बिजली चोरी की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव पायती कलां में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने टीम को गांव से खदेड़ दिया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सोमबार की शाम को बिजली विभाग की टीम गांव में बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे कई ग्रामीण एकत्र हो गए और टीम के साथ नोकझोंक करने लगे। विरोध बढ़ता देख बिजली विभाग की टीम को बिना चेकिंग पूरी किए ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग बिना सूचना के कार्रवाई कर रहा था, जबकि विभाग का कहना है कि नियमित चेकिंग अभियान के तहत टीम गांव में पहुंची थी।
बिजली चोरी की जांच करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल अमरोहा के थाना डिडौली क्षेत्र के गांव पायती कलां में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। कहासुनी के बाद ग्रामीणों ने टीम को गांव से खदेड़ दिया। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सोमबार की शाम को बिजली विभाग की टीम गांव में बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। चेकिंग के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे कई ग्रामीण एकत्र हो गए और टीम के साथ नोकझोंक करने लगे। विरोध बढ़ता देख बिजली विभाग की टीम को बिना चेकिंग पूरी किए ही वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग बिना सूचना के कार्रवाई कर रहा था, जबकि विभाग का कहना है कि नियमित चेकिंग अभियान के तहत टीम गांव में पहुंची थी।
- 10 लाख में तय हुआ था रिश्ता अब 15 लाख और कार की मांग दूल्हे पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज *10 लाख में तय हुआ था रिश्ता, अब 15 लाख और कार की मांग, दूल्हे पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा* *जोया/ अमरोहा। संवाददाता* जनपद न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज में 5 लाख रुपये और अतिरिक्त सामान की मांग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। प्रदीप कुमार एडवोकेट चै. नं. 171 जनपद न्यायालय परिसर, जनपद अमरोहा, हाल निवासी ग्राम पटई खालसा, थाना डिडौली, जनपद अमरोहा ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी मुस्कान पुत्री अमरवीर सिंह निवासी पतेई खालसा की शादी रोहित पुत्र महेश निवासी देहरा कुटी, थाना बहादुरगढ़, तहसील गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ के साथ 10 लाख रुपये उपहार स्वरूप में तय की थी, जिसमें एक ऑटो कार व अन्य घरेलू सामान देना तय हुआ था। तय होने के बाद दिनांक 26जुलाई को मुल्जिमान - 1. रोहित पुत्र महेश, 2. पंकज पुत्र महेश, 3. महेश पुत्र गजराज, 4. सीता पत्नी पंकज, 5. पंकज की माता नामालूम पत्नी महेश व 3 अन्य व्यक्ति समस्त निवासी ग्राम देहरा, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ प्रार्थी की भतीजी की गोद भराई करने गेस्ट हाउस नीली बेड़ी, जनपद अमरोहा में आए। गोद भराई की रस्म व तिलक टीका की रस्म की गई। 16 अगस्त की दोपहर 12-30 बजे के करीब शादी की मध्यस्थता करा रही गीता निवासी देहरा के माध्यम से दूल्हा पक्ष - रोहित, पंकज, महेश, सीता व रोहित की माता जी ने दहेज में 6 लाख रुपये नगद, 2,50,000 रुपये का फर्नीचर, एसी, एलईडी, फ्रिज, कूलर, सेफ आदि सामान व एक सोने की अंगूठी, एक सोने की लर और पूरे परिवार के लिए 1,50,000 रुपये के कपड़े समेत कुल 15 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। प्रार्थी ने कहा कि हमारा रिश्ता 10 लाख में तय हुआ था, तो दूल्हा पक्ष शादी करने से मना करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। प्रार्थी का आरोप है कि रोहित ने उनकी भतीजी के मोबाइल पर अश्लील बातें भी कीं। इस मामले में थाना डिडौली पुलिस ने रोहित पुत्र महेश, पंकज पुत्र महेश, महेश पुत्र गजराज, सीता पत्नी पंकज, पंकज की माता व तीन अन्य अज्ञात निवासीगण ग्राम देहरा, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।2
- हापुड़ में 1300 किलो मिलावटी पनीर बरामद, जमीन में दबवाया गया हापुड़। मिलावटखोरी के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1300 किलो संदिग्ध/मिलावटी पनीर पकड़ा है। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यही पनीर मार्केट में पनीर टिक्का समेत अन्य खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल होने की आशंका थी। जांच के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरामद पनीर को मौके पर ही जमीन में दबवाकर नष्ट कराया। इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध पनीर पकड़े जाने के बाद बाजार में बिकने वाले पनीर की गुणवत्ता और लोगों की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल बड़ा है—आखिर लोगों की थाली तक पहुंचने से पहले मिलावटखोरों पर लगाम कब लगेगी?1
- हत्या के आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग, पानी की टंकी पर चढ़ा मृतक का पिता अमरोहा में एक बार फिर पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी मांग मनवाने का मामला सामने आया है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में हत्या के मामले में आरोपियों के घर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक युवक का पिता पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सदर और सीओ नौगावां सादात मौके पर पहुंचे और युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। मामला अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया का है। बताया जा रहा है कि बीती 9 अगस्त को गांव निवासी सुधांशु प्रजापति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्याज के पैसों को लेकर हुए विवाद में गांव के ही अरविंद पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस आरोपी अरविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है|अब मृतक के पिता ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया। वह गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।एसडीएम सदर और नौगावां सादात के सीओ ने मौके पर पहुंचकर मृतक के पिता को समझाने का प्रयास किया। अधिकारी उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हुए हैं। खास बात यह है कि दो दिन पहले धनोरा क्षेत्र के कैसरा गांव में भी एक विधवा महिला अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। अब एक बार फिर पानी की टंकी पर चढ़कर मांग रखने का मामला सामने आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।फिलहाल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मृतक के पिता को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।4
- एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मुरादाबाद के नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर उमरी चौराहे के पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना कांठ थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान मुरादाबाद जनपद के ग्राम राणा नंगला निवासी रंजीत पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पीछा किया तो चालक अमरोहा जनपद के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के ग्राम लकड़हैट में ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही कांठ थानाध्यक्ष सुदेश पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारण मार्ग पर जाम लग गया था, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर यातायात सामान्य कराया।1
- युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रवि गौतम को समर्थन करने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत मेरठ कमिश्नर पार्क1
- सरकारी अस्पताल में मरीज के तीमारदार से मारपीट तीन सगे पिता पुत्रों पर मुकदमा दर्ज *सरकारी अस्पताल में मरीज के तीमारदार से मारपीट, तीन सगे पिता-पुत्रों पर मुकदमा* जोया संवाददाता।थाना डिडौली क्षेत्र के गांव सैहसपुर अलीनगर निवासी गुफरान पुत्र स्व. अरकान ने गांव के ही तीन लोगों पर सरकारी अस्पताल में गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे के अनुसार गुफरान का भाई इमरान सरकारी अस्पताल में भर्ती था। गुफरान अपने भाई का हाल जानने अस्पताल गया था। तभी वहां पहले से मौजूद गांव सैहसपुर अलीनगर निवासी अकरम पुत्र नामालूम, फरीद पुत्र अकरम और फरदीन पुत्र अकरम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट की, जिससे गुफरान के सिर में काफी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद घायल गुफरान थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों निवासी ग्राम सैहसपुर अलीनगर, थाना डिडौली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।2
- जन्माष्टमी और रामडोल शोभायात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट.. अमरोहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं रामडोल शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें आयोजकों और समिति सदस्यों से व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव लिए गए। डीएम डा. नितिन गौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मार्ग में कहीं गड्ढे अथवा जलभराव नहीं होना चाहिए। मंदिरों और शोभायात्रा मार्ग पर विशेष साफ-सफाई, पर्याप्त पथ प्रकाश और निर्बाध आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग को जर्जर और लटकते तारों को दुरुस्त करने के साथ विद्युत पोलों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर कोई सूचना प्रसारित नहीं करने की अपील की। एसपी लखन सिंह यादव ने आयोजकों से निर्धारित एवं परंपरागत मार्गों से ही शोभायात्रा निकालने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने पर्याप्त वालंटियर्स लगाने, डीजे का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार करने और आपत्तिजनक सामग्री से बचने के निर्देश दिए। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी से निगरानी रखने तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। बैठक के बाद डीएम और एसपी ने रामडोल शोभायात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया और साफ-सफाई, सड़क, विद्युत, प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को समय से सभी कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया, समस्त थाना प्रभारी, आयोजक, शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।3
- गजरौला हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; मां-बेटा गंभीर गजरौला। गजरौला हाईवे पर केएफसी रेस्टोरेंट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फैसल की मौत हो गई, जबकि उसकी मां नरगिस और छोटा भाई रिहान गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के पिता इंतजार अली ने बताया कि उनकी पत्नी नरगिस, बेटा फैसल और छोटा बेटा रिहान बाइक से दवाई लेने के लिए मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान केएफसी रेस्टोरेंट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजरौला पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में नरगिस और रिहान को अमरोहा रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने फैसल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- मुरादाबाद के रामपुर हाईवे पर दो लड़कों ने एक ठेला चलाने वाले मजदूर को अपनी बाइक से रूंध डाला जी आपको बता दे प्लास्टिक कपड़ा खरीदने वाला एक गरीब मजदूर ठेले पर अपना कबाड़ का सामान रखकर के लेकर जा रहा था तो वही पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार होकर तेज स्पीड में आए और तीन से टक्कर मारी ठेले वाला अपने आपा खेल सहित नीचे खाई में जा गिरा रहा हीरो ने मदद करके उसे बाहर निकाल2