Shuru
Apke Nagar Ki App…
DHURANDHAR 2 धुरंधर द रिवेंज मैं क्या होगा खास, क्या होंगे उसमें रणबीर कपूर या कोई अन्य एक्टर या होंगे आर्यन ठाकुर का कैमियो या अफ़वा है या है सच, हम आपको सुत्रो से बता दें कि धुरंधर 2 मैं आर्यन ठाकुर और रुबीर कपूर डोनो मैं से फिल्म कोई नहीं है।
West Champaran Express
DHURANDHAR 2 धुरंधर द रिवेंज मैं क्या होगा खास, क्या होंगे उसमें रणबीर कपूर या कोई अन्य एक्टर या होंगे आर्यन ठाकुर का कैमियो या अफ़वा है या है सच, हम आपको सुत्रो से बता दें कि धुरंधर 2 मैं आर्यन ठाकुर और रुबीर कपूर डोनो मैं से फिल्म कोई नहीं है।
More news from बिहार and nearby areas
- ये क्या बोल रहे है पप्पु यादव जी अगर सही बोल रहे हैं तो कुछ तो होगा बिहार में अगर सही नहीं बोल रहे हैं तो सरकार को संज्ञान लेना चाहिए1
- मेरा जो आकलन था, वो 3 महीने बाद सच साबित हुआ !!देखिये वीडियो1
- Post by Niraj Raj1
- पत्नी के प्रेम प्रसंग से आहत पति ने फंदे से लटक कर दी जान, इलाके में सनसनी पश्चिम चम्पारण जिले के सिरिसिया थाना क्षेत्र के तुर्हापटी वार्ड नंबर 4 से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां रामतपस्या शर्मा नामक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिजनों के अनुसार, रामतपस्या शर्मा की पत्नी कविता शर्मा का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी रामतपस्या शर्मा को 8 मार्च को हुई, जिसके बाद घर में दोनों के बीच कहासुनी और विवाद होने लगा। विवाद के बाद पत्नी कविता शर्मा ने फोन कर अपनी मां को बुलाया और अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद रामतपस्या शर्मा काफी उदास रहने लगा। इसी बीच 10 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक अपने पीछे एक बेटी और एक बेटे को छोड़ गया है। मृतक की पहचान रामतपस्या शर्मा, पिता स्वर्गीय अनंत शर्मा, निवासी तुर्हापटी वार्ड नंबर 4, सिरिसिया थाना क्षेत्र, पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई है।1
- आज पुलिस सभागार, बेतिया में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. शौर्य सुमन (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चम्पारण ने की। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर और नरकटियागंज, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में तेजी लाने और मामलों की त्वरित जांच करने पर जोर दिया। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती दल के भ्रमण बढ़ाने, रात्रि गश्ती में चौकसी कड़ी करने और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष सतत् वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि रात्री गश्ती दल अधिक क्षेत्रों में भ्रमण करें और चौकसी बढ़ाएं ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित हो। जिले में वाहन चोरी के मामलों को शीघ्रता से हल करने, शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने और अपराधियों जिनके वारंट जारी हैं, उनकी धरपकड़ सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। इसके साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदन, तथा जनशिकायतों से संबंधित आवेदन की त्वरित जांच करने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने यह स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्रों के आमजनों के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा, अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक और साइबर सुरक्षा उपायों का सही इस्तेमाल करने का भी निर्देश दिया गया। इस गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ पुलिस की छवि को मजबूत करना और जनता में विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे कड़ी निगरानी रखें, गुप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करें और किसी भी प्रकार के अपराध की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं। अंततः डॉ. शौर्य सुमन ने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलेंगे और जनता को सुरक्षित महसूस कराने के लिए पुलिस चौकसी एवं गश्ती को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस पहल से बेतिया जिले में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की स्थिति को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- ईद पर गद्दी समाज उत्थान समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटी ईदी किट बैरिया प्रखंड के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी व तुमकडिया गांवों में गरीब परिवारों को मिला सहयोग बैरिया ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर गद्दी समाज उत्थान समिति द्वारा सामाजिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बैरिया प्रखंड क्षेत्र के सिसवा, सरैया, पुजहा, गदीयानी और तुमकडिया सहित कई गांवों में गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच ईदी किट का वितरण किया गया। समिति की इस पहल से दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।समिति के सदस्यों ने बताया कि समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि गद्दी समाज के गरीब परिवार भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। वितरित की गई ईदी किट में पहनावे और खाद्य सामग्री का विशेष ध्यान रखा गया है। किट में साड़ी, सूट, कुर्ता का कपड़ा, लुंगी और गमछा के साथ-साथ सेवई, चीनी, खजूर, गड़ी-छोहड़ा तथा दूध के लिए नकद राशि भी दी गई, जिससे जरूरतमंद परिवार भी खुशी के साथ त्योहार मना सकें। समिति के सदस्यों ने कहा कि ईद का पर्व भाईचारे और एक-दूसरे की मदद करने का संदेश देता है। आगे भी समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। मौके पर आसिफ गद्दी, इंसाफ गद्दी, मो. अज़हरुद्दीन गद्दी, आलियास गद्दी, जाकिर गद्दी, खुरशेद गद्दी, रहमत गद्दी, नेजामुल्लाह गद्दी, रफी गद्दी, अफजल गद्दी, एमाम गद्दी और अमीन गद्दी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: ईद के मौके पर बैरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच ईदी किट वितरित करते गद्दी समाज उत्थान समिति के सदस्य।1
- कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाने के एक दरोगा का कथित ऑडियो सामने आया है जिसमे वह नगदी का डिमांड कर रहें है।आरोप है कि दरोगा ने चार्जशीट लगाने के नाम पर पीड़ित को डराकर 20 हजार रुपये से अधिक की वसूली कर लिया है और आडियो क्लिप सुनने के बाद आरोपों की पुष्टि से इंकार नहीं किया जा सकता है। मामला ऐसे समय सामने आया है जब जिले के पुलिस कप्तान Keshav Kumar भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त अभियान चला रहे हैं। फिर भी ऐसे रिश्वतखोर पुलिसकर्मियों को कार्रवाई का जरा भी भय नहीं दिख रहा है। यह साहब तो रिश्वत मांगते हुए मोबाइल में कैद हो गए है पर ऐसे बहुतेरे साहब लोग है जो पीड़ितों का खून चूस कर उनसे जबरिया पैसा वसूल रहें है जिनमे कुछ लोगों का साक्ष्य जल्द मिलने की संभावना है। यह संयोग है कि जनपद का कमान एक ईमानदार और सख्त अधिकारी केशव कुमार के हाथो में है जिन्होंने बिना फर्जी काउंटर किये ही पशु तस्करी पर पूर्ण बिराम लगा दिया है और भरस्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहें है। दरोगा जी का सच सार्वजनिक होने के बाद उनका केशव के कोप से बचना नामुमकिन नजर आ रहा है। यह साहब तो बेनक़ाब हो गए अब बारी है उन बहुतेरे साहब लोगों की जो कार्रवाई के नाम पर जनता को डरा धमका कर उनका खून चूसने के अभियान में जुटे हुए है।* *(नोट: वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है, जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट होगी।)*1
- अब लग रहा है कि चनपटिया का विकास होगा , चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि इन लोगों ने रोंग नंबर डायल कर दिया है1