logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ओबीसी महासभा का विजयपुर से शक्ति प्रदर्शन: गांव-गांव चलेगा सदस्यता अभियान, 13 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन का बिगुल एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय और आबादी के अनुपात में भागीदारी का उठा मुद्दा विजयपुर स्थित संदीप होटल में रविवार को ओबीसी महासभा के तत्वावधान में एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भंवरसिंह धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव नारायण सिंह प्रजापति, प्रदेश संयोजक प्रकाश धाकड़, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, प्रदेश सचिव केदारसिंह धाकड़, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अंकित यादव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी कामदेव कुशवाह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर धाकड़, जिला उपाध्यक्ष केशव धाकड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र धाकड़ एवं किसान संगठन जिला अध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज की सभी जातियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।संगठन विस्तार के साथ युवाओं को जोड़ने और समाज में एकजुटता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में 13 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए मंडल आयोग की अनुशंसाओं का पूर्ण क्रियान्वयन, ओबीसी जनगणना, आबादी के अनुपात में विधानसभा, लोकसभा, न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं निजी क्षेत्र में भागीदारी, 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन, क्रीमीलेयर की शर्त समाप्त करने, सरकारी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य, छात्रवृत्ति की आय सीमा बढ़ाने, तहसील स्तर पर छात्रावास, नि:शुल्क शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सहित विभिन्न मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया गया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। आरक्षण कोई भीख नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकार है, जो राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में सभी समाजों की आबादी के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करता है।" कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं ओबीसी गीत के साथ हुई।अंत में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_बलवीर धाकड़
बलवीर धाकड़
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
2f79f5e2-bffe-4c87-8111-664de09366d2

ओबीसी महासभा का विजयपुर से शक्ति प्रदर्शन: गांव-गांव चलेगा सदस्यता अभियान, 13 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन का बिगुल एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण में संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय और आबादी के अनुपात में भागीदारी का उठा मुद्दा विजयपुर स्थित संदीप होटल में रविवार को ओबीसी महासभा के तत्वावधान में एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में भोपाल से पधारे राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव एवं

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भंवरसिंह धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव नारायण सिंह प्रजापति, प्रदेश संयोजक प्रकाश धाकड़, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, प्रदेश सचिव केदारसिंह धाकड़, प्रदेश आईटी सेल प्रभारी अंकित यादव एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी कामदेव कुशवाह सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर धाकड़, जिला उपाध्यक्ष केशव धाकड़, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलेश धाकड़, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र धाकड़ एवं किसान संगठन जिला अध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ओबीसी समाज की सभी जातियों को उनके संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय

और राजनीतिक भागीदारी के प्रति जागरूक किया जाएगा।संगठन विस्तार के साथ युवाओं को जोड़ने और समाज में एकजुटता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक में 13 सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए मंडल आयोग की अनुशंसाओं का पूर्ण क्रियान्वयन, ओबीसी जनगणना, आबादी के अनुपात में विधानसभा, लोकसभा, न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं निजी क्षेत्र में भागीदारी, 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रभावी क्रियान्वयन, क्रीमीलेयर की शर्त समाप्त करने, सरकारी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, किसानों की उपज का लाभकारी मूल्य, छात्रवृत्ति की आय सीमा बढ़ाने, तहसील स्तर पर छात्रावास, नि:शुल्क शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं सहित विभिन्न मांगों पर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया

गया। राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। आरक्षण कोई भीख नहीं, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकार है, जो राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में सभी समाजों की आबादी के अनुपात में भागीदारी सुनिश्चित करता है।" कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं ओबीसी गीत के साथ हुई।अंत में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित रहे।

  • user_Neelesh Singh Dhakad
    Neelesh Singh Dhakad
    विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश
    jay obc mahaasabha
    5 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • श्योपुर- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने किया ओछापुरा का भ्रमण, इस दौरान उन्होंने अस्पताल, छात्रावास, सामुदायिक भवन एवं मोराई नाका का निरीक्षण किया।
    1
    श्योपुर- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने किया ओछापुरा का भ्रमण, इस दौरान उन्होंने अस्पताल, छात्रावास, सामुदायिक भवन एवं मोराई नाका का निरीक्षण किया।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुरैना में सियासी घमासान ,कुशवाहा समाज पर बोलकर फंस गए नरेंद्र सिंह तोमर?l देखिए खास खबर
    1
    मुरैना में सियासी घमासान ,कुशवाहा समाज पर बोलकर फंस गए नरेंद्र सिंह तोमर?l 

देखिए खास खबर
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ☕🌸 आज बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर विशेष अतिथि स्वागत 🌸☕ आज हमारे बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर जिला अध्यक्ष वैश्य महिला इकाई श्योपुर श्रीमती कृष्णा गुप्ता जी, श्रीमती निशा गोयल जी, रेखा गर्ग जी, रानी मंगल जी, राखी विश्वास जी, छोटे बच्चों एवं भाई चंद्रप्रकाश प्रजापति जी का आगमन हुआ। आप सभी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। आप सभी का स्नेह, अपनापन और विश्वास हमारे लिए अमूल्य है। आपका हमारे टी स्टॉल पर पधारना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं सफल रहें। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा इसी प्रकार बना रहे। पुनः आपके आगमन की हार्दिक प्रतीक्षा रहेगी। बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से आप सभी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं ढेरों शुभकामनाएँ। 🙏❤️ "अतिथि देवो भवः" – आपका स्वागत ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है। ☕🌺 #BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #AtithiDevoBhava #TeaLovers #SheopurCity #GuestWelcome #Hospitality #SheopurNews
    1
    ☕🌸 आज बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर विशेष अतिथि स्वागत 🌸☕

आज हमारे बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश पर जिला अध्यक्ष वैश्य महिला इकाई श्योपुर श्रीमती कृष्णा गुप्ता जी, श्रीमती निशा गोयल जी, रेखा गर्ग जी, रानी मंगल जी, राखी विश्वास जी, छोटे बच्चों एवं भाई चंद्रप्रकाश प्रजापति जी का आगमन हुआ। आप सभी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

आप सभी का स्नेह, अपनापन और विश्वास हमारे लिए अमूल्य है। आपका हमारे टी स्टॉल पर पधारना हमारे लिए गर्व और सम्मान की बात है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी सदैव स्वस्थ, सुखी, समृद्ध एवं सफल रहें। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा इसी प्रकार बना रहे। पुनः आपके आगमन की हार्दिक प्रतीक्षा रहेगी।

बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की ओर से आप सभी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं ढेरों शुभकामनाएँ। 🙏❤️

"अतिथि देवो भवः" – आपका स्वागत ही हमारी सबसे बड़ी खुशी है। ☕🌺

#BalluTeaStall #Sheopur #MadhyaPradesh #AtithiDevoBhava #TeaLovers #SheopurCity #GuestWelcome #Hospitality #SheopurNews
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रैकिग भोपाल। बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे। मध्यप्रदेश की धरती पर अपराधियों को छूट नहीं रहने वाली है।
    1
    ब्रैकिग भोपाल। बहन- बेटियों के साथ दुराचार किया तो अपराधी को फांसी पर टांगने का काम करेंगे।

मध्यप्रदेश की धरती पर अपराधियों को छूट नहीं रहने वाली है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गांवडा मीना में चल रहे आंदोलन के समर्थन में 84 गांवों ने रैली निकाल कर दिया समर्थन हिण्डौन गांव गांवडा मीना में चल रहे आंदोलन के समर्थन में मासलपुर क्षेत्र के 84 गांवों की रैली पहुंची, रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रविवार दोपहर 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक रैली में मोठियापुरा,मीणा दातकापुरा कोटरी, कोटरा , लीलोटी,कारवाड़ फैलीकापुरा, कटकड़ मोड़, रीठौली,गढ़ी बांधवा के आदिवासी महापंचायत में गांवड़ा मीना की पावन भूमि पर 84 गांवों की रैली पहुंची।रैली मैं शामिल होकर लोगों ने आंदोलन का समर्थन किया है। बता दे की पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने के विवाद में मीणा समाज के लोगों पर आंदोलन के तहत दर्ज किए गए मुकदमा को वापस लेने की मांग को लेकर गांवडा मीना में आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    गांवडा मीना में चल रहे आंदोलन के समर्थन में 84 गांवों ने रैली निकाल कर दिया समर्थन 
हिण्डौन गांव गांवडा मीना में चल रहे आंदोलन के समर्थन में मासलपुर क्षेत्र के 84 गांवों की रैली पहुंची, रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रविवार दोपहर 3:00 मिली जानकारी के मुताबिक रैली में मोठियापुरा,मीणा दातकापुरा कोटरी, कोटरा , लीलोटी,कारवाड़ फैलीकापुरा, कटकड़ मोड़, रीठौली,गढ़ी बांधवा के आदिवासी महापंचायत में गांवड़ा मीना की पावन भूमि पर 84 गांवों की रैली पहुंची।रैली मैं शामिल होकर लोगों ने आंदोलन का समर्थन किया है। बता दे की पांचना बांध से कमांड क्षेत्र की नहरों में पानी छोड़ने के विवाद में मीणा समाज के लोगों पर आंदोलन के तहत दर्ज किए गए मुकदमा को वापस लेने की मांग को लेकर गांवडा मीना में आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज सरमथुरा कस्बे में एक दुर्लभ सफेद गिलहरी दिखाई देने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आमतौर पर लोग काले अथवा भूरे रंग की गिलहरियां देखते हैं, लेकिन सफेद रंग की गिलहरी का दिखना बेहद दुर्लभ माना जाता है। यही वजह है कि यह अनोखी गिलहरी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।जानकारी के अनुसार सरमथुरा गार्डन के समीप निवासी विजय सोनी के मकान के पास यह दुर्लभ सफेद गिलहरी देखी गई। इसके दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इसे देखने पहुंचने लगे। कई लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किए।कस्बा निवासी सुनील बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार सफेद गिलहरी देखी है। उनका कहना है कि यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी और आश्चर्य का विषय है।वनकर्मी जयपाल गुर्जर ने बताया कि इस प्रकार की गिलहरियों का सफेद रंग आनुवांशिक परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण होता है। सामान्य गिलहरियों की तुलना में इनका रंग अलग दिखाई देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दुर्लभ वन्यजीव को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं और इसके प्राकृतिक आवास एवं संरक्षण में सहयोग करें।
    2
    सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र वन्य जीव प्रेमियों में खुशी की लहर 
लोकेशन सरमथुरा धौलपुर 
रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी 
सफेद गिलहरी बनी आकर्षण का केंद्र, वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर
सरमथुरा (धौलपुर) न्यूज
सरमथुरा कस्बे में एक दुर्लभ सफेद गिलहरी दिखाई देने से वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। आमतौर पर लोग काले अथवा भूरे रंग की गिलहरियां देखते हैं, लेकिन सफेद रंग की गिलहरी का दिखना बेहद दुर्लभ माना जाता है। यही वजह है कि यह अनोखी गिलहरी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।जानकारी के अनुसार सरमथुरा गार्डन के समीप निवासी विजय सोनी के मकान के पास यह दुर्लभ सफेद गिलहरी देखी गई। इसके दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इसे देखने पहुंचने लगे। कई लोगों ने इसकी तस्वीरें और वीडियो भी अपने मोबाइल में कैद किए।कस्बा निवासी सुनील बंसल ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार सफेद गिलहरी देखी है। उनका कहना है कि यह वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशी और आश्चर्य का विषय है।वनकर्मी जयपाल गुर्जर ने बताया कि इस प्रकार की गिलहरियों का सफेद रंग आनुवांशिक परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) के कारण होता है। सामान्य गिलहरियों की तुलना में इनका रंग अलग दिखाई देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस दुर्लभ वन्यजीव को किसी प्रकार की हानि न पहुंचाएं और इसके प्राकृतिक आवास एवं संरक्षण में सहयोग करें।
    user_विष्णु कुमार सोनी
    विष्णु कुमार सोनी
    सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • 'हल्के में ना लें...' बयान पर कुशवाह समाज में नाराज़गी, विरोध के स्वर तेज। नरेंद्र सिंह तोमर के बयान को लेकर कुशवाह समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया तेज है और समाज के लोगों ने बयान पर आपत्ति जताते हुए सम्मान बनाए रखने की मांग की है।
    1
    'हल्के में ना लें...' बयान पर कुशवाह समाज में नाराज़गी, विरोध के स्वर तेज।
नरेंद्र सिंह तोमर के बयान को लेकर कुशवाह समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रिया तेज है और समाज के लोगों ने बयान पर आपत्ति जताते हुए सम्मान बनाए रखने की मांग की है।
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *विजयपुर में ओबीसी महासभा का शक्ति प्रदर्शन, सदस्यता अभियान और 13 सूत्रीय मांगों का ऐलान*
    1
    *विजयपुर में ओबीसी महासभा का शक्ति प्रदर्शन, सदस्यता अभियान और 13 सूत्रीय मांगों का ऐलान*
    user_Neelesh Singh Dhakad
    Neelesh Singh Dhakad
    Local News Reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.