Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहरोड़ के खोरी गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों में आक्रोश। कस्बे के खोरी गांव में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। हल्की बारिश के बाद ही गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने और निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर साल यही हालात बनते हैं। पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान खराब हो रहा है और बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने जल्द निकासी की मांग की है।
NARESH Kumar Khanna
बहरोड़ के खोरी गांव में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीणों में आक्रोश। कस्बे के खोरी गांव में जलभराव की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। हल्की बारिश के बाद ही गांव की मुख्य सड़कों और गलियों में 2 से 3 फीट तक पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने और निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से हर साल यही हालात बनते हैं। पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान खराब हो रहा है और बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। जलभराव से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने जल्द निकासी की मांग की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन. हवन कर भण्डारे का हुआ आयोजन नीमराना के समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने यज्ञ -हवन में भाग लिया।कथा समापन पर मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम महंत अनिल पुरोहित एवं विशिष्ट अतिथि खरक कलां भिवानी बजरंग शर्मा,विक्की शास्त्री, परमार थर्मापैक प्रा.लि. डायरेक्टर सुरेश परमार ,इंडस फार्मा डायरेक्टर राधेश्याम अरोड़ा,एस्ट्रेल पाइप्स लि. एचआर हैड महेन्द्र चौधरी,ओजोन वर्सेस प्रा.लि.एचआर हैड संदीप चौधरी,प्लांट हैड जिग्नेश,प्रोडक्शन हैड अमित शर्मा,लेविस सर्फेस प्रा.लि.प्रोडक्शन हैड योगेश गुप्ता,लारेन हैल्थकेयर प्रा.लि. प्रतिनिधि राज सौरभ,कूल किंग प्रा.लि. प्लांट हैड अरूण शर्मा,सन होम एपलाएंस प्लांट हैड सौरव गुप्ता,जेफोरएस ग्लास एचआर हैड ज्ञानेन्द्र झा,एफपीआई ऑटोपार्टस एचआर हैड पवन जांगिड़,सुबेदार रामकिशन कोलीला रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। अंत में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भण्डारे में प्रसादी पाई। इस अवसर पर संतोष देवी,राधा देवी,विद्या देवी,सुदेश देवी,बेबी देवी,पूजा बाई,लिच्छो कंवर,सुदेश बाई,निशा गोठड़ा,अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।4
- रक्षाबंधन पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की विशेष कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए नमूने खैरथल-तिजारा, 27 अगस्त। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ततारपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण एवं जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की गई। टीम ने मैसर्स बालाजी स्वीट्स एंड फास्ट फूड से दूध एवं चीनी से निर्मित कलाकंद, मैसर्स चौधरी मिष्ठान भंडार, ततारपुर चौराहा से मावा बर्फी तथा मैसर्स अंबिका मिष्ठान भंडार, छतरपुर गांव से डोडा बर्फी के नमूने लिए। लिए गए खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेज दिया गया है। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीषा शर्मा, महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।1
- पुलिस ने बचा लिया... वरना देखिए 3 पंजाबी हिमाचल के क्या कर रहे थे1
- Post by Dainik news Haryana live1
- डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी अनुपमा अंजली की अध्यक्षता में दौंगली में रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित डीसी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, युवाओं को नशे से दूर रहने और पौधारोपण का दिया संदेश एक ही छत के नीचे विभागों ने किया समस्याओं का त्वरित निस्तारण नांगल चौधरी, 26 अगस्त। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को खंड नांगल चौधरी के गांव दौंगली स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश अनुसार उपायुक्त अनुपमा अंजली ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद किया। इस मौके पर ग्रामीणों की व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया गया। कार्यक्रम से पहले उपायुक्त ने पौधारोपण किया व बच्चों को पौधे वितरित किए। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपना मन खेल व पढ़ाई में लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों को गांव के विकास के लिए एकजुट होने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया। डीसी ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निवारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर सेवा विभाग द्वारा तीन पात्र लाभार्थियों को उपायुक्त के हाथों मौके पर ही स्वीकृति पत्र दिलवाए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने मंच के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने स्टाल लगाए तथा सरकार की योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया। इस मौके पर विशेषकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का हेल्प डेस्क लगाकर मौके पर समाधान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नांगल चौधरी एसडीएम उदय सिंह, सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, नगराधीश डॉ मंगल सेन, डीएसपी भारत भूषण, डीडीपीओ अंकित चौहान, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक सावित्री बाई, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा, नांगल चौधरी तहसीलदार निशा, बीडीपीओ ईशान शर्मा, गांव के सरपंच रामफल व गणमान्य लोग मौजूद थे।1
- खैरथल-तिजारा जिले में चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे --ललित यादव खैरथल! जिले में चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी अध्यक्ष ललित यादव की अध्यक्षता में इस्माइलपुर रोड स्थित एक निजी होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विधानसभा वार कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय एवं बूथ स्तर तक प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा की गई। कमेटी के अध्यक्ष ललित यादव ने कहा की इसमें कोई दौराय नहीं की हम जिले के सभी निकायों में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे!आमजन में भाजपा के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई दे रहा है!जिले के सांसद द्वारा क्षेत्र में केवल घोषणा कर कोई काम नहीं किया है! यादव ने कहा की खैरथल में भाजपा सिंबल लेने से उनके ही लोग कतरा रहे है! उन्होंने कहा की हमारी पार्टी द्वारा लगभग 95 प्रतिशत प्रत्याशियों का चयन कर लिया गया है!शेष प्रत्याशीयो का चयन आज देर रात तक कर लिया जायेगा! विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी समन्वय एवं संचालन के लिए निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई—मुंडावर विधानसभा से चंद्रभान गुर्जर व उस्मान खान को तिजारा विधानसभा से इमरान खान, संदीप यादव,विजेंद्र महलावत,भिवाड़ी में विनोद कुमारी, झब्बूराम सैनी, टपूकड़ा में चंद्रभान गुर्जर, तिजारा में वीर नारायण यादव, विजेंद्र चौहान, मुन्नी गुर्जर गौरव भारद्वाज एवं किशनगढ़बास विधानसभा में रोहिताश चौधरी -खैरथल,किशनगढ़ कोटकासिम,चंद्रभान गुर्जर,तेजराम सैनी शिवचरण गुप्ता, रामचंदर जाटव, बी.पी. सुमन किशनगढ़बास को जिम्मेदारी सोपी गईं है! बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे!1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सौगात, 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से मुफ्त यात्रा1
- व्यापारियों से मारपीट के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस का प्रहार 6 आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचार।1