परचून की दुकान में आग, हजारों का सामान राख दुकानदार ने तीन लोगों पर लगाया आग लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी सतीश कुमार शुक्ला की राजापुर चौराहा स्थित परचून की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने पूर्व विवाद के चलते तीन लोगों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सतीश कुमार शुक्ला ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे खैरीघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम तीन लोग उसकी दुकान पर आए थे और सिगरेट लेने के बाद रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर तीनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। दुकानदार का आरोप है कि रात करीब एक बजे उन्हीं लोगों ने उसकी दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा फ्रीजर समेत परचून का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना से दुकानदार को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर मिली है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
परचून की दुकान में आग, हजारों का सामान राख दुकानदार ने तीन लोगों पर लगाया आग लगाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के राजापुर कला गांव निवासी सतीश कुमार शुक्ला की राजापुर चौराहा स्थित परचून की दुकान में शुक्रवार देर रात आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख
हो गया। दुकानदार ने पूर्व विवाद के चलते तीन लोगों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सतीश कुमार शुक्ला ने शनिवार सुबह करीब आठ बजे खैरीघाट थाने में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार शाम तीन लोग उसकी दुकान पर आए थे और सिगरेट लेने के बाद
रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर तीनों गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। दुकानदार का आरोप है कि रात करीब एक बजे उन्हीं लोगों ने उसकी दुकान में आग लगा दी। आग लगने से दुकान में रखा
फ्रीजर समेत परचून का पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना से दुकानदार को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार की तहरीर मिली है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- 🔴live #HarGharTiranga नानपारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ रैली निकाली गई #अंतर्राष्ट्रीय_पत्रकार_महासंघ_ #अंतर्राष्ट्रीय #पत्रकार #महासंघ #live_official_qadri_news_ #loqnews_new #official_qadri_news_ #तिरंगा #यात्रा #हर #घर #तिंरगा #tiranga #yatra #15august #15august2025#15augustindependenceday #Indradevpandey #happyindependenceday2024 #news 🔴live #HarGharTiranga नानपारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ रैली निकाली गई #अंतर्राष्ट्रीय_पत्रकार_महासंघ_ #अंतर्राष्ट्रीय #पत्रकार #महासंघ #live_official_qadri_news_ #loqnews_new #official_qadri_news_ #तिरंगा #यात्रा #हर #घर #तिंरगा #tiranga #yatra #15august #15august2025#15augustindependenceday #Indradevpandey #happyindependenceday2024 #news1
- शिवपुर ब्लॉक में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण: बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन बहराइच। शिवपुर ब्लॉक मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर यज्ञसैनी ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर ब्लॉक मुख्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में ब्लॉक कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूरे परिसर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम में मौजूद प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने तिरंगे को सलामी दी। ब्लॉक कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। कार्यक्रम में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के त्याग, शौर्य और साहस को याद किया गया। खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने सभी कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और देशसेवा के संकल्प के साथ हुआ।4
- hamare gau ke raile 15august ke raily happy indpendence dayb happy indpendence day1
- 80 में स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर धोबिया प्रथम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने विद्यालय अध्यापकों व बच्चों संग फहराया तिरंगा जनपद बहराइच में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस कि जहां धूम देखने को मिली वहीं शासकीय अर्ध शासकीय व निजी संस्थाओं प्रतिष्ठानों पर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निश्चित समय अवधि से ध्वजारोहण कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों की धूम रही है,,,, देशवासियों के मन में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर नई ऊर्जा नई उमंग का संचार आज देखने को मिला। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रामपुर धोबिया हार स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुर धोबिया प्रथम में प्रधान प्रतिनिधि प्रभात कुमार जायसवाल अपने साथियों संग निश्चित समय अवधि पर पहुंचकर विद्यालय इंचार्ज प्रवीण चौधरी सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह व सौरभ श्रीवास्तव के साथ मिलकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया बच्चों संग शहीदों को पुष्पांजलि समर्पित करते हुए राष्ट्रगीतों पर बच्चों द्वारा मंचन किया गया। विद्यालय इंचार्ज ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व बच्चों में देश प्रेम का संदेश दिया।1
- बहराइच में बच्चों का चक्का जाम! ‘No Dues’ के बाद छात्र की मौत? बहराइच में नवोदय विद्यालय से जुड़े एक मामले में छात्र की मौत के बाद छोटे-छोटे बच्चे सड़क पर उतर आए और हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों और परिजनों ने ‘No Dues’ प्रमाणपत्र को लेकर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अस्पताल में इलाज में लापरवाही के आरोप भी सामने आए। प्रदर्शन के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और कार्रवाई का आश्वासन दिया। आखिर पूरा मामला क्या है और एक ‘No Dues’ के कागज़ को लेकर इतना बड़ा विवाद कैसे खड़ा हुआ? 📍 बहराइच, उत्तर प्रदेश #बहराइच #BahraichNews #NavodayaVidyalaya #UPNews #HindiNews #NewsUpdate1
- 🔴live #HarGharTiranga नानपारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ रैली निकाली गई #अंतर्राष्ट्रीय_पत्रकार_महासंघ_ #अंतर्राष्ट्रीय #पत्रकार #महासंघ #live_official_qadri_news_ #loqnews_new #official_qadri_news_ #तिरंगा #यात्रा #हर #घर #तिंरगा #tiranga #yatra #15august #15august2025#15augustindependenceday #Indradevpandey #happyindependenceday2024 #news 🔴live #HarGharTiranga नानपारा अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ रैली निकाली गई #अंतर्राष्ट्रीय_पत्रकार_महासंघ_ #अंतर्राष्ट्रीय #पत्रकार #महासंघ #live_official_qadri_news_ #loqnews_new #official_qadri_news_ #तिरंगा #यात्रा #हर #घर #तिंरगा #tiranga #yatra #15august #15august2025#15augustindependenceday #Indradevpandey #happyindependenceday2024 #news1
- इंडियन बैंक शाखा रामपुर धोबिया हार में किया गया ध्वजारोहण, सम्मानित ग्रामीण जन रहे मौजूद। जनपद बहराइच के विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर धोबियाहार में स्थित इंडियन बैंक शाखा रामपुर धोबिया में आज स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर निश्चित समय अवधि पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए प्रातः से ही बैंक मित्र वीरेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त की गई तत्पश्चात गांव के संभ्रान्त गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर देश की स्वाधीनता के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर उद्घोष किया गया और देश की स्वाधीनता पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बैंक कर्मिक वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ0 माधवराव वर्मा भूतपूर्व प्रधान/ पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामपुर, डॉक्टर देवकीनंदन वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, पंकज कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।1
- फिर एक मासूम की जिंदगी खत्म हो गई। देश में प्रतिबंध के बावजूद चीनी मांझा खुलेआम बिक रहा है। शासन-प्रशासन और पुलिस की नाक के नीचे इसकी बिक्री जारी है, लेकिन बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? हर साल 15 अगस्त के आसपास चीनी मांझे से लोगों के घायल होने और जान जाने की घटनाएं सामने आती हैं। सिर्फ प्रतिबंध लगाने से नहीं, बल्कि इसकी बिक्री और इस्तेमाल पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है। एक मासूम की जान चली गई- अब और कितनी जानें जाने का इंतजार है? चीनी मांझे की बिक्री करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो और इसकी रोकथाम के लिए प्रशासन जवाबदेही तय करे। #indianpoliceservice #parliament #publicsaetyfirst1
- संभल के स्कूल में बड़ा हादसा! छज्जा गिरने से एक बच्चे की मौत, दो घायल संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान गेट का छज्जा गिर गया। हादसे में तीन बच्चे घायल हुए, जिनमें एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों का अ...1