अरावली विहार, भिवाड़ी में उच्च आय वर्ग के लिए 32 फ्लैट्स की स्ववित्त पोषित योजना शुरू, 31 मार्च तक पंजीकरण खैरथल-तिजारा, 7 मार्च। राजस्थान आवासन मंडल द्वारा भिवाड़ी की प्रतिष्ठित कॉलोनी अरावली विहार में उच्च आय वर्ग (HIG) के लिए 32 फ्लैट्स की स्ववित्त पोषित पंजीकरण योजना शुरू की गई है। इस योजना के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उपायुक्त राजस्थान आवासन मंडल पीएल मीणा ने बताया कि योजना के तहत बनाए जाने वाले प्रत्येक फ्लैट का सुपर बिल्ट-अप क्षेत्रफल 2219.46 वर्गफीट होगा। फ्लैट में आधुनिक सुविधाओं के साथ 3 बेडरूम, 1 स्टडी रूम, 1 डाइनिंग रूम, 1 ड्राइंग रूम, 1 स्टोर रूम, 1 किचन, 4 टॉयलेट और 4 बालकनी का निर्माण किया जाएगा। इस योजना में भारत का कोई भी नागरिक, जो उच्च आय वर्ग की श्रेणी में आता है, पंजीकरण करा सकता है। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को पंजीकरण के समय ऑनलाइन आवेदन शुल्क 354 रुपये, प्रोसेसिंग फीस 2360 रुपये और पंजीकरण राशि 5,47,575 रुपये जमा करनी होगी। इस प्रकार कुल 5,50,289 रुपये ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कराए जा सकते हैं। पंजीकरण करते समय आवेदकों को ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, नवीनतम फोटो, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र तथा भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग की आवश्यकता होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 के बाद नियमानुसार पंजीकृत आवेदकों की प्राथमिकता तय करने के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। योजना के अंतर्गत फ्लैट की अनुमानित कीमत लगभग 52.15 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इसमें से 10 प्रतिशत राशि पंजीकरण के साथ जमा करनी होगी, जबकि शेष 90 प्रतिशत राशि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 9 अर्धवार्षिक किस्तों में जमा कराई जाएगी। निर्धारित राशि जमा होने के बाद आवेदकों को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से फ्लैट का आवंटन किया जाएगा।

- Post by Janta Seva841
- Post by Dainik news Haryana live1
- Post by Kewal Singh1
- Post by Om Parkash1
- Post by Rajbala1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के छोटे से गांव कोटकासिम के निवासी संदेश भंडारी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए अपने गांव और देश का नाम रोशन किया है। उनकी फिल्म Lucky का प्रीमियर हाल ही में #Denmark में हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले संदेश भंडारी ने अपने संघर्ष, मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।1
- Post by Janta Seva841
- Post by Dainik news Haryana live1