पुल के डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, सवारों को आई मामूली चोटें मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कार पुल के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए राजमार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर की ओर से एक टियागो कार तेज गति से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार मेजा थाना क्षेत्र के बलूहा गांव के समीप पुल पर चढ़ने लगी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार पहले पुल के डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क पर ही पलटकर गिर गई और पुल के नीचे नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कार में सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी के उपनिरीक्षक अक्षय सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग करछना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुल के डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, सवारों को आई मामूली चोटें मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर बुधवार शाम तेज रफ्तार कार पुल के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवारों को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए राजमार्ग पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार मिर्जापुर की ओर से एक टियागो कार तेज गति से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार मेजा थाना क्षेत्र के बलूहा गांव के समीप पुल पर चढ़ने लगी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। कार पहले पुल के डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार सड़क पर ही पलटकर गिर गई और पुल के नीचे नहीं गिरी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। कार में सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही मेजारोड चौकी के उपनिरीक्षक अक्षय सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग करछना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडनवन इलाके में एक युवक शराब के नशे में सड़क किनारे झाड़ियों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में सड़क के किनारे लड़खड़ाते हुए चल रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बगल स्थित झाड़ियों में जा गिरा। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। गिरने के कारण उसके सिर से खून भी बह रहा था। चिकित्सकों ने स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम शराब पीने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी जिला अस्पताल से मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों को सूचित करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे की लत किस प्रकार युवाओं की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। समय रहते जागरूकता और सख्ती ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगा सकती है।1
- चोरो ने शटर तोड़कर दो घरों को बनाया निशाना,किया लाखों का चोरी मेजा तहसील अंतर्गत मान्डा क्षेत्र के बामपुर गांव में रमाकांत और बसंत लाल पुत्र रामसुंदर के घर में शटर का ताला तोड़ने के बाद अंदर 6 कमरे हैं सभी कमरों का ताला तोड़कर उसके बाद अलमारी और बक्से और जहां कहीं भी कुछ सामान रखा था बड़े ही आराम से सभी का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। घर में रखें सभी गहने और बर्तन और कुछ नगद रुपए उठा ले गए और जाते-जाते अंदर का ताला बाहर शटर में लगाकर चले गए मकान बंद था रमाकांत और उनके दोनों भाई बाहर नौकरी करते हैं कल सुबह उनको सूचना दिया गया इसके बाद 112 नंबर भी मौके पर पहुंची और बाहर से फोटो खींचकर चली गई आज सुबह रमाकांत उनके परिवार वाले गांव पहुंचे और वहां की स्थिति देखकर भारतगंज पुलिस चौकी पर लिखित सूचना दिया पुलिस प्रशासन के द्वारा उनको आश्वासन दिया गया की चलो हम लोग आकर देखते हैं मांडा क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है। यह घटना 3 मार्च की बताई जा रही है।अभी एक हफ्ते पहले ही चकडीहा गांव में एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था उसके बाद भी घटनाएं हो रही है स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय अपराधियों के हौसले बुलंद है और पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है। मांडा 1121 नंबर पीआरबी सिर्फ वसूली में मस्त जनता त्रस्त।1
- *पुरानी विधा की गीतों पर सजा होली मिलन समारोह* लोकगीत भजन गायक यीशु दुबे टाय सरैया ने मचाया धमाल मेजा प्रयागराज। विकास खंड उरूवा के पकरी सेवार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के पास बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजन प्रवीण कुमार अंजनी के निजी निवास पर किया गया। आपको बता दें कि जहां विलुप्त हो रही पुरानी विधाएं आज को सुनने को नहीं मिल रही हैं वहीं लोकगीत भजन गायक यीशु दुबे व उनकी टीम द्वारा बहुत ही सुहावन शोरूम में गाया गया। भक्ति गीतों वी पुरानी विधाओं के गीत जैसे बेलवरिया फाग होली गीत पर श्रोता झूम उठे। गायक यीशु दुबे टाइ सरैया के साथ संगत दे रहे कोरश पर निर्मल पाण्डेय, पैड पर अंजनी प्रजापति,ढोलक पर सानू,बैंजो पर विजय की महत्वपूर्ण भूमिका से होली मिलन की महफिल गुलजार हो गई। गायक रिंकल पांडे धनंजय प्रजापति ओम यदुवंशी सहित उपस्थित सभी गायको का उत्साहवर्धन कर रहे मुख्य आयोजक रामधनी प्रजापति व प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी ने काफी सराहना की। वही कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से श्री सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रकाश द्विवेदी, रिंकल पाण्डेय रमेश चंद पाण्डेय, मनीष मिश्रा, प्रतीक द्विवेदी, धीरज यादव, पप्पू सोनकर, बिरजू सोनकर,दिलीप जुगनू प्रेमी, बृजेश प्रजापति, सुधीर प्रजापति, बालकुमार, कमल प्रजापति, शारदा प्रसाद यादव ,बब्बू तिवारी शाहिद सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।4
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के मेजा रोड बाजार में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अराजक तत्वों ने राजेंद्र मोदनवाल के घर के पीछे पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी। अचानक उठे धुएं के गुबार को देखकर आसपास के व्यापारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। कुछ ही देर में बाजार में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। लोगों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया जाता तो आसपास स्थित कई मकान और दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थीं। आग फैलने से पूरे बाजार क्षेत्र में भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि पास में ही फर्नीचर का काम करने वाले आसाराम की दुकान भी आग की जद में आने से बाल-बाल बच गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को नियमित गश्त बढ़ानी चाहिए।1
- नसे में युवक झाड़ी में गिरान. शिर में गंभीर चोट बारा में हादसान, जिला अस्पताल रेफर ,पुलिस जांच में जुटी।। प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडनवन इलाके में एक युवक शराब के नशे में सड़क किनारे झाड़ियों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक नशे की हालत में सड़क के किनारे लड़खड़ाते हुए चल रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के बगल स्थित झाड़ियों में जा गिरा। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने जब युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शंकरगढ़ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। गिरने के कारण उसके सिर से खून भी बह रहा था। चिकित्सकों ने स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस की मदद से एंबुलेंस द्वारा युवक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम शराब पीने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी जिला अस्पताल से मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों को सूचित करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे की लत किस प्रकार युवाओं की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। समय रहते जागरूकता और सख्ती ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगा सकती है।1
- ye kabhi nhi saph hota1
- प्रयागराज से केवला प्रसाद वर्मा की रिपोर्ट हंडिया (प्रयागराज ) । हंडिया विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा गोंदौरा (टोडरपुर) में जल शक्ति मिशन योजना के अंतर्गत बनी पानी की टंकी से नहीं हो रहा पानी का सप्लाई। आपको बता दें लगभग दो वर्ष पूर्व से बनाए जा रहे इस पानी की टंकी का कार्य ठेकेदारों और जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा लापरवाही पूर्वक किसी तरह निर्माण कार्य पूरा किया गया परंतु आज तक ग्राम पंचायत की आम जनता का पूर्ण रूप से कनेक्शन भी नहीं किया जा सका न ही आज तक पानी की सप्लाई शुरू की जा सकी जिस से ग्राम के आम जनता को शुद्ध पेय जल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं ग्राम वाशियो द्वारा जिम्मेदारों से बात करने पर इधर उधर की बात करते हुए टाल मटोल करते रहते है आने वाले महीनों में भीषण गर्मी पड़ेगी जिसकी वजह से गांव में लगे हैंड पम्प भी पानी छोड़ देते है और लोग बूंद बूंद पानी के लिए तरसते है वहीं सवाल यह उठता है सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर जल शक्ति मिशन योजना के तहत शुद्ध पेय जल आम जनता तक पहुंचाने का सपना जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकदारों की लापरवाही की वजह से अधूरा दिखाई दे रहा है। जिस इस योजना पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है ग्राम सभा के लोगों में पानी की सप्लाई न होने से काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं मुसीबतों का भी सामना करना पड़ रहा है ।2
- होली पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक-05.03.2026 को पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा ADCP नगर व ACP कोतवाली के साथ लोकनाथ, ठठेरी बाजार व अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमणशील रहकर शान्ति/कानून व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत् निगरानी की जा रही है। उक्त के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा दी गई बाइट।1