logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 116 शिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 116 शिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण एंकर: हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। तीनों तहसीलों में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वीओ: तहसील धौलाना में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा जांच संबंधी मामलों में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। वीओ: जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर पर समाधान दिवस की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए। वहीं गढ़मुक्तेश्वर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हापुड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। एंकर: समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

14 hrs ago
user_Amit Kumar
Amit Kumar
हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 116 शिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ समाधान दिवस, 116 शिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण एंकर: हापुड़ जनपद की तीनों तहसीलों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। तीनों तहसीलों में कुल 116 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वीओ: तहसील धौलाना में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता

fdba12ef-208d-4480-bd7e-fae9b779b417

के साथ सुना जाए तथा जांच संबंधी मामलों में तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाए। वीओ: जिलाधिकारी ने कहा कि शासन स्तर पर समाधान दिवस की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है, इसलिए किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान किया जाए। वहीं गढ़मुक्तेश्वर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके अलावा हापुड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। एंकर: समाधान दिवस के दौरान उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत शहीद पथ पर डबल डेकर बस में आग लगने व यात्रियों को सुरक्षित निकालने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!
    1
    राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत शहीद पथ पर डबल डेकर बस में आग लगने व यात्रियों को सुरक्षित निकालने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी  रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गयी बाइट!!
    user_Mohd Waseem
    Mohd Waseem
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुरादाबाद: बारिश में ढही तीन मंजिला जर्जर इमारत, पहले खाली होने से टला हादसा मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत जामा मस्जिद रोड पर हमसफर शादी हॉल के पास थी। गनीमत रही कि पुलिस और नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था और आसपास आवाजाही रोक दी थी। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। #Moradabad #MoradabadNews #HeavyRain #BuildingCollapse #Report1Bharat
    1
    मुरादाबाद: बारिश में ढही तीन मंजिला जर्जर इमारत, पहले खाली होने से टला हादसा
मुरादाबाद के मुगलपुरा इलाके में शनिवार को भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई। इमारत जामा मस्जिद रोड पर हमसफर शादी हॉल के पास थी। गनीमत रही कि पुलिस और नगर निगम ने करीब 24 घंटे पहले ही इसे खाली कराकर सील कर दिया था और आसपास आवाजाही रोक दी थी। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। 
#Moradabad #MoradabadNews #HeavyRain #BuildingCollapse #Report1Bharat
    user_Report1 Bharat
    Report1 Bharat
    Media company मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर सपा का स्कूलों के बंद होने के विरोध में अभियान मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान सपा नेताओं ने मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े 49 स्कूलों का निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की और बंद स्कूलों को तत्काल शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी रहे। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बंद स्कूलों को दोबारा संचालित करने के साथ उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा नए प्राथमिक विद्यालय भी खोले जाएंगे। इस अवसर पर शाहिद पहलवान, बृजेश जाटव, चौधरी आस मोहम्मद, शहजाद कुरैशी, अकबर खान, साबिर चौहान, मोहम्मद आसिफ खान, इकराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    शिक्षक दिवस पर सपा का स्कूलों के बंद होने के विरोध में अभियान
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आदेश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती मनाई और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया।
इस दौरान सपा नेताओं ने मेरठ महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद पड़े 49 स्कूलों का निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर स्कूलों को बंद करने का आरोप लगाते हुए इसकी कड़ी निंदा की और बंद स्कूलों को तत्काल शुरू कराने की मांग की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी रहे। सपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने पर बंद स्कूलों को दोबारा संचालित करने के साथ उनका सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा नए प्राथमिक विद्यालय भी खोले जाएंगे।
इस अवसर पर शाहिद पहलवान, बृजेश जाटव, चौधरी आस मोहम्मद, शहजाद कुरैशी, अकबर खान, साबिर चौहान, मोहम्मद आसिफ खान, इकराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Salmani Live Tv
    Salmani Live Tv
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 मेरठ: मोहित जाटव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज होने का दावा मेरठ में दलित नेता मोहित जाटव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत पर मोहित जाटव और मोहम्मद फैसल को आरोपी बनाया गया है। मुकदमे में घटना 19 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की बताई गई है। संयोग से इसी दिन मोहित जाटव और गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी ने तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय और पुलिस टीम पर मारपी_ट के गं_भीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच सहारनपुर के DIG को सौंपी गई थी और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई थी। :contentReference[oaicite:1]{index=1} वहीं, पुलिस का पक्ष है कि 19 अगस्त को दोनों नेता अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में पुलिस कार्यालय पहुंचे थे और वापस जाते समय स्कूटी फिसलने से चोटिल हुए थे। पुलिस ने उनके द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना-पत्र का भी हवाला दिया है। :contentReference[oaicite:2]{index=2} अब नए मुकदमे को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। मामले में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। #Meerut #MohitJatav #DigvijayBhati #MeerutNews #UPNews #BreakingNews #DalitNews
    1
    🚨 मेरठ: मोहित जाटव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज होने का दावा
मेरठ में दलित नेता मोहित जाटव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता राहुल ठाकुर की शिकायत पर मोहित जाटव और मोहम्मद फैसल को आरोपी बनाया गया है।
मुकदमे में घटना 19 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की बताई गई है।
संयोग से इसी दिन मोहित जाटव और गुर्जर नेता दिग्विजय भाटी ने तत्कालीन SSP अविनाश पांडेय और पुलिस टीम पर मारपी_ट के गं_भीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच सहारनपुर के DIG को सौंपी गई थी और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई थी। :contentReference[oaicite:1]{index=1}
वहीं, पुलिस का पक्ष है कि 19 अगस्त को दोनों नेता अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में पुलिस कार्यालय पहुंचे थे और वापस जाते समय स्कूटी फिसलने से चोटिल हुए थे। पुलिस ने उनके द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना-पत्र का भी हवाला दिया है। :contentReference[oaicite:2]{index=2}
अब नए मुकदमे को लेकर भी राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। मामले में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
#Meerut #MohitJatav #DigvijayBhati #MeerutNews #UPNews #BreakingNews #DalitNews
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • हार्दिक बधाई शुभ कामनाऐ उपराज्यपाल बनाए गये हर हर महादेव हनुमंत श्रीकृष्ण गोविन्दाय नम शिवाय पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!
    1
    हार्दिक बधाई शुभ कामनाऐ उपराज्यपाल बनाए गये हर हर महादेव हनुमंत श्रीकृष्ण गोविन्दाय नम शिवाय पंडित कुंजबिहारी.वशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक 
आप सभी को जन्माष्टमी की अनेकानेक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा निहित है, जिसने मानवता का निरंतर मार्गदर्शन किया है। उनकी भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!
    user_कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    कुंजबिहारी वशिष्ठ ज्योतिषी
    Ashram मोदीनगर, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लिसाड़ीगेट में तमंचे का वीडियो वायरल, हथियार लहराता युवक कैमरे में कैद मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर हाथ में तमंचा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान उज्ज्वल गार्डन निवासी सूफियान के रूप में बताई जा रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नहीं, वह युवक के पास कैसे पहुंचा और वीडियो कब व कहां बनाया गया। अगर जांच में वीडियो और हथियार से जुड़ी जानकारी सही पाई जाती है, तो आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। #Meerut #LisariGate #MeerutPolice #ViralVideo #IllegalWeapon #CountryMadePistol #WeaponVideo #CrimeNews #UPPolice #UttarPradesh #MeerutNews #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
    1
    लिसाड़ीगेट में तमंचे का वीडियो वायरल, हथियार लहराता युवक कैमरे में कैद
मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक कथित तौर पर हाथ में तमंचा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान उज्ज्वल गार्डन निवासी सूफियान के रूप में बताई जा रही है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हथियार असली है या नहीं, वह युवक के पास कैसे पहुंचा और वीडियो कब व कहां बनाया गया।
अगर जांच में वीडियो और हथियार से जुड़ी जानकारी सही पाई जाती है, तो आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
#Meerut #LisariGate #MeerutPolice #ViralVideo #IllegalWeapon #CountryMadePistol #WeaponVideo #CrimeNews #UPPolice #UttarPradesh #MeerutNews #BreakingNews #LatestNews #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • बिहार: आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 हिस्से पटरी से उतरे बिहार: आरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना होने के बाद स्टेशन से लगभग 200 मीटर आगे इंजन, एसएलआर और एक कोच पटरी से उतर गए। यात्री सुरक्षित रहे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ट्रेन दिल्ली मेन लाइन की जगह सासाराम लाइन की ओर चली गई। हादसे से दिल्ली–हावड़ा ट्रैक पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें लेट हुईं। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और प्रभावित बोगियों को काटकर बाकी ट्रेन आगे बढ़ा दी गई। #Ara #BiharNews #MahanandaExpress #TrainAccident #Report1Bharat
    1
    बिहार: आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, इंजन समेत 3 हिस्से पटरी से उतरे


बिहार: आरा रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह करीब 4 बजे अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना होने के बाद स्टेशन से लगभग 200 मीटर आगे इंजन, एसएलआर और एक कोच पटरी से उतर गए। यात्री सुरक्षित रहे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ट्रेन दिल्ली मेन लाइन की जगह सासाराम लाइन की ओर चली गई। हादसे से दिल्ली–हावड़ा ट्रैक पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें लेट हुईं। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है और प्रभावित बोगियों को काटकर बाकी ट्रेन आगे बढ़ा दी गई।
#Ara #BiharNews #MahanandaExpress #TrainAccident #Report1Bharat
    user_Report1 Bharat
    Report1 Bharat
    Media company मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं और उस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। मोदी जी, अगर इस व्यक्ति के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो पार्टी या राजनीतिक पहचान से ऊपर उठकर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि कानून का डर अपराधी को होना चाहिए, सरकार को नहीं! 😄 और हां... अगर समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कल यही लोग सत्ता के लिए भी सिरदर्द बन सकते हैं। 😂🤣 ⚖️ कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। #BJP #NarendraModi #Crime #DelhiNews #ViralVideo #Action #LawAndOrder #PoliticalNews
    1
    सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं और उस पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।
मोदी जी, अगर इस व्यक्ति के खिलाफ लगाए जा रहे आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो पार्टी या राजनीतिक पहचान से ऊपर उठकर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
क्योंकि कानून का डर अपराधी को होना चाहिए, सरकार को नहीं! 😄
और हां... अगर समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कल यही लोग सत्ता के लिए भी सिरदर्द बन सकते हैं। 😂🤣
⚖️ कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।
#BJP #NarendraModi #Crime #DelhiNews #ViralVideo #Action #LawAndOrder #PoliticalNews
    user_SACHIN SHIVALIA
    SACHIN SHIVALIA
    Graphic designer Meerut, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • मेरठ में दर्दनाक हादसा, बारिश के दौरान नाले में डूबने से गाय की मौत बेगमपुल दिल्ली रोड स्थित इंग्लिश ठेके के बाहर लगातार बारिश के बीच एक गाय नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के दौरान गाय नाले के पत्थर पर चढ़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह नाले में जा गिरी। नाले में डूबने से गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। #Meerut #MeerutNews #Begumpul #DelhiRoad #CowDeath #Rainfall #DrainAccident #MeerutCity #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    1
    मेरठ में दर्दनाक हादसा, बारिश के दौरान नाले में डूबने से गाय की मौत
बेगमपुल दिल्ली रोड स्थित इंग्लिश ठेके के बाहर लगातार बारिश के बीच एक गाय नाले में गिर गई। बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के दौरान गाय नाले के पत्थर पर चढ़ी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह नाले में जा गिरी।
नाले में डूबने से गाय की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
#Meerut #MeerutNews #Begumpul #DelhiRoad #CowDeath #Rainfall #DrainAccident #MeerutCity #BreakingNews #LatestNews #UttarPradesh #ERadioIndia
    user_E RADIO INDIA
    E RADIO INDIA
    Media house Meerut, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.