हिंदुस्तानी पसमांदा मंच ने महाशिवरात्रि और रमजान के पावन अवसर पर शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है। संगठन ने जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से नगर आयुक्त, बरेली को एक ज्ञापन सौंपकर पर्वों से पहले मंदिरों और मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। प्रदेश उपाध्यक्ष शारिक अब्बासी और अन्य पदाधिकारियों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि और 19 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे रमजान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नमाजी धार्मिक स्थलों पर पहुंचेंगे। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में विशेष सफाई दस्ता तैनात किया जाए, नियमित जल छिड़काव कराया जाए और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए। संगठन का कहना है कि इससे न केवल भक्तों और नमाजियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की सुंदरता और सार्वजनिक स्वच्छता भी बनी रहेगी। ज्ञापन मदीना शाह के इमामाबाड़ा, रोहिली टोला निवासी मंच पदाधिकारी द्वारा तैयार किया गया है। संगठन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया है। हिंदुस्तानी पसमांदा मंच सामाजिक सद्भाव, एकता और पसमांदा समाज के उत्थान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अब नगर निगम से अपेक्षा की जा रही है कि पर्वों से पूर्व विशेष सफाई अभियान चलाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। ज्ञापन सौंपने के दौरान शोएब अली, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद जावेद, वसीम अहमद, अनीश और नाजिया तरन्नुम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- थाना नवाबगंज का मामला दबंगों ने महिलाओं को धार धार हथियारों से पीटा एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार4
- भरण-पोषण से बचने की साजिश? विशारतगंज में पत्नी ने डीएम से लगाई गुहार, मकान ट्रांसफर पर रोक की मांग बरेली।1
- Post by भूपेंद्र शर्मा1
- प्रार्थिनी निकिता, पत्नी अर्जुन कुमार, निवासी मोहल्ला साहूजी नगर, थाना मिलक, जिला रामपुर ने आरोप लगाया है कि उनके पति अर्जुन कुमार द्वारा भरण-पोषण की अदालत में चल रहे मुकदमे के बावजूद उन्हें निर्धारित धनराशि नहीं दी जा रही है। निकिता का कहना है कि अर्जुन कुमार के पिता लदूरी प्रसाद का निधन हो चुका है और उनके नाम पर विशारतगंज में एक मकान दर्ज है। आरोप है कि अर्जुन कुमार भरण-पोषण की जिम्मेदारी से बचने के उद्देश्य से अपने हिस्से का मकान किसी अन्य परिजन के नाम कराने की कोशिश कर रहे हैं। प्रार्थिनी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि नगर पालिका विशारतगंज को आवश्यक निर्देश दिए जाएं ताकि उक्त संपत्ति में अर्जुन कुमार का नाम विधिवत दर्ज हो और बिना अनुमति किसी अन्य के नाम हस्तांतरण न किया जा सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़ित महिला को कब तक न्याय मिल पाता है।1
- choron Ka hua khaup1
- Post by Furkankhan1
- #महाशिवरात्रि को लेकर आल्हा अधिकारियों ने किया फ्लेग मार्च#1
- प्रथ्वी फार्मा क्लीनिक के संचालक जयवीर सिंह ने पीड़ित युवक अजय के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयवीर सिंह का दावा है कि अजय के परिजन उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत भी दी है और कहा है कि उनके पास ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे सबूत मौजूद हैं। जयवीर सिंह के अनुसार, अजय का हाइड्रोसील ऑपरेशन 22 अक्टूबर को डॉक्टर हरपाल के माध्यम से कराया गया था। उनका कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीज ने जरूरी बेड रेस्ट नहीं किया और लगातार मोटरसाइकिल चलाता रहा, जिससे घाव ठीक नहीं हो पाया। जयवीर का दावा है कि उन्होंने केवल पट्टी बदलने में मदद की थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ही दोषी ठहराया जा रहा है। शिकायत में जयवीर ने यह भी आरोप लगाया है कि मरीज और उसके परिजन अलग-अलग बीमारियों का हवाला देकर रोजाना पैसों की मांग कर रहे थे। उन्होंने पुरानी रंजिश का जिक्र करते हुए कहा कि डॉक्टर हरपाल, कुलदीप का रिश्तेदार है और कुलदीप के साथ उनकी दुकान को लेकर पहले से कोर्ट में विवाद चल रहा है। जयवीर का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही है। वहीं, दूसरी ओर अजय के पिता शिशुपाल ने जयवीर पर गलत ऑपरेशन कर मरीज की जान खतरे में डालने का आरोप लगाया था। इसी के विरोध में सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन हुआ और क्लीनिक को सील कर दिया गया। हालांकि जयवीर सिंह ने साफ किया है कि वे डॉक्टर नहीं हैं और उन्होंने कोई ऑपरेशन नहीं किया। उनका कहना है कि पूरा मामला ब्लैकमेल और व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा हुआ है।1
- बंदरों से बचने के लिए छत से कूदने पर बच्ची की टांग टूटी1