Shuru
Apke Nagar Ki App…
2.3 साल से ये ऐसे ही पड़ी है ना रास्ता है किधर से निकले
Kartik
2.3 साल से ये ऐसे ही पड़ी है ना रास्ता है किधर से निकले
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बझेरा बाईपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल बेवर/मैनपुरी। थाना क्षेत्र के बझेरा बाईपास पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर पहुंचाया3
- तरावादेव टोल प्लाजा पर भीषण हादसा ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर से टकराई, 67 वर्षीय महिला घायल बेवर। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तरावादेव टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैनपुरी निवासी लोगों की कार में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और उससे जा टकराई। हादसे में कार सवार 67 वर्षीय महिला घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और आसपास के लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल महिला को एंबुलेंस से बेवर सीएचसी भेजा गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना के कारणों और चालक की तलाश को लेकर पुलिस जांच कर रही है।1
- इटावा कार का शीशा तोडकर चोरी करने वाला गिरफ्तार,14लाख के जेवरात नगदी बरामद।1
- किराना दुकान के बाहर से रिफाइंड की टीन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, दुकानदार ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की जसवंतनगर, संवाददाता। नगर की किराना गली स्थित विधिचंद जैन किराना स्टोर के बाहर रखी रिफाइंड तेल की टीनों में से बाइक सवार दो युवक एक टीन चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने के बाद दुकानदार ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार श्वेतांग जैन ने बताया कि बुधवार सुबह दुकान पर माल आया था। माल को दुकान के बाहर रख दिया गया था। इसी दौरान वह दुकान की चाबी लेने के लिए घर चले गए। कुछ देर बाद बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। आसपास किसी को न देखकर एक युवक ने रिफाइंड तेल की टीन उठाकर मोटरसाइकिल पर रख ली और दोनों वहां से फरार हो गए। दुकान लौटने पर टीन गायब मिलने पर दुकानदार ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें बाइक सवार दोनों युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। दुकानदार ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फोटो: किराना दुकान के बाहर रिफाइंड की टीन ले जाता बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद।1
- फिरोजाबाद में वार्ड 58-60 को बड़ी सौगात 🚧 1 करोड़ से अधिक की लागत से 16 फुटा सड़क का निर्माण शुरू फिरोजाबाद में वार्ड 58-60 को बड़ी सौगात 🚧 1 करोड़ से अधिक की लागत से 16 फुटा सड़क का निर्माण शुरू हबीबगंज क्षेत्र में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा।1
- फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के झलकारी नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला खाना बनाते समय अचानक आग की चपेट में आ गई। आग लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।1
- पार्श्वनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव पर निकली भव्य पालकी यात्रा, पीले वस्त्रों में श्रद्धालुओं ने कंधों पर उठाई पालकी, नगर में गूंजे भगवान पार्श्वनाथ के जयकारे जसवंतनगर,संवाददाता। भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याणक महोत्सव पर जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। जैन मंदिर से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। पुरुष श्रद्धालु पीले वस्त्र धारण कर पालकी को कंधों पर लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लुधपुरा मंदिर पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के उपरांत मूल वेदी पर विराजमान भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांतिधारा की गई। प्रथम शांतिधारा अनिल नलिन जैन चदौरिया परिवार और द्वितीय शांतिधारा संजय जैन उत्कर्ष एवं प्रखर जैन परिवार ने की। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किया। चातुर्मास कर रहे मुनि श्री 108 भाव सागर महाराज के प्रवचन से पूर्व प्रांशु जैन पारस और मोहित जैन ने मुनिश्री का पाद प्रक्षालन किया। प्रवचन में मुनि भाव सागर महाराज ने कहा कि बैर से बैर कभी समाप्त नहीं होता। भगवान पार्श्वनाथ ने कमठ के उपसर्गों को सहन करते हुए धैर्य और कर्मठता का परिचय दिया तथा वीतराग अवस्था को प्राप्त किया। उन्होंने दस भवों के बैर को सहन कर अपनी इंद्रियों पर विजय प्राप्त की। मुनिश्री ने कहा कि भगवान पार्श्वनाथ के जीवन से क्षमा, धैर्य, संयम और आत्मविजय की प्रेरणा मिलती है। यदि कोई हमारे साथ बैर रखता है तो हमें भी उसके प्रति वैर का भाव नहीं रखना चाहिए। क्षमा और संयम के मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। फोटो: भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण महोत्सव पर निकाली गई पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।1
- मैनपुरी बेवर में सरकारी अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था की खुली पोल! लाखों रुपये से बने टॉयलेट बदहाल, गंदगी देखकर लगता है लंबे समय से नहीं हुई सफाई मैनपुरी बेवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत देशभर में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन बेवर सरकारी अस्पताल के टॉयलेट की सामने आई तस्वीरें सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। वीडियो में टॉयलेट की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यहां लंबे समय से ठीक से सफाई नहीं हुई है। जगह-जगह गंदगी दिखाई दे रही है, जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई इस सुविधा के रखरखाव और सफाई पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार पहुंचते हैं, ऐसे में साफ-सुथरे टॉयलेट की सुविधा बेहद जरूरी है। अब देखना होगा कि अस्पताल प्रशासन इस बदहाल सफाई व्यवस्था पर कब ध्यान देता है और मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर सुविधा कब उपलब्ध कराई जाती है।4
- कान्हा क्षेत्र में केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासी और बुंदेलखंड के प्रभावित लोगों का विरोध लगातार सामने आ रहा है। परियोजना से जुड़े संभावित विस्थापन, जंगल-जमीन और आजीविका के मुद्दों को लेकर आदिवासी भाई-बहन सत्याग्रह कर अपनी मांगें सरकार तक पहुंचा रहे हैं।1