचना पर धामनोद पुलिस ने  396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार, एक फरार
धामनोद में 396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार
चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 396 ग्राम गांजा जब्त किया है।
पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने गांजे सहित घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त कर तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपेड एमपी 09, यूके 3101 पर तीन व्यक्ति ग्राम ढापला से गांजा लेकर बड़वाह के रास्ते इंदौर की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर हाईवे पुलिस चौकी के पास दूधी में नाकाबंदी की गई।
इसी दौरान सफेद रंग की मोपेड पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए।
डिक्की में मिला गांजा
पुलिस ने मोपेड पर मौजूद दो व्यक्तियों की जांच की। मोपेड की डिक्की में प्लास्टिक की थैली में गांजा मिला।
पुलिस ने 396 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त की। मामले में विपिन पुत्र नारायण पांचाल निवासी बियाबानी इंदौर, संतोष पुत्र भूरकिलाल गिनावा निवासी पुलिस लाइन सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार किया है। वहीं राधेश्याम पुत्र रामसिंह निवासी गुजरवाड़ी खुर्द इंदौर मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोसिंह यादव, एएसआइ जुवानसिंह हरवाल, आरक्षक मनीष
पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो एक व्यक्ति अंधेरे की आड़
राठौर, रवींद्र सोलंकी, आकाश रोकड़े तथा सैनिक रामसिंह नेतावत का सहयोग भूमिका रही।
लेकर मौके से फरार हो गया। हाईवे के पास दूधी में नाकाबंदी की गई।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर दादा गुरु ने नगर वन में रोपी त्रिवेणी सेंधवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नर्मदा संत श्री दादा गुरु ने नगर वन पहुंचकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नीम, वट और पीपल की त्रिवेणी का पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम वर्डे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक वर्डे ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की। इससे पूर्व दादा गुरु ने नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव के निवास पर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
    1
    गणेश चतुर्थी पर दादा गुरु ने नगर वन में रोपी त्रिवेणी

सेंधवा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नर्मदा संत श्री दादा गुरु ने नगर वन पहुंचकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नीम, वट और पीपल की त्रिवेणी का पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पानसेमल विधायक श्याम वर्डे सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक वर्डे ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता की।

इससे पूर्व दादा गुरु ने नगर पालिका अध्यक्ष बसंती बाई यादव के निवास पर श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। इस दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज। धार में मंगलवार सुबह उस समय तनाव और गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने ‘वराह मार्च’ से जुड़े सनातन प्रहरी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को अभिरक्षा में लेना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सनातन प्रहरी के नेता आशीष बसु और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बसु ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा, “पहले आप बताओ कि मुझे कहां ले जा रहे हो, कहीं रास्ते में आप मेरा एनकाउंटर कर दोगे तो।” जिले भर में सोमवार रात से ही शुरू हुई इस प्रशासनिक धरपकड़ के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है। ​कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई धार जिले में मंगलवार, 15 सितंबर को प्रस्तावित ‘वराह मार्च बाइक रैली’ के मद्देनजर की गई। प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद संभावित जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सनातन प्रहरी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद व थानों में रखना शुरू किया। ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के अनुसार, वराह मार्च के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब तक अलग-अलग स्थानों से प्रमुख लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। ​हिरासत में लिए गए प्रमुख नाम: ​आशीष बसु ​विकास जाट ​लोकेश यादव नालछा ​सत्यनारायण रघुवंशी उर्फ टूटू ठाकुर ​संदीप यादव ​बाला उर्फ विक्रम (उम्र 46 वर्ष, निवासी वीर सावरकर मार्ग, धार) ​बाला उर्फ स्वप्निल सितौले (उम्र 35 वर्ष, निवासी आनंद डिसोर मार्ग, धार) ​दीपक उर्फ रोहित साँठे (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जम्मूरखेड़ी, थाना कोतवाली, धार) ​सत्यम पटेल (निवासी डहिवर रोड, धामनोद) ​सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए धार शहर में 800 से 1000 पुलिसकर्मियों का भारी बल तैनात किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ऐहतियात के तौर पर विजय मंदिर (लॉट मस्जिद) को मंगलवार के लिए बंद कर दिया है और परिसर के बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पूरे शहर, विशेषकर प्रस्तावित मार्च मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरों, हाई-राइज इमारतों और ड्रोनों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ​प्रशासन की इस सख्ती और व्यापक धरपकड़ का सीधा असर शहर की सामान्य गतिविधियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर पड़ा है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर कड़ी नाकेबंदी के चलते आने वाले घंटों में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।
    3
    धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात

धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात
धार शहर में करीब 1000 पुलिस जवान और ड्रोन तैनात
धार में बिना अनुमति वराह मार्च निकालने की कोशिश: आशीष बसु सहित 7 हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
धार न्यूज। धार में मंगलवार सुबह उस समय तनाव और गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब पुलिस ने ‘वराह मार्च’ से जुड़े सनातन प्रहरी संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को अभिरक्षा में लेना शुरू किया। कार्रवाई के दौरान सनातन प्रहरी के नेता आशीष बसु और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। बसु ने पुलिस से सवाल करते हुए कहा, “पहले आप बताओ कि मुझे कहां ले जा रहे हो, कहीं रास्ते में आप मेरा एनकाउंटर कर दोगे तो।” जिले भर में सोमवार रात से ही शुरू हुई इस प्रशासनिक धरपकड़ के बाद संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
​कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई धार जिले में मंगलवार, 15 सितंबर को प्रस्तावित ‘वराह मार्च बाइक रैली’ के मद्देनजर की गई। प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति निरस्त किए जाने के बावजूद संभावित जमावड़े को देखते हुए पुलिस ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सनातन प्रहरी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद व थानों में रखना शुरू किया।
​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के अनुसार, वराह मार्च के कारण कानून व्यवस्था बिगड़ने की पूरी आशंका थी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब तक अलग-अलग स्थानों से प्रमुख लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
​हिरासत में लिए गए प्रमुख नाम:
​आशीष बसु
​विकास जाट
​लोकेश यादव नालछा
​सत्यनारायण रघुवंशी उर्फ टूटू ठाकुर
​संदीप यादव
​बाला उर्फ विक्रम (उम्र 46 वर्ष, निवासी वीर सावरकर मार्ग, धार)
​बाला उर्फ स्वप्निल सितौले (उम्र 35 वर्ष, निवासी आनंद डिसोर मार्ग, धार)
​दीपक उर्फ रोहित साँठे (उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम जम्मूरखेड़ी, थाना कोतवाली, धार)
​सत्यम पटेल (निवासी डहिवर रोड, धामनोद)
​सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए धार शहर में 800 से 1000 पुलिसकर्मियों का भारी बल तैनात किया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ऐहतियात के तौर पर विजय मंदिर (लॉट मस्जिद) को मंगलवार के लिए बंद कर दिया है और परिसर के बाहर सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। पूरे शहर, विशेषकर प्रस्तावित मार्च मार्ग और संवेदनशील क्षेत्रों पर सीसीटीवी कैमरों, हाई-राइज इमारतों और ड्रोनों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
​प्रशासन की इस सख्ती और व्यापक धरपकड़ का सीधा असर शहर की सामान्य गतिविधियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर पड़ा है। संवेदनशील धार्मिक स्थलों और मुख्य चौराहों पर कड़ी नाकेबंदी के चलते आने वाले घंटों में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगा।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    29 min ago
  • किसान संघ ने पूरे जिलेके दिया ज्ञापन 20 से बिंदु पर दिया
    1
    किसान संघ ने पूरे जिलेके दिया ज्ञापन 20 से बिंदु पर दिया
    user_Hemant Nagziriya
    Hemant Nagziriya
    News Anchor बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • सनावद कृषि उपज मंडी समिति के सभी व्यापारी अपने मांगों को लेकर 17 तारीख से जिला हड़ताल पर जा रहे हैं सनावद से ग्राउंड रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान। सनावद कृषि उपज मंडी के समस्त व्यापारियों ने 17 तारीख से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी सेक्रेटरी को लिखित में आवेदन दिया कि हम सभी व्यापारी 17 तारीख को हड़ताल पर जा रहे हैं वहीं सुदर्शन ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी ने कहा कि जगह टैक्स और अन्य सुविधाओं को लेकर हम 1 तारीख से अनिश्चित हड़ताल पर जा रहे हैं हड़ताल पर अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें भगवान सिंह चौहान 98263 93014
    2
    सनावद कृषि उपज मंडी समिति के सभी व्यापारी अपने मांगों को लेकर 17 तारीख से जिला हड़ताल पर जा रहे हैं
सनावद से ग्राउंड रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान।                                          सनावद कृषि उपज मंडी के समस्त व्यापारियों ने 17 तारीख से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडी सेक्रेटरी को लिखित में आवेदन दिया कि हम सभी व्यापारी 17 तारीख को हड़ताल पर जा रहे हैं वहीं सुदर्शन ट्रेडिंग कंपनी के व्यापारी ने कहा कि जगह टैक्स और अन्य सुविधाओं को लेकर हम 1 तारीख से अनिश्चित हड़ताल पर जा रहे हैं हड़ताल पर                                      अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें                                     भगवान सिंह चौहान 98263 93014
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बच्चों ने उत्साह से बनाई मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं मिट्टी के गणेश जी कार्यशाला में बच्चों ने उत्साह से लिया भाग पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बच्चों ने बनाई मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं गंधवानी। पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से इंडाइट पब्लिक स्कूल, गंधवानी में मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक मिट्टी से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं तैयार कीं। कार्यशाला में प्रशिक्षक मोहित सेन ने बच्चों को मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाने की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं अपने हाथों से कई आकर्षक प्रतिमाएं बनाईं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पीयू गुप्ता एवं हरिओम मालवीया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। मिट्टी की प्रतिमाएं विसर्जन के बाद आसानी से प्राकृतिक रूप से घुल जाती हैं और इससे जल एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। कार्यशाला के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर विपिन डाबी, प्राचार्य प्रकाश मालवीया, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना भी रहा।
    4
    बच्चों ने उत्साह से बनाई मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं
मिट्टी के गणेश जी कार्यशाला में बच्चों ने उत्साह से लिया भाग
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, बच्चों ने बनाई मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमाएं
गंधवानी। पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से इंडाइट पब्लिक स्कूल, गंधवानी में मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक मिट्टी से भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं तैयार कीं।
कार्यशाला में प्रशिक्षक मोहित सेन ने बच्चों को मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाने की विभिन्न विधियों का प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं अपने हाथों से कई आकर्षक प्रतिमाएं बनाईं।
इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता पीयू गुप्ता एवं हरिओम मालवीया ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं का उपयोग किया जाना चाहिए। मिट्टी की प्रतिमाएं विसर्जन के बाद आसानी से प्राकृतिक रूप से घुल जाती हैं और इससे जल एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है।
कार्यशाला के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर विपिन डाबी, प्राचार्य प्रकाश मालवीया, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना भी रहा।
    user_यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
    यशवंत खराड़ी रिपोर्टर
    Newspaper distribution धार, धार, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ताजा न्युज 🌱🌅🌽बारिश होने के 1-2 मंगलवार अब बडवानीं जिले मै ग्राम रलावती हलकी-हलकी धुप निकल आई.. ताजा न्युज 🌿🌅 बारिश के 1-2 मंगलवार अब बडवानीं जिले मै ग्राम रलावती हलकी-हलकी धुप निकल आई किसानों कि हल्के हल्के मुस्कुराहट 😇
    1
    ताजा न्युज 🌱🌅🌽बारिश होने के 1-2 मंगलवार अब बडवानीं जिले मै ग्राम रलावती हलकी-हलकी धुप निकल आई..
ताजा न्युज 🌿🌅 बारिश के 1-2 मंगलवार अब बडवानीं जिले मै ग्राम रलावती हलकी-हलकी धुप निकल आई किसानों कि हल्के हल्के मुस्कुराहट 😇
    user_MP विक्रम जाधव  MP
    MP विक्रम जाधव MP
    Farmer सेंधवा, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद राजपुर। हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस निकाला गया। आयोजन के 17वें वर्ष में नगर के विभिन्न मंडलों ने गणेश प्रतिमाओं, आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता की। नरसिंह अवतार की झांकी, रांगोली और राजस्थान के लोक नृत्य विशेष आकर्षण रहे। शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। पूरे मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा का लाइव प्रसारण भी किया गया। बस स्टैंड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने जुलूस का सीधा प्रसारण देखा, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे लोगों ने भी शोभायात्रा का आनंद लिया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
    1
    गणेश शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पुलिस रही मुस्तैद
राजपुर। हिंदू युवा मंच के तत्वावधान में सोमवार को नगर में भव्य गणेश शोभायात्रा एवं भाव जुलूस निकाला गया। आयोजन के 17वें वर्ष में नगर के विभिन्न मंडलों ने गणेश प्रतिमाओं, आकर्षक झांकियों, ढोल-नगाड़ों, डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सहभागिता की। नरसिंह अवतार की झांकी, रांगोली और राजस्थान के लोक नृत्य विशेष आकर्षण रहे।
शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। पूरे मार्ग पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
शोभायात्रा का लाइव प्रसारण भी किया गया। बस स्टैंड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों ने जुलूस का सीधा प्रसारण देखा, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से घर बैठे लोगों ने भी शोभायात्रा का आनंद लिया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और पूरा नगर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.