logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदयपुर के सल्लाड़ा गांव में बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

13 hrs ago
user_Live bharat 24news
Live bharat 24news
Advertising agency सेमारी, उदयपुर, राजस्थान•
13 hrs ago
c8cddb14-4da1-447b-82db-d1c6363e23c2
8754d7dd-5f99-4ff3-ad72-04c32023044d
ce433db7-839c-4224-bfb8-305f34774d5b

उदयपुर के सल्लाड़ा गांव में बिजली के पोल में हुए शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। ग्रामीणों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • चाकू-तलवार लहराकर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार:हड़मतिया मंदिर के पास लोगों को डरा रहा था, घेराबंदी कर दबोचा डूंगरपुर। ऑपरेशन संस्कार के तहत दोवड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक हड़मतिया मंदिर के पास धारदार चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था और इलाके में भय फैला रहा था। उस पर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर करने का भी आरोप है। दोवड़ा थाने के सीआई परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हड़मतिया मंदिर के पास नाले के पुल पर एक युवक हाथ में चाकू और नंगी तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां युवक सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार तलवार और एक चाकू जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हड़मतिया फला पालमाण्डव निवासी विजयपाल परमार है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    1
    चाकू-तलवार लहराकर दहशत फैलाने का आरोपी गिरफ्तार:हड़मतिया मंदिर के पास लोगों को डरा रहा था, घेराबंदी कर दबोचा
डूंगरपुर। ऑपरेशन संस्कार के तहत दोवड़ा थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक हड़मतिया मंदिर के पास धारदार चाकू और तलवार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था और इलाके में भय फैला रहा था। उस पर सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर करने का भी आरोप है। दोवड़ा थाने के सीआई परमेश्वर पाटीदार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि हड़मतिया मंदिर के पास नाले के पुल पर एक युवक हाथ में चाकू और नंगी तलवार लेकर लोगों को डरा रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां युवक सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार तलवार और एक चाकू जब्त किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी हड़मतिया फला पालमाण्डव निवासी विजयपाल परमार है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत 1000 का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन म्यूल हंटर" के तहत डूंगरपुर की चितरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिस पर 1000 रुपये का इनाम घोषित था। यह आरोपी भोले-भाले ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और उन खातों को किराए पर लेकर देशव्यापी ठगी के लिए किया जाता था।
    1
    ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत 1000 का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार
प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन म्यूल हंटर" के तहत डूंगरपुर की चितरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है, जिस पर 1000 रुपये का इनाम घोषित था। यह आरोपी भोले-भाले ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाता था और उन खातों को किराए पर लेकर देशव्यापी ठगी के लिए किया जाता था।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत साइबर ठगी के लिए 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध कराने वाले 1000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खाते का उपयोग देशभर में करीब 50 लाख रुपये के साइबर ठगी के लेनदेन में किया गया था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रुपयों के लालच में आकर किसी को अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड न दें।
    1
    डूंगरपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल हंटर' के तहत साइबर ठगी के लिए 'म्यूल अकाउंट' उपलब्ध कराने वाले 1000 रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खाते का उपयोग देशभर में करीब 50 लाख रुपये के साइबर ठगी के लेनदेन में किया गया था। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रुपयों के लालच में आकर किसी को अपना बैंक खाता, एटीएम या सिम कार्ड न दें।
    user_Bharat Pandya भरत पंड्या
    Bharat Pandya भरत पंड्या
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरें! कहाँ क्या हुआ? पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में सबसे पहले—20 साल से पीएम आवास और रोजगार का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपत्ति ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। सागवाड़ा बाजार में आधी रात पेड़ में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने खुद आग पर काबू पाया। दोवड़ा थाना पुलिस ने तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। वहीं “ऑपरेशन म्यूल हंटर” में साइबर ठगी गिरोह से जुड़े ईनामी आरोपी को पकड़ा गया, जिसके खातों में 50 लाख के ट्रांजेक्शन मिले हैं। “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत पुलिस ने 2 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। “ऑपरेशन संस्कार” अभियान में स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर कार्रवाई करते हुए 5 बाइक डिटेन की गईं। सुरेला गांव में अंधे मोड़ पर कार पलटने से बड़ा हादसा टल गया। सागवाड़ा में महिला मंडल की बैठक में समाज सुधार और नशामुक्ति पर चर्चा हुई। वहीं राज्य स्तरीय अभियान में डूंगरपुर पुलिस ने 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    डूंगरपुर जिले की आज की बड़ी खबरें! कहाँ क्या हुआ? पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन
डूंगरपुर जिले की बड़ी खबरों में सबसे पहले—20 साल से पीएम आवास और रोजगार का इंतजार कर रहे बुजुर्ग दंपत्ति ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई।
सागवाड़ा बाजार में आधी रात पेड़ में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लोगों ने खुद आग पर काबू पाया।
दोवड़ा थाना पुलिस ने तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया।
वहीं “ऑपरेशन म्यूल हंटर” में साइबर ठगी गिरोह से जुड़े ईनामी आरोपी को पकड़ा गया, जिसके खातों में 50 लाख के ट्रांजेक्शन मिले हैं।
“ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत पुलिस ने 2 ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया।
“ऑपरेशन संस्कार” अभियान में स्टंटबाजी करने वाले युवकों पर कार्रवाई करते हुए 5 बाइक डिटेन की गईं।
सुरेला गांव में अंधे मोड़ पर कार पलटने से बड़ा हादसा टल गया।
सागवाड़ा में महिला मंडल की बैठक में समाज सुधार और नशामुक्ति पर चर्चा हुई।
वहीं राज्य स्तरीय अभियान में डूंगरपुर पुलिस ने 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रकाश पंड्या के नेतृत्व में श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में झारमुरी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास और पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया।
    4
    पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर डूंगरपुर के सीमलवाड़ा कस्बे में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रकाश पंड्या के नेतृत्व में श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में झारमुरी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इसे जनता के विश्वास और पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • उदयपुर जिले के सल्लाड़ा गाँव में बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और दमकल के त्वरित प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया, कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
    1
    उदयपुर जिले के सल्लाड़ा गाँव में बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और दमकल के त्वरित प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया, कोई जनहानि या पशुहानि नहीं हुई।
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • एसपी की जनसुनवाई के बाद एक्शन में डूंगरपुर पुलिस; हथियार के साथ एक गिरफ्तार, 5 स्टंटबाज दबोचे दोवडा और वरदा पुलिस ने बदमाशों और हुड़दंगियों पर कसी नकेल, स्कूल के बाहर स्टंट करने वालों की 5 बाइकें जब्त संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन संस्कार के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा हाल ही में किए गए थानों के औचक निरीक्षण और जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पिछले दो दिनों में प्रभावी कार्रवाई की है। आमजन ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए बेहद कारगर बताया है। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बीते दिनों सरोदा और वरदा थानों का निरीक्षण कर आम नागरिकों से संवाद किया था। इस दौरान लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भय पर अंकुश लगाने की मांग की थी। इसी क्रम में पुलिस ने दो प्रमुख थाना क्षेत्रों में सख्त कदम उठाए हैं। दोवडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हड़मतिया मंदिर के पास पुल पर धारदार तलवार और चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, वरदा थाना क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय पावर बाइक से स्टंट करने और शांति भंग करने की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थानाधिकारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया और उनकी पावर बाइकें डिटेन कर लीं। पुलिस की इस सख्ती से शिक्षण संस्थानों के आसपास स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    1
    एसपी की जनसुनवाई के बाद एक्शन में डूंगरपुर पुलिस; हथियार के साथ एक गिरफ्तार, 5 स्टंटबाज दबोचे
दोवडा और वरदा पुलिस ने बदमाशों और हुड़दंगियों पर कसी नकेल, स्कूल के बाहर स्टंट करने वालों की 5 बाइकें जब्त
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन संस्कार के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा हाल ही में किए गए थानों के औचक निरीक्षण और जनसुनवाई के दौरान मिली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पिछले दो दिनों में प्रभावी कार्रवाई की है। आमजन ने पुलिस की इस मुहिम की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए बेहद कारगर बताया है।
गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बीते दिनों सरोदा और वरदा थानों का निरीक्षण कर आम नागरिकों से संवाद किया था। इस दौरान लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा रहे भय पर अंकुश लगाने की मांग की थी। इसी क्रम में पुलिस ने दो प्रमुख थाना क्षेत्रों में सख्त कदम उठाए हैं। दोवडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हड़मतिया मंदिर के पास पुल पर धारदार तलवार और चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने की सूचना मिली थी। थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, वरदा थाना क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय पावर बाइक से स्टंट करने और शांति भंग करने की शिकायतों पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थानाधिकारी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया और उनकी पावर बाइकें डिटेन कर लीं। पुलिस की इस सख्ती से शिक्षण संस्थानों के आसपास स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। कड़ी सुरक्षा और त्रि-स्तरीय जांच के बीच 36 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
    1
    राजस्थान के डूंगरपुर जिले में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। कड़ी सुरक्षा और त्रि-स्तरीय जांच के बीच 36 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • खेरवाड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के विरुद्ध चलाए जारहे अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जारहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
    1
    खेरवाड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
उदयपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के विरुद्ध चलाए जारहे अभियान के तहत खेरवाड़ा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जारहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी राजीव राहड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.